*कटगी गांव में दहशत, रैली और मारपीट कांड: फरार इनामी युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, गांव में निकला जुलूस और संगठन से भी हुई छुट्टी* *आरोपी पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।* *संपादक बलौदाबाजार* *8839398932* https://vandebharatlivetvnews.com/?p=661759 बलौदाबाजार में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, इनामी युवा कांग्रेस नेता सहित 9 गिरफ्तार बलौदाबाजार। जिले के कटगी गांव में बीते दिनों मारपीट, धमकी और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही उसके पिता संतोष थवाइत समेत कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का गांव में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस गंभीर आपराधिक मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी कार्रवाई करते हुए भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है। ऐसे शुरू हुआ पूरा विवाद जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कटगी गांव में भागवत थवाइत और उसके पिता को उनके ढाबे में अवैध शराब बेचते हुए गांव की महिला कमांडो टीम ने पकड़ लिया था। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने महिला टीम के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। रैली निकालकर फैलाया खौफ, ग्रामीण से मारपीट लगातार शिकायतों से नाराज होकर भागवत थवाइत ने अपने साथियों के साथ गांव में रैली निकाली और गाली-गलौज करते हुए खुलेआम धमकियां दीं। इस दौरान एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्काजाम तक पहुंचा मामला घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के ढाबे पहुंचे, जहां संतोष थवाइत की पिटाई कर दी गई, जबकि भागवत मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और देर रात तक कसडोल थाने में डटे रहे। पुलिस की सक्रियता से हालात काबू में स्थिति बिगड़ने पर कसडोल पुलिस और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर हालात नियंत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानून का सख्त संदेश इस पूरी कार्रवाई से साफ है कि बलौदाबाजार पुलिस अब ऐसे मामलों में सख्ती के मूड में है। दहशत फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- चकरभाठा थाना छेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताये घर से हुई फरार थाना मे अपहरण का मामला दर्ज बुधवार की रात 8 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12.31 बजे चकरभाठा थाना छेत्र की 20 वर्षीय यूवती ने थाना उपस्थिति आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की विवरण- मै चकरभाठा थाना छेत्र चकरभाठा जिला बिलासपुर में रहती हूं चकरभाठा मार्केट मे काम करती हु कि मेरी छोटी बहन उम्र 16 साल 4 माह थाना चकरभाठा की है जो दिनांक 14/04/2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे घर प्रार्थी के मकान चकरभाठा थाना छेत्र से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नहीं आयी है मेरी छोटी बहन का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किये कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करती हु कार्यवाही किया जाये प्ररार्थया की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार1
- ride Mili X girlfriend...1
- बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।1