logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करमा पर्व पर छेड़खानी की घटना गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, सुने वीडियो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग रूपेश कुमार लातेहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने करमा पर्व के दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ छेड़खानी की कथित घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि करमा झारखंड की संस्कृति और आस्था से जुड़ा पवित्र पर्व है। ऐसे अवसर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कामेश्वर यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

1 hr ago
user_Dr.Rupesh Kumar
Dr.Rupesh Kumar
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

करमा पर्व पर छेड़खानी की घटना गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, सुने वीडियो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग रूपेश कुमार लातेहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने करमा पर्व के दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ छेड़खानी की कथित घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि करमा झारखंड की संस्कृति और आस्था से जुड़ा पवित्र पर्व है। ऐसे अवसर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कामेश्वर यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कुरुंद घाटी में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के करीब गुमला से महुआडार आ रही ट्रक पलटी, हुई घटना में ट्रक चालक एवं उपचालक घायल हुए हैं । जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से महुआडार पुलिस प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडार लाकर इलाज कर रही है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि माल वाहक ट्रक बोकारो से सीमेंट लेकर गुमला जिले के रास्ते लातेहार के महुआडार आ रही थी, इसी दौरान कुरुंद घाटी के तीखे मोड़ पर आनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
    1
    कुरुंद घाटी में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के करीब गुमला से महुआडार आ रही ट्रक पलटी, हुई घटना में ट्रक चालक एवं उपचालक घायल हुए हैं ।
जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से महुआडार पुलिस प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडार लाकर इलाज कर रही है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि माल वाहक ट्रक बोकारो से सीमेंट लेकर गुमला जिले के रास्ते लातेहार के महुआडार आ रही थी, इसी दौरान कुरुंद घाटी के तीखे मोड़ पर आनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta
    1
    थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी किरण बाड़ा सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    2
    कभी हंडिया बेचकर चलाती थीं घर, आज अपने हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी
किरण बाड़ा
सिसई प्रखंड के भदौली विवाह मंडप भवन में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के सहयोग से सिसई आजीविका महिला क्लस्टर संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आठवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, स्वरोजगार और आजीविका के क्षेत्र में हो रहे बदलाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, बीपीएम रिजवाना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। कोड़ेकेरा निवासी झालों देवी और नगर बाबा कपिलनाथ निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे हंडिया-दारू बनाने व बेचने का काम करती थीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई आजीविका शुरू करने का अवसर मिला। फूलो-झानो योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता मिलने के बाद झालों देवी ने चप्पल-जूते का व्यवसाय शुरू की ,जबकि सुमित्रा देवी मुर्गी और बकरी पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सूप बनाने, पशुपालन सहित विभिन्न गतिविधियों से आय अर्जित करने का अवसर मिला। मेहनत और योजनाओं के सहयोग से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली और पक्का घर बनाने का सपना भी पूरा हुआ। अब महिलाएं अपने रोजगार को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में तीन पहिया ऑटो लेकर आत्मनिर्भर बनने का सपना भी संजोए हुए हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में स्वयं सहायता समूह बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महिलाएं बचत और सामूहिक प्रयास से स्वरोजगार खड़ा कर रही हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
आमसभा में 24 ग्राम संगठनों से जुड़ी 403 सखी मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सुनीता लकड़ा, सचिव संगीता देवी, कोषाध्यक्ष बिरसमुनी कुमारी,विजय महतो, बिगुल महतो, सुमित कुमार, मंजू देवी, सीता देवी, कोमल कुमारी, सीसी, आईपीआरपी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
सिसई की ग्रामीण महिलाओं की ये कहानियां साबित कर रही हैं कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    4
    सिसई : राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजा रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर 

"वंदे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन 
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव समेत अतिथियों ने लिया हिस्सा 
सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव बतौर मुख्य अतिथि तथा हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश परावर्तन प्रमुख सह समाजसेवी संजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विहिप बजरंग दल के संरक्षक रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सचिव रवींद्रनाथ अधिकारी, संरक्षक अरुण नारायण सिंह, सदस्य किरण देवी सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा एवं अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकता की भावना का प्रतीक राष्ट्रगीत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभर में एक साथ हुए सामूहिक गायन ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आचार्य श्रीकमल सिंह, नाथू भगत, मृत्युंजय मिश्र, सौरभ कुमार वर्मा, आचार्या सरिता मुखर्जी, कौशल्या कुमारी, मोनी वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, सभी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि और सामूहिक वंदे मातरम् गायन
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पुष्पांजलि और सामूहिक वंदे मातरम् गायन
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से गुमला:-स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को मिलावटी और अस्वच्छ खानपान से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित आहार अपनाने पर बल दिया।  इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट रोड, गुमला स्थित "श्री रिद्धि डेयरी & क्रीमरी" का भी जायजा लिया। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाले दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे ताजा दूध,पनीर, खोवा, रबड़ी, मिल्क केक और मक्खन आदि की गुणवत्ता व रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आम उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    2
    स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  
कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  
वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से
गुमला:-स्थानीय गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तंबाकू व निकोटीन के दुष्प्रभावों और खाद्य सुरक्षा (फ़ूड सेफ्टी) के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता सत्र में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।  
कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।  
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को निकोटीन और तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को समझाया कि निकोटीन किस प्रकार शरीर के अंगों, विशेषकर मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र को धीरे-धीरे नुकसान पहुँचाता है और युवाओं को गंभीर लत की ओर धकेल देता है।  
वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विद्यार्थियों को फ़ूड सेफ्टी (खाद्य सुरक्षा) और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को मिलावटी और अस्वच्छ खानपान से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए शुद्ध, पौष्टिक और सुरक्षित आहार अपनाने पर बल दिया।  
इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट रोड, गुमला स्थित "श्री रिद्धि डेयरी & क्रीमरी"  का भी जायजा लिया। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाले दूध एवं दूध से बने उत्पादों जैसे ताजा दूध,पनीर, खोवा, रबड़ी, मिल्क केक और मक्खन आदि की गुणवत्ता व रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा आम उपभोक्ताओं को शुद्ध व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • साइबर थाना पुलिस लातेहार 20 गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर धारकों को लौटाया शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे । इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लातेहार प्रदीप कुमार साइबर थाना प्रभारी नीलम बांगरा एएसआई निर्मल मंडल एवं टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह उपस्थित थे ।इस मौके पर धारक अपने खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर काफी खुश हुए।
    1
    साइबर थाना पुलिस लातेहार 20 गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर धारकों को लौटाया शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे । 
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लातेहार प्रदीप कुमार साइबर थाना प्रभारी नीलम बांगरा एएसआई निर्मल मंडल एवं टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह उपस्थित थे ।इस मौके पर धारक अपने खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर काफी खुश हुए।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद, एसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई करने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : बरवाडीह में जमीन पर दुकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, तलवार व गड़ासा लेकर पहुंचकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सूर्यदेव राम व परिवार वालों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने इस संबंध में बरवाडीह थाना में भी शिकायत दी है। सतबरवा पोलपोल निवासी सूर्यदेव राम ने आवेदन में बताया है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के हड़पड़वा स्थित उनकी खतियानी जमीन पर चारदीवारी के अंदर 22 सितंबर की सुबह दुकान निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाबूलाल राम, अशोक राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, पारस राम, ओमप्रकाश राम, अमन कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासा था। निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। आवेदन में उमेश राम पर पूर्व से फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूर्यदेव राम ने एसपी को बताया कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालयों से उनके पक्ष में डिग्री पारित है तथा दूसरे पक्ष को जमीन पर जाने से मना किया गया है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद, एसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई करने की मांग
रूपेश कुमार, लातेहार : बरवाडीह में जमीन पर दुकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, तलवार व गड़ासा लेकर पहुंचकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सूर्यदेव राम व परिवार वालों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने इस संबंध में बरवाडीह थाना में भी शिकायत दी है।
सतबरवा पोलपोल निवासी सूर्यदेव राम ने आवेदन में बताया है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के हड़पड़वा स्थित उनकी खतियानी जमीन पर चारदीवारी के अंदर 22 सितंबर की सुबह दुकान निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाबूलाल राम, अशोक राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, पारस राम, ओमप्रकाश राम, अमन कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासा था। निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। आवेदन में उमेश राम पर पूर्व से फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूर्यदेव राम ने एसपी को बताया कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालयों से उनके पक्ष में डिग्री पारित है तथा दूसरे पक्ष को जमीन पर जाने से मना किया गया है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी जोरदार टक्कर, युवती घायल सड़क पार करने के दौरान हादसा, मेदांता में चल रहा इलाज, हालत नाजुक रातू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती अमीषा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे तत्काल मेदांता हॉस्पिटल,  रांची ले जाया गया, जहां परिजनों के अनुसार चिकित्सको उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताते हुए  ब्रेन डेड घोषित किया है। जानकारी के अनुसार राजनंदन सिंह की पुत्री अमीषा कुमारी रातू काठी टांड में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रांची की ओर से तेज गति से आ रही बाइक  ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अमीषा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में अमीषा को मेदांता हॉस्पिटल, रांची लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बताई और ब्रेन डेड  घोषित किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक और चालक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी जोरदार टक्कर, युवती घायल
सड़क पार करने के दौरान हादसा, मेदांता में चल रहा इलाज, हालत नाजुक
रातू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती अमीषा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे तत्काल मेदांता हॉस्पिटल, 
रांची ले जाया गया, जहां परिजनों के अनुसार चिकित्सको उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताते हुए 
ब्रेन डेड घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार राजनंदन सिंह की पुत्री
अमीषा कुमारी रातू काठी टांड में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रांची की ओर से तेज गति से आ रही बाइक  ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अमीषा सड़क पर गिर पड़ी और
गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में अमीषा को मेदांता हॉस्पिटल, रांची लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बताई और ब्रेन डेड 
घोषित किया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक और चालक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.