Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta
AAM JANATA
थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta
More news from झारखंड and nearby areas
- CNG कनेक्शन नहीं होने से लोहरदगा के वाहन मालिक परेशान.😱 #shorts #shortvideo #cng #viralvideo #news1
- गुमला जिला के शीशे प्रखंड में स्थित ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में इलाज के नाम से मरीज के पैसों को लूटा गया डिस्क्लेमर “सिर्फ सच” का उद्देश्य समाचार, घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को दर्शकों तक निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ पहुँचाना है। हमारे द्वारा प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध स्रोतों, दस्तावेजों, संबंधित पक्षों के बयान और मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित होती है। किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के संबंध में लगाए गए आरोप अथवा दावे संबंधित पक्षों के कथन/उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। किसी आरोप को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने से पहले अंतिम सत्य या दोष का प्रमाण न माना जाए। यदि किसी खबर में तथ्यात्मक त्रुटि रह गई हो या किसी संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखना हो, तो “सिर्फ सच” से संपर्क किया जा सकता है। उचित प्रमाण मिलने पर आवश्यक सुधार या संबंधित पक्ष का बयान शामिल किया जाएगा। “सिर्फ सच” का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।1
- स्वर्णकार संघ का चुनाव शुक्रवार की दोपहर1:00 बजे जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में महुआडार में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में संघ की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया ।जहां हीरालाल प्रसाद को अध्यक्ष मंगल सोनी को महामंत्री उमेश सोनी को कोषाध्यक्ष पप्पू सोनी एवं अजय सोनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। वही आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में स्वर्णकार संघ के सदस्य उपस्थित थे।1
- करमा पर्व पर छेड़खानी की घटना गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, सुने वीडियो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग रूपेश कुमार लातेहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने करमा पर्व के दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ छेड़खानी की कथित घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि करमा झारखंड की संस्कृति और आस्था से जुड़ा पवित्र पर्व है। ऐसे अवसर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कामेश्वर यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।1
- कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।2
- सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।4
- लातेहार खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर राजद ने निकाला जुलूस जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा लातेहार खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर राजद ने निकाला जुलूस लातेहार : भारत सरकार द्वारा पारित खनिज विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में खनिज विधेयक को निरस्त करने की मांग की गई। राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि खनिज संपदा पर राज्य के हिस्से को समाप्त किए जाने से झारखंड को राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड गरीब और आदिवासी बहुल राज्य है। खनिज से मिलने वाले राजस्व का उपयोग जनहित और गरीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यों में होता है। ऐसे में राजस्व में कमी का सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि खनिज संसाधनों से राज्य को मिलने वाला राजस्व आम लोगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta1