logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।

5 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

*दबंगों ने मारापीटा और फसल भी नहीं काटने दे रहे* *पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई बचाने की गुहार* _______________________________ इटावा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती के बावजूद कुछ गुंडे बदमाश अभी भी बेखौफ होकर वारदातें करने में लगे हैं और पीड़ित न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन के ग्राम झबरापुरा निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी ने एसएसपी को प्रार्थना देकर दबंग हमलावरों से अपने परिवार के जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम झबरापुरा निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रेम नारायण ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसी के गांव में रहने वाले दबंग अपराधी प्रवृति के अवधेश और उसके परिवारीजन उससे रंजिश मानते हैं और इसीलिए 15-12-2025 को तथा 27-03-2026 को उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की, इसके मुकदमे के साक्ष्य देने के लिए जब वह अपने पुत्रों प्रदीप, आलोक, विवेक और अनुज के साथ 06-042026 को इटावा न्यायालय के लिए आ रही थी, तो रास्ते

280d4e65-b88d-4f42-bdc0-b6788a4d45a1

में उक्त दबंगों ने घेरकर घातक धारदार हथियारों से मारपीट की जिसका मुकदमा संख्या 86 थाना जसवंत नगर में दिनांक 07-04-2026 को धारा 191(1),191(2), 126, 352, 351(3) ,110, 324(4) के तहत दर्ज हुआ। लेकिन थाना पुलिस की ढिलाई से उक्त दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि दिनांक 17-04-2026 को जब प्रार्थनी अपने पुत्रों के साथ अपने खेत पर खड़ी गेहूं की फसल कटवा रही थी, तभी उक्त दबंग अवधेश, नारायण, गोविंद, करू उर्फ ब्रजेश, कमलेश, गणेश, देवांश अपने हाथों में लाठी,डंडा, कुल्हाड़ी, कांता लेकर आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोले कि मार दो इस साली को, बहुत कोर्ट कचहरी करती है, राजीनामा नहीं कर रही है, और फसल काटने से रोक दिया तथा धमकी दी कि तेरे पूरे परिवार को मार देंगे, तेरी फसल जला देंगे। उसने कहा कि उसका गंभीर रूप से घायल पुत्र रीजेंसी अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और अपराधी अभी भी बेखौफ घूम कर मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए उसकी रिपोर्ट लिखकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *Etawah vision UP* इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के गुर्गे के द्वारा पत्रकार असित यादव को फर्जी तरीके से थाने में बुलवाकर बैठा लिया गया , तथा झूठा मुकदमा लिखवाया जा रहा है , जिसके विरोध में इटावा के सभी पत्रकार थाने के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं...!! क्या एक पत्रकार का निर्भीक होकर आवाज उठाना गलत है...??? क्या इटावा के माननीय जनप्रतिनिधि ऐसे ही पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फसाते रहेंगे..???
    1
    *Etawah vision UP*
इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के गुर्गे के द्वारा पत्रकार असित यादव को फर्जी तरीके से थाने में बुलवाकर बैठा लिया गया , तथा झूठा मुकदमा लिखवाया जा रहा है , जिसके  विरोध में इटावा के सभी पत्रकार थाने के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं...!!
क्या एक पत्रकार का निर्भीक होकर आवाज उठाना गलत है...???
क्या इटावा के माननीय जनप्रतिनिधि ऐसे ही पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फसाते रहेंगे..???
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई। ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें मिलीं: मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका
जसवंतनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम अहिर टोला की संत प्रभा ने आरोप लगाया कि एक खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम तुलसीनगर के रामजीलाल ने अपने निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटवाने की गुहार लगाई।
ग्राम जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने शिकायत की कि चकरोड का सीमांकन होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पीहरपुर के अखिलेश कुमार ने चकरोड पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। छिमारा रोड निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने से खतरा उत्पन्न हो गया है।
ग्राम निलोई के रामजीलाल ने बताया कि वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन पर तीन लाख रुपये की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी गई है। उन्होंने स्वयं को वृद्ध बताते हुए राहत की मांग की। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता बताई। भतोरा के रविंद्र सिंह ने भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नायब सचान सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान दिवंगत पुलिस अनुचर के परिजनों को ₹72 लाख की आर्थिक सहायता जसवंतनगर (इटावा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिवंगत पुलिस अनुचर अनिल कुमार पाण्डेय के परिजनों को ₹72 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निर्धारित वित्तीय पैकेज के अंतर्गत दी गई। शनिवार को जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की उपस्थिति में मृतक की पत्नी कौशल्या पांडे एवं माता कृष्णा पांडे को ₹72,00,000 (बहत्तर लाख) की धनराशि का चेक सौंपा। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद पर तैनात थे। दिनांक 23 मार्च 2024 को करहल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार हेतु सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए एमओयू के तहत ड्यूटी के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी योजना के अंतर्गत यह राशि मृतक के परिवार को दी गई है। इस सहायता से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    ड्यूटी के दौरान दिवंगत पुलिस अनुचर के परिजनों को ₹72 लाख की आर्थिक सहायता
जसवंतनगर (इटावा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिवंगत पुलिस अनुचर अनिल कुमार पाण्डेय के परिजनों को ₹72 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निर्धारित वित्तीय पैकेज के अंतर्गत दी गई।
शनिवार को जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला की उपस्थिति में मृतक की पत्नी कौशल्या पांडे एवं माता कृष्णा पांडे को ₹72,00,000 (बहत्तर लाख) की धनराशि का चेक सौंपा।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद पर तैनात थे। दिनांक 23 मार्च 2024 को करहल क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार हेतु सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए एमओयू के तहत ड्यूटी के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी योजना के अंतर्गत यह राशि मृतक के परिवार को दी गई है।
इस सहायता से शोकाकुल परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.