वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज साइट के आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर 65 मीटर के करीब पहुंच चुका है और इसमें लगभग 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में करीब 86 सेमी की बढ़ोतरी देखी गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने नाव संचालन पर अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अस्सी घाट पर लापरवाही, पुलिस प्रशासन मुस्तैद जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। नदी में चल रही नावों को वापस किनारे पर बुलाया जा रहा है। हालांकि, इस बीच अस्सी घाट से नाविकों द्वारा प्रशासन और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने की सूचना भी सामने आई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी नाविकों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) का कड़ाई से पालन करना होगा।11वीं NDRF की 24×7 निगरानी और वॉटर एम्बुलेंस तैनात गंगा की विभीषिका और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में दिन-रात बोट पेट्रोलिंग कर रही हैं। जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी क्षेत्र में मेडिकल टीम के साथ वॉटर एम्बुलेंस को 24×7 तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके। एनडीआरएफ द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन, पर्यटकों और नाविकों को नदी से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। e जलस्तर के आंकड़े (राजघाट गेज साइट): चेतावनी स्तर (Warning Level): 70.262 मीटर खतरा स्तर (Danger Level): 71.262 मीटर उच्चतम जलस्तर (H.F.L.): 73.901 मीटर बढ़ने की दर: ~6 सेमी/घंटा प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर सामान्य होने और नदी की परिस्थितियों में सुधार आने के बाद ही नाव संचालन दोबारा शुरू करने के संबंध में नया आदेश जारी किया जाएगा।

- वाराणसी रामनगर में सजा सावन का मेला, अयोध्या मैदान में उमड़ी लोगों की भीड़ वाराणसी के रामनगर किला रोड स्थित अयोध्या मैदान में सावन महोत्सव मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है।1
- वाराणसी ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर नगर निगम में हुई बैठक यूनियन ने स्टैंड,शौचालय और अवैध वसूली पर रोक की मांग रखी न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री-व्हीलर चालक यूनियन द्वारा 4 अगस्त को नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी को सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में आज 17 अगस्त को राजस्व विभाग नगर निगम वाराणसी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने की बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं पर चर्चा कर सभी पक्षों की राय ली गई यूनियन ने रखी ये मांगे यूनियन के पदाधिकारियों ने ऑटो स्टैंडों का चिन्हांकन,शौचालय की व्यवस्था,निर्धारित शुल्क की रसीद और अवैध वसूली पर रोक सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन से सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई उपस्थित रहे बैठक में यूनियन के पदाधिकारी हरेंद्र गिरी,मुमताज अहमद श्याम सुंदर यादव,विशाल गुप्ता,अशोक कुमार,इश्तियाक अली,जितेंद्र ठाकुर, अशोक सिंह,मोहम्मद हदीस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- सकलडीहा के पीथापुर गांव शिव मंदिर कीर्तन भजन करते ग्रामीण पंचम शर्मा गुड्डू पाठक मुन्ना पाठक सिपाही मौर्य चंद्रमा मौर्य डब्बू सिंह अजय सिंह पत्रकार अजय सिंह पिंटू लक्ष्मण यादव गमा यादव डब्बू सिंह राम अवतार राम राजभर किशुन गुप्ता1
- सकलडीहा - चंदौली पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन एवं दुर्लभ संयोग पर आज पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख शिव मंदिरों और ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी क्रम में सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के टिमिलपुर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी, जहाँ श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। टिमिलपुर ग्राम सभा और आसपास के गांवों से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह तड़के चार बजे से ही महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और फूल-माला लेकर मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर भक्तों की लंबी कतारों से पट गया। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा टिमिलपुर क्षेत्र हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित किया। सोमवार के साथ-साथ नाग पंचमी का विशेष पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। टिमिलपुर ग्राम सभा के स्थानीय ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ताकि वृद्ध और महिला श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर वालंटियर भी मुस्तैद दिखे। दोपहर बाद तक मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का यह सिलसिला अनवरत चलता रहा।1
- बनारस के घाट पर अश्लिल हरकत से लोगों में भारी आक्रोश पुलिस पर सवाल बनारस के घाटों पर बड़ रही अश्लिल हरकत को लेकर तमाम लोगों ने कहा है कि पुलिस की कमी है जो आज घाट पर अश्लिल हरकत को बढ़ावा मिल रहा है। Varanasi Breking News1
- CM योगी आदित्यनाथ महराज जी ने लखनऊ के लोक भवन से की अपील खाद्य रशद विक्रेताओं को मिलेगा लाभ। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोक भवन से खाद्य रसद विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल का इजाफा करने जा रहे हैं. अब तक मिलने वाला 90 रुपये प्रति कुंतल का लाभांश बढ़कर सीधे 125 रुपये हो जाएगा.1
- चौबेपुर में आस्था का संगम, नाग देवता की पूजा के साथ हुआ खिलाड़ियों का सम्मान1
- वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज साइट के आंकड़ों के अनुसार, गंगा का जलस्तर 65 मीटर के करीब पहुंच चुका है और इसमें लगभग 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में करीब 86 सेमी की बढ़ोतरी देखी गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने नाव संचालन पर अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अस्सी घाट पर लापरवाही, पुलिस प्रशासन मुस्तैद जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। नदी में चल रही नावों को वापस किनारे पर बुलाया जा रहा है। हालांकि, इस बीच अस्सी घाट से नाविकों द्वारा प्रशासन और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने की सूचना भी सामने आई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी नाविकों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) का कड़ाई से पालन करना होगा।11वीं NDRF की 24×7 निगरानी और वॉटर एम्बुलेंस तैनात गंगा की विभीषिका और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में दिन-रात बोट पेट्रोलिंग कर रही हैं। जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी क्षेत्र में मेडिकल टीम के साथ वॉटर एम्बुलेंस को 24×7 तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके। एनडीआरएफ द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन, पर्यटकों और नाविकों को नदी से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। e जलस्तर के आंकड़े (राजघाट गेज साइट): चेतावनी स्तर (Warning Level): 70.262 मीटर खतरा स्तर (Danger Level): 71.262 मीटर उच्चतम जलस्तर (H.F.L.): 73.901 मीटर बढ़ने की दर: ~6 सेमी/घंटा प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर सामान्य होने और नदी की परिस्थितियों में सुधार आने के बाद ही नाव संचालन दोबारा शुरू करने के संबंध में नया आदेश जारी किया जाएगा।1