Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुरूंद घाटी में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] :महुआडांड़-नेतरहाट मुख्य मार्ग स्थित कुरूंद घाटी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बोकारो से सीमेंट लेकर महुआडांड़ आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। चालक के अनुसार, घाटी में सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर JH-05-DT-3228 है। ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
JONSON LAKRA
कुरूंद घाटी में पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार] :महुआडांड़-नेतरहाट मुख्य मार्ग स्थित कुरूंद घाटी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बोकारो से सीमेंट लेकर महुआडांड़ आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। चालक के अनुसार, घाटी में सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर JH-05-DT-3228 है। ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
More news from झारखंड and nearby areas
- कुरुंद घाटी में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के करीब गुमला से महुआडार आ रही ट्रक पलटी, हुई घटना में ट्रक चालक एवं उपचालक घायल हुए हैं । जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से महुआडार पुलिस प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडार लाकर इलाज कर रही है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि माल वाहक ट्रक बोकारो से सीमेंट लेकर गुमला जिले के रास्ते लातेहार के महुआडार आ रही थी, इसी दौरान कुरुंद घाटी के तीखे मोड़ पर आनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।1
- कोर्ट के आदेश पर दुन्दरिय चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, जमीन और चर्च पर अधिकार को लेकर GL व NW चर्च के समर्थक आमने-सामने, *कोर्ट के आदेश पर चर्च में दखल-दिहानी कराने पहुंचा प्रशासन, दोनों पक्ष आमने-सामने* *दुन्दरिया चर्च के पास सुबह से जुटी भीड़, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात* गुमला गुमला शहर के सटे मिशन चौक स्थित दुन्दरिय चर्च में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही GL चर्च और NW चर्च के समर्थक बड़ी संख्या में चर्च के पास जुट गए। सुबह करीब छह बजे से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भारी बारिश के बावजूद दोनों पक्षों के लोग मौके पर डटे रहे। जीएल चर्च के अनिल कुमार केरकेट्टा ने बताया कि वर्ष 1845 से यह जमीन ट्रस्ट की है। कुल 41 एकड़ जमीन में करीब 31 डिसमिल हिस्से में चर्च का निर्माण है। उन्होंने बताया कि गुमला कोर्ट से दखल-दिहानी का आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन NW चर्च के समर्थक जमीन और चर्च पर अपना अधिकार बताते हुए विरोध में सामने आ गए। प्रशासन ने NW चर्च के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दखल-दिहानी की कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि पूर्वजों के समय से ही चर्च पर उनका अधिकार रहा है और उनके पूर्वजों ने चर्च का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि विवाद का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। वहीं जीएल के पक्ष का कहना था कि अब तक NW के लोगों ने बातचीत की पहल नहीं की। कोर्ट का आदेश आने के बाद कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी हरीश कुमार, महिला डीएसपी समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- गुमला जिला के शीशे प्रखंड में स्थित ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में इलाज के नाम से मरीज के पैसों को लूटा गया डिस्क्लेमर “सिर्फ सच” का उद्देश्य समाचार, घटनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को दर्शकों तक निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ पहुँचाना है। हमारे द्वारा प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध स्रोतों, दस्तावेजों, संबंधित पक्षों के बयान और मौके से प्राप्त जानकारी पर आधारित होती है। किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के संबंध में लगाए गए आरोप अथवा दावे संबंधित पक्षों के कथन/उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं। किसी आरोप को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने से पहले अंतिम सत्य या दोष का प्रमाण न माना जाए। यदि किसी खबर में तथ्यात्मक त्रुटि रह गई हो या किसी संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखना हो, तो “सिर्फ सच” से संपर्क किया जा सकता है। उचित प्रमाण मिलने पर आवश्यक सुधार या संबंधित पक्ष का बयान शामिल किया जाएगा। “सिर्फ सच” का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।1
- थाने पहुंचे BJP नेता बोले दम है तो भानु प्रताप शाही पर केस करके दिखाएं! #bjp #jmm #jlkm #lohardaga #ranchi #jharkhand #DC #police #Panchayat #neta1
- *बलरामपुर में 50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप1
- साइबर थाना पुलिस लातेहार 20 गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर धारकों को लौटाया शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे । इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लातेहार प्रदीप कुमार साइबर थाना प्रभारी नीलम बांगरा एएसआई निर्मल मंडल एवं टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह उपस्थित थे ।इस मौके पर धारक अपने खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर काफी खुश हुए।1
- जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद, एसपी से मिले पीड़ित, कार्रवाई करने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : बरवाडीह में जमीन पर दुकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, तलवार व गड़ासा लेकर पहुंचकर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सूर्यदेव राम व परिवार वालों ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने इस संबंध में बरवाडीह थाना में भी शिकायत दी है। सतबरवा पोलपोल निवासी सूर्यदेव राम ने आवेदन में बताया है कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के हड़पड़वा स्थित उनकी खतियानी जमीन पर चारदीवारी के अंदर 22 सितंबर की सुबह दुकान निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाबूलाल राम, अशोक राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, पारस राम, ओमप्रकाश राम, अमन कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और गड़ासा था। निर्माण कार्य बंद नहीं करने पर जान से मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ की गई। आवेदन में उमेश राम पर पूर्व से फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सूर्यदेव राम ने एसपी को बताया कि संबंधित जमीन को लेकर न्यायालयों से उनके पक्ष में डिग्री पारित है तथा दूसरे पक्ष को जमीन पर जाने से मना किया गया है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के साथ जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।3
- आज से बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद करने का ऐलान, ग्रामीण हुए एकजुट* गुमला के घाघरा में हिंडाल्को कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के 11वें दिन गुरुवार रात तक झमाझम बारिश के बावजूद आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इस दौरान बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से क्षेत्र के विभिन्न खनन क्षेत्रों से निकलने वाले बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सेरेंदाग, बिमरला, कुजाम और अमतीपानी समेत सभी खनन क्षेत्रों से आने-जाने वाले बॉक्साइट ट्रकों को आंदोलन स्थल पर रोका जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उपायुक्त की मौजूदगी में हिंडाल्को के जीएम व अन्य अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू कराने की बात कही गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। 52 वर्षों से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। उनके पूर्वज भी सड़क की मांग करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। *केवल बॉक्साइट ट्रकों को रोका जाएगा* बैठक में आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान केवल बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन रोका जाएगा। अन्य वाहन, यात्री वाहन और आम लोगों के आवागमन को बाधित नहीं किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम शुरू होने और उनकी अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक बॉक्साइट परिवहन बंद रहेगा।1
- 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं* सदर थाना क्षेत्र के खोरा गांव निवासी 24 वर्षीय मंजीत दास ने बीती शाम घर में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विवाहित था उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी वोटर कार्ड बनवाने रांची गई थी। मंजीत खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, जिसके बाद फांसी लगा ली काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर ग्रामीण वेंटिलेटर से झाँककर देखें इसके बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2