logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंजलाल गांव के पास पेड़ों से टकराकर घर में घुसा हाईवा, चालक घायल शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।

1 day ago
user_Durga Baraik
Durga Baraik
Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
1 day ago

कुंजलाल गांव के पास पेड़ों से टकराकर घर में घुसा हाईवा, चालक घायल शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।
    1
    डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जमशेदपुर की सड़क बनी Swimming Pool ! पानी में तैरते दिखे स्कूली बच्चे | Jamshedpur Rain Update जमशेदपुर की सड़क बनी Swimming Pool ! पानी में तैरते दिखे स्कूली बच्चे | Jamshedpur Rain Update जमशेदपुर में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव का नजारा देखने को मिल रहा है। इसी बीच सामने आए इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे सड़क पर जमा पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। देखने में यह नजारा बच्चों के लिए मस्ती भरा लग सकता है, लेकिन जलजमाव वाले स्थान पर पानी की गहराई और नीचे मौजूद खतरों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। अगर आप इसी उम्र में होते, तो क्या इस पानी में उतरते? अपनी राय Comment Box में जरूर बताइए। 📍 बताया जा रहा है: Jamshedpur, Jharkhand This live stream is for informational and public awareness purposes only. Jamshedpur Rain, Jamshedpur Waterlogging, Jamshedpur News, Jamshedpur Viral Video, Jamshedpur Barish, जमशेदपुर बारिश, जमशेदपुर जलजमाव, जमशेदपुर न्यूज़, बारिश का पानी, सड़क पर जलजमाव, स्कूली बच्चे, Jharkhand News, Jharkhand Rain, Ranchi Club TV, Rain Update, Waterlogging Update, Viral Video, Rain Viral Video, Jamshedpur Latest News, Monsoon Update #Jamshedpur #JamshedpurNews #JamshedpurRain #Waterlogging #RainUpdate #JharkhandNews #JharkhandRain #बारिश #जमशेदपुर #जलजमाव #RainViralVideo #RanchiClubTV #PublicAwareness #MonsoonUpdate
    1
    जमशेदपुर की सड़क बनी Swimming Pool ! पानी में तैरते दिखे स्कूली बच्चे | Jamshedpur Rain Update
जमशेदपुर की सड़क बनी Swimming Pool ! पानी में तैरते दिखे स्कूली बच्चे | Jamshedpur Rain Update
जमशेदपुर में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव का नजारा देखने को मिल रहा है। इसी बीच सामने आए इस वीडियो में कुछ स्कूली बच्चे सड़क पर जमा पानी में तैरते नजर आ रहे हैं।
देखने में यह नजारा बच्चों के लिए मस्ती भरा लग सकता है, लेकिन जलजमाव वाले स्थान पर पानी की गहराई और नीचे मौजूद खतरों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
अगर आप इसी उम्र में होते, तो क्या इस पानी में उतरते?
अपनी राय Comment Box में जरूर बताइए।
📍 बताया जा रहा है: Jamshedpur, Jharkhand
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Jamshedpur Rain, Jamshedpur Waterlogging, Jamshedpur News, Jamshedpur Viral Video, Jamshedpur Barish, जमशेदपुर बारिश, जमशेदपुर जलजमाव, जमशेदपुर न्यूज़, बारिश का पानी, सड़क पर जलजमाव, स्कूली बच्चे, Jharkhand News, Jharkhand Rain, Ranchi Club TV, Rain Update, Waterlogging Update, Viral Video, Rain Viral Video, Jamshedpur Latest News, Monsoon Update
#Jamshedpur #JamshedpurNews #JamshedpurRain #Waterlogging #RainUpdate #JharkhandNews #JharkhandRain #बारिश #जमशेदपुर #जलजमाव #RainViralVideo #RanchiClubTV #PublicAwareness #MonsoonUpdate
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    2
    कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
किरण बाड़ा
सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    4
    सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 

"वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा 
सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
    1
    🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    4 hrs ago
  • छात्रों से भरी स्कूल बस के ऊपर गिरा विशाल पेड़, को जेसीबी द्वारा हटाया गया, सभी छात्र सुरक्षित।
    1
    छात्रों से भरी स्कूल बस के ऊपर गिरा विशाल पेड़, को जेसीबी द्वारा हटाया गया, सभी छात्र सुरक्षित।
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    TV News Anchor Namkum, Ranchi•
    5 hrs ago
  • कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, सांसद कालीचरण मुंडा ने रखी आधारशिला। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद और कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।
    1
    कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, सांसद कालीचरण मुंडा ने रखी आधारशिला।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद और  कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही।
कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया  दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य,  कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    8 hrs ago
  • BIT Mesra ke car parking me 3 car ek scooty me यूकेलिप्टस ka pad gira BIT Mesra ke car parking me 3 car ek scooty me यूकेलिप्टस ka pad gira professor Dr. S Keshri scientists Mr. MK sinha and Subash Sahoo
    2
    BIT Mesra ke car parking me 3 car ek scooty me यूकेलिप्टस ka pad gira
BIT Mesra ke car parking me 3 car ek scooty me यूकेलिप्टस ka pad gira professor Dr. S Keshri scientists Mr. MK sinha and Subash Sahoo
    user_Suresh Mahto
    Suresh Mahto
    कांके, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.