जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद, एसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई करने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : बरवाडीह में जमीन पर दुकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, तलवार व गड़ासा लेकर पहुंचकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सूर्यदेव राम व परिवार वालों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने इस संबंध में बरवाडीह थाना में भी शिकायत दी है। सतबरवा पोलपोल निवासी सूर्यदेव राम ने आवेदन में बताया है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के हड़पड़वा स्थित उनकी खतियानी जमीन पर चारदीवारी के अंदर 22 सितंबर की सुबह दुकान निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाबूलाल राम, अशोक राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, पारस राम, ओमप्रकाश राम, अमन कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासा था। निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। आवेदन में उमेश राम पर पूर्व से फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूर्यदेव राम ने एसपी को बताया कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालयों से उनके पक्ष में डिग्री पारित है तथा दूसरे पक्ष को जमीन पर जाने से मना किया गया है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद, एसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई करने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : बरवाडीह में जमीन पर दुकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, तलवार व गड़ासा लेकर पहुंचकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सूर्यदेव राम व परिवार वालों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने इस संबंध में बरवाडीह थाना में भी शिकायत दी है। सतबरवा पोलपोल निवासी सूर्यदेव राम ने आवेदन में बताया है कि
बरवाडीह थाना क्षेत्र के हड़पड़वा स्थित उनकी खतियानी जमीन पर चारदीवारी के अंदर 22 सितंबर की सुबह दुकान निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाबूलाल राम, अशोक राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, पारस राम, ओमप्रकाश राम, अमन कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासा था। निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा घर की
महिलाओं के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। आवेदन में उमेश राम पर पूर्व से फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूर्यदेव राम ने एसपी को बताया कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालयों से उनके पक्ष में डिग्री पारित है तथा दूसरे पक्ष को जमीन पर जाने से मना किया गया है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- पुलिस लाइन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने पुलिस लाइन परिसर में करमा पर्व के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और पत्रकार से मारपीट के आरोपों के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के दौरान परिसर में मौजूद लोगों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए। आर्सेन तिर्की ने कहा कि मामले में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज करना भी उचित नहीं है। पुलिस प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो झामुमो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- स्वर्णकार संघ का चुनाव शुक्रवार की दोपहर1:00 बजे जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में महुआडार में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में संघ की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया ।जहां हीरालाल प्रसाद को अध्यक्ष मंगल सोनी को महामंत्री उमेश सोनी को कोषाध्यक्ष पप्पू सोनी एवं अजय सोनी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। वही आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में स्वर्णकार संघ के सदस्य उपस्थित थे।1
- लातेहार खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर राजद ने निकाला जुलूस जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा लातेहार खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर राजद ने निकाला जुलूस लातेहार : भारत सरकार द्वारा पारित खनिज विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में खनिज विधेयक को निरस्त करने की मांग की गई। राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि खनिज संपदा पर राज्य के हिस्से को समाप्त किए जाने से झारखंड को राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड गरीब और आदिवासी बहुल राज्य है। खनिज से मिलने वाले राजस्व का उपयोग जनहित और गरीबी उन्मूलन से जुड़े कार्यों में होता है। ऐसे में राजस्व में कमी का सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि खनिज संसाधनों से राज्य को मिलने वाला राजस्व आम लोगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- CNG कनेक्शन नहीं होने से लोहरदगा के वाहन मालिक परेशान.😱 #shorts #shortvideo #cng #viralvideo #news1
- गुमला जिला के शीशे प्रखंड में स्थित ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में इलाज के नाम से मरीज के पैसों को लूटा गया डिस्क्लेमर “सिर्फ सच” का उद्देश्य समाचार, घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को दर्शकों तक निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ पहुँचाना है। हमारे द्वारा प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध स्रोतों, दस्तावेजों, संबंधित पक्षों के बयान और मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित होती है। किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के संबंध में लगाए गए आरोप अथवा दावे संबंधित पक्षों के कथन/उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। किसी आरोप को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने से पहले अंतिम सत्य या दोष का प्रमाण न माना जाए। यदि किसी खबर में तथ्यात्मक त्रुटि रह गई हो या किसी संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखना हो, तो “सिर्फ सच” से संपर्क किया जा सकता है। उचित प्रमाण मिलने पर आवश्यक सुधार या संबंधित पक्ष का बयान शामिल किया जाएगा। “सिर्फ सच” का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।1
- कुरूंद घाटी में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] :महुआडांड़-नेतरहाट मुख्य मार्ग स्थित कुरूंद घाटी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बोकारो से सीमेंट लेकर महुआडांड़ आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। चालक के अनुसार, घाटी में सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर JH-05-DT-3228 है। ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया ।2
- दुर्गा है तू, लक्ष्मी है तू, आस्था और भक्ति का सागर है तू।1
- करमा पर्व पर छेड़खानी की घटना गंभीर, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, सुने वीडियो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग रूपेश कुमार लातेहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने करमा पर्व के दौरान पुलिस लाइन में महिलाओं के साथ छेड़खानी की कथित घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि करमा झारखंड की संस्कृति और आस्था से जुड़ा पवित्र पर्व है। ऐसे अवसर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कामेश्वर यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।1