भागवद्पाद शिवातार श्री जगतगुरु आदि देव शंकराचार्य जी का प्राकट्य उत्सव सर्वब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा मनाया गया नवापारा राजिम.भागवद्पाद शिवातार श्री जगतगुरु आदि देव शंकराचार्य जी के प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर नवापारा क्षेत्र में *सर्वब्राह्मण समाज, आदित्य वाहिनी,आंनद वाहिनी संगठन अभनपुर राजिम नवापारा* एवं अन्य समाज की महिलाओं के सहयोग से दिनांक 21 अप्रैल 2026 को श्रीकुलेश्वर नाथ धाम, त्रिवेणी संगम में सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन श्रीमती गोकृति तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके नेतृत्व में यह धार्मिक आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। सामूहिक रुद्राभिषेक का विधिवत संचालन *पंडित श्री संतोष मिश्रा* जी द्वारा किया गया। आयोजन में सहयोग राशि के रूप में आयुषी शर्मा जी, रागिनी राजेश शर्मा जी, तारणी शर्मा जी, सुमन विनय शर्मा जी, योगिता शर्मा जी, गीतिका तिवारी जी, रश्मि तिवारी जी, रेणुका तिवारी जी, पूजा शर्मा जी, निरजा पांडेय जी, ममता मिश्रा जी, प्रतिभा शर्मा जी,रुचि शर्मा,अंजू तिवारी,स्वाति उपाध्याय जी,अंजू शर्मा, निर्मला दुबे जी,वर्षा मिश्रा जी चसन्द्रिका शर्मा जी,दिनेश शर्मा जी, संजय शर्मा जी, बिज्जू शर्मा जी,सनत शर्मा जी,पूनी शर्मा, किश्वरी जी सकुन जी सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के उपरांत प्रसादी वितरण, भोग भंडारा एवं सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू नवजागरण, धर्म प्रचार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है, जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से धर्मकार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समाज में धर्म, राष्ट्रभाव, गौसेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। *श्रीमती गोकृति तिवारी जी* द्वारा निरंतर समाज की महिलाओं को संगठित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। शिक्षिका होने के बावजूद वे अपने समय एवं संसाधनों का उपयोग धर्मकार्य में समर्पित भाव से कर रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समस्त समाज उनकी इस सेवा भावना के लिए उनका आभार व्यक्त करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों की कामना करता है।
भागवद्पाद शिवातार श्री जगतगुरु आदि देव शंकराचार्य जी का प्राकट्य उत्सव सर्वब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा मनाया गया नवापारा राजिम.भागवद्पाद शिवातार श्री जगतगुरु आदि देव शंकराचार्य जी के प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर नवापारा क्षेत्र में *सर्वब्राह्मण समाज, आदित्य वाहिनी,आंनद वाहिनी संगठन अभनपुर राजिम नवापारा* एवं अन्य समाज की महिलाओं के सहयोग से दिनांक 21 अप्रैल 2026 को श्रीकुलेश्वर नाथ धाम, त्रिवेणी संगम में सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन श्रीमती गोकृति तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके नेतृत्व में यह धार्मिक आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। सामूहिक रुद्राभिषेक का विधिवत संचालन *पंडित श्री संतोष मिश्रा* जी द्वारा किया गया। आयोजन में सहयोग राशि के रूप में आयुषी
शर्मा जी, रागिनी राजेश शर्मा जी, तारणी शर्मा जी, सुमन विनय शर्मा जी, योगिता शर्मा जी, गीतिका तिवारी जी, रश्मि तिवारी जी, रेणुका तिवारी जी, पूजा शर्मा जी, निरजा पांडेय जी, ममता मिश्रा जी, प्रतिभा शर्मा जी,रुचि शर्मा,अंजू तिवारी,स्वाति उपाध्याय जी,अंजू शर्मा, निर्मला दुबे जी,वर्षा मिश्रा जी चसन्द्रिका शर्मा जी,दिनेश शर्मा जी, संजय शर्मा जी, बिज्जू शर्मा जी,सनत शर्मा जी,पूनी शर्मा, किश्वरी जी सकुन जी सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के उपरांत प्रसादी वितरण, भोग भंडारा एवं सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू नवजागरण, धर्म प्रचार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज
के लिए प्रेरणादायक है, जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से धर्मकार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समाज में धर्म, राष्ट्रभाव, गौसेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। *श्रीमती गोकृति तिवारी जी* द्वारा निरंतर समाज की महिलाओं को संगठित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। शिक्षिका होने के बावजूद वे अपने समय एवं संसाधनों का उपयोग धर्मकार्य में समर्पित भाव से कर रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समस्त समाज उनकी इस सेवा भावना के लिए उनका आभार व्यक्त करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों की कामना करता है।
- पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।1
- Mozilla Mozilla Mozilla Firefox OS hai 👎🤣💯⭐👍👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ka dance hai kya hua hai video ke liye gaye hai 👎 se vinati ka bhai ka Mandir ki Kasam hai 👎 ka bhai ka Mandir ka Mandir hai 👎❌ ka Mandir hai na ka dance ka dance ka dance ka Mandir hai na ki Kasam mobile 📲1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?1
- सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।1
- Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....1
- बलौदाबाजार जिला :- अल्ट्राटैक सीमेंट प्लांट ग्रारशीम रावन फिर एक दर्द नख मौत का मामला सामने आया है1
- नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।2