कुंडा में शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप पत्रकार वार्ता में रोई पीड़िता, जिला संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा प्रतापगढ़।हथिगवां थाना क्षेत्र से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। क्षेत्र की एक युवती ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व फूलमती देवी धार्मिक स्थान पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी युवती के घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हो गया। आरोप है कि वह मध्याह्न भोजन के समय युवती के घर पहुंच जाता और पूरे परिवार को अपनी बातों में ले लिया। शादी से पहले ही उसे पत्नी मानने लगा।आरोप है कि शिक्षक रात में युवती को बाहर ले जाता था। अनेक होटलों और लालगंज स्थित बहनोई के घर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि किसी भी स्तर की जांच में आरोप सही साबित होंगे। वह अग्नि परीक्षा के लिए भी तैयार है।पीड़िता ने बताया कि दहेज के नाम पर आरोपी ने लाखों रुपए अग्रिम ले लिए। एक लाख रुपए ऑनलाइन भी ट्रांसफर कराए गए। अब आरोपी प्रयागराज के नवाबगंज स्थित मौसी के घर से चोरी-छिपे दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है।न्याय के लिए पीड़िता दो बार प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिल चुकी है और प्रार्थना पत्र दे चुकी है। आरोप है कि शिक्षक झूठे प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। पीड़िता के रिश्तेदार के मित्र एक सम्मानित एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनके विरुद्ध भी आरोपी ने झूठी शिकायत की है।आरोपी अपने गांव के दबंग लोगों को पीड़िता के घर भेजकर धमकियां दिलवा रहा है। पीड़िता के पास धमकी का वीडियो और चित्र मौजूद हैं। उसका आरोप है कि जब वह घर से निकलती है तो अज्ञात लोग उसका पीछा करते हैं। शिक्षक लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से पीछा करवा रहा है। पीड़िता को जानमाल का खतरा है।इस प्रकरण में एक बार थाने पर पंचायत भी हो चुकी है। आरोपी गांव के कई दबंगों के साथ थाने पहुंचा था। पीड़िता का सहयोग कर रहे लोगों के घर भी दबाव बनाने के लिए लोगों को भेजा जा रहा है।पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हथिगवां थाने में तैनात एक महिला दरोगा ने उसे अलग से ले जाकर कहा, पैसा ले लो, ये सब होता रहता है। कुछ नहीं होगा।शनिवार को पीड़िता ने पत्रकार वार्ता कर अपनी आपबीती सुनाई। आपबीती सुनाते समय वह फूट-फूटकर रो पड़ी। पीड़िता ने कहा कि अब वह राजा भइया और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग करेगी। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समय मांगा गया है।क्षेत्र में शिक्षक के विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। हथिगवां पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नेक पहल के तहत सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुचर को बैंक आफ बड़ौदा द्वारा दी गई 72 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि1
- *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।1
- *दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜1
- Post by Urvashi singh1