कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग
से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
- फटी पाइपलाइन से जलभराव, अध्यक्ष की पहल से जल्द समाधान!1
- डोडा महुआ टोली निवासी प्रवासी मजदूर का शव गढ़वा में रेलवे ट्रैक से किया गया बरामद। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।1
- CNG कनेक्शन नहीं होने से लोहरदगा के वाहन मालिक परेशान.😱 #shorts #shortvideo #cng #viralvideo #news1
- गुमला जिला के शीशे प्रखंड में स्थित ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में इलाज के नाम से मरीज के पैसों को लूटा गया डिस्क्लेमर “सिर्फ सच” का उद्देश्य समाचार, घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को दर्शकों तक निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ पहुँचाना है। हमारे द्वारा प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध स्रोतों, दस्तावेजों, संबंधित पक्षों के बयान और मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित होती है। किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के संबंध में लगाए गए आरोप अथवा दावे संबंधित पक्षों के कथन/उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। किसी आरोप को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने से पहले अंतिम सत्य या दोष का प्रमाण न माना जाए। यदि किसी खबर में तथ्यात्मक त्रुटि रह गई हो या किसी संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखना हो, तो “सिर्फ सच” से संपर्क किया जा सकता है। उचित प्रमाण मिलने पर आवश्यक सुधार या संबंधित पक्ष का बयान शामिल किया जाएगा। “सिर्फ सच” का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।1
- दुर्गा है तू, लक्ष्मी है तू, आस्था और भक्ति का सागर है तू।1
- स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है। वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से गुमला:-स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है। वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को मिलावटी और अस्वच्छ खानपान से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित आहार अपनाने पर बल दिया। इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट रोड, गुमला स्थित "श्री रिद्धि डेयरी & क्रीमरी" का भी जायजा लिया। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाले दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे ताजा दूध,पनीर, खोवा, रबड़ी, मिल्क केक और मक्खन आदि की गुणवत्ता व रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आम उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।2
- कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, सांसद कालीचरण मुंडा ने रखी आधारशिला। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद और कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।1
- थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta1
- 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining 🎬 Part 2 — बॉक्साइट आखिर है क्या? #Bauxite #Lohardaga #Jharkhand #MineralsOfJharkhand #BauxiteMining1