logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंधी-बारिश के बाद बिजली गुल, पूरी रात बहाली में जुटा रहा विभाग शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे। अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

10 hrs ago
user_Ayush Kumar
Ayush Kumar
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
10 hrs ago

आंधी-बारिश के बाद बिजली गुल, पूरी रात बहाली में जुटा रहा विभाग शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे। अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव में, बोरना, मुश्कीपुर, रामपुर, सलीम नगर, बन्नी सहित अन्य गांवों में ईद पर्व को लेकर खासकर धार्मिक उत्साह देखा गया। विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने रंग बिरंगी परिधानों में सज कर ईद की नमाज अदा की और पूरे समाज के कल्याण शांति व सुख समृद्धि के लिए खास कर दुआएं मांगी। महिलाएं ने अपने घरों में नमाज अदा किया। जिसमें दान पूणय की परंपरा खास तौर पर निभाई जाती है। सभी लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई लोगों में काफी उत्साह का माहौल भी देखने को मिला, सभी बूढ़े, बच्चे, बड़े लोग नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिले और गिला शिकवा दूर करके खुशी जाहिर किया, एक दूसरे को बधाई दी। बोरना बड़ी मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुबारक ने बताया कि इस ईद की नमाज का अहमियत बहुत बड़ा है, लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा किया, और अपने क्षेत्र, पंचायत, जिला और राज्य के अमन चैन के लिए दुआएं भी खुदा से मांगी गई, नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गला मिलते हुए दिल की गिला शिकवा को दूर किया। हिंदू मुस्लिम सभी ने एक साथ गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी और अपना एकता का पहचान दिखाते हुए सभी मुस्लिम भाई के घर में जाकर सेवइयां भी खाया और उन्हें ईद मुबारक की बधाई भी दी।
    1
    गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव में, बोरना, मुश्कीपुर, रामपुर, सलीम नगर, बन्नी सहित अन्य गांवों में ईद पर्व को लेकर  खासकर धार्मिक उत्साह देखा गया। विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने रंग बिरंगी परिधानों में सज कर ईद की नमाज अदा की और पूरे समाज के कल्याण शांति व  सुख समृद्धि के लिए खास कर दुआएं मांगी। महिलाएं ने अपने घरों में नमाज अदा किया।
जिसमें दान पूणय की परंपरा खास तौर पर निभाई जाती है। सभी लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई लोगों में काफी उत्साह का माहौल भी देखने को मिला, सभी बूढ़े, बच्चे, बड़े लोग नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिले और गिला शिकवा दूर करके खुशी जाहिर किया, एक दूसरे को बधाई दी।
बोरना  बड़ी मस्जिद के इमाम मोहम्मद मुबारक ने बताया कि इस ईद की नमाज का अहमियत बहुत बड़ा है, लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा किया, और अपने क्षेत्र, पंचायत, जिला और राज्य के अमन चैन के लिए दुआएं भी खुदा से मांगी गई, नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गला मिलते हुए दिल की गिला शिकवा को दूर किया। हिंदू मुस्लिम सभी ने एक साथ गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी और अपना एकता का पहचान दिखाते हुए सभी मुस्लिम भाई के घर में जाकर सेवइयां भी खाया और उन्हें ईद मुबारक की बधाई भी दी।
    user_Md Javed
    Md Javed
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Voice of people अलौली, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • खगड़िया जिला ग्राम सभा पोस्टमाची थाना मोका ही बारिश के कारण बहुत ज्यादा किस को नुकसान हुआ है
    1
    खगड़िया जिला ग्राम सभा पोस्टमाची थाना मोका ही बारिश के कारण बहुत ज्यादा किस को नुकसान हुआ है
    user_Amarjeet Kumar
    Amarjeet Kumar
    अलौली, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Pintu Bihari
    1
    Post by Pintu Bihari
    user_Pintu Bihari
    Pintu Bihari
    Farmer Alamnagar, Madhepura•
    1 hr ago
  • Allah aap sab ko salamat rakhne
    1
    Allah aap sab ko salamat rakhne
    user_Md Shafibabu
    Md Shafibabu
    हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • सिमरी बख्तियारपुर रमजान के पवित्र महीने में सेवई की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.खासकर ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सेवई बनाने का काम जोरों पर है.आधुनिक मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर सेवई तैयार की जा रही है, जिससे न सिर्फ मांग पूरी हो रही है बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. आटा या मैदा से बनता है सेवई रमजान के मौके पर गांवों में सुबह से लेकर देर शाम तक सेवई बनाने का सिलसिला जारी रहता है.मशीन से बनी पतली और साफ - सुथरी सेवई लोगों को काफी पसंद आ रही है.यही वजह है कि स्थानीय बाजारों में ताजी सेवई की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है.रोजेदारों के लिए सेवई इफ्तार और ईद दोनों अवसरों पर एक खास पकवान के रूप में घर - घर पहुंच रही है.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुसैन चक के निकट बीते चार वर्षों से रमजान के पावन महीने में मशीन द्वारा बनने वाली सेवई की खूब मांग रहती है.इस संबंध में सेवई निर्माता बदिया निवासी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व अहमदाबाद से लगभग 40 हजार रुपये में सेवई बनाने की मशीन खरीदी थी.हर साल रमजान के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए मशीन के द्वारा सेवई का उत्पादन कर बिक्री करता हूं.उन्होंने बताया कि इस मशीन से आटा और मैदा से सेवई तैयार की जाती है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सेवई मिल जाता है.उन्होंने आगे बताया कि जो लोग अपने घर से आटा या मैदा लेकर आते हैं, उनके लिए मात्र 25 रुपये प्रति किलो की दर से सेवई तैयार कर दी जाती है. इससे आम लोगों को भी सस्ती दर पर ताजी सेवई उपलब्ध हो जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन से बनने वाली सेवई साफ - सुथरी और जल्दी तैयार हो जाती है, जिससे समय की भी बचत होती है.वहीं दुकानदार के अनुसार रमजान के अंतिम दिनों में इसकी मांग और भी बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर सेवई का यह कारोबार इन दिनों गांवों में अच्छी आमदनी का जरिया बनता जा रहा है.
    1
    सिमरी बख्तियारपुर
रमजान के पवित्र महीने में सेवई की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.खासकर ग्रामीण इलाकों में इन दिनों सेवई बनाने का काम जोरों पर है.आधुनिक मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर सेवई तैयार की जा रही है, जिससे न सिर्फ मांग पूरी हो रही है बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिल रहा है.
आटा या मैदा से बनता है सेवई
रमजान के मौके पर गांवों में सुबह से लेकर देर शाम तक सेवई बनाने का सिलसिला जारी रहता है.मशीन से बनी पतली और साफ - सुथरी सेवई लोगों को काफी पसंद आ रही है.यही वजह है कि स्थानीय बाजारों में ताजी सेवई की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है.रोजेदारों के लिए सेवई इफ्तार और ईद दोनों अवसरों पर एक खास पकवान के रूप में घर - घर पहुंच रही है.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुसैन चक के निकट बीते चार वर्षों से रमजान के पावन महीने में मशीन द्वारा बनने वाली सेवई की खूब मांग रहती है.इस संबंध में सेवई निर्माता बदिया निवासी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पूर्व अहमदाबाद से लगभग 40 हजार रुपये में सेवई बनाने की मशीन खरीदी थी.हर साल रमजान के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए मशीन के द्वारा सेवई का उत्पादन कर बिक्री करता हूं.उन्होंने बताया कि इस मशीन से आटा और मैदा से सेवई तैयार की जाती है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सेवई मिल जाता है.उन्होंने आगे बताया कि जो लोग अपने घर से आटा या मैदा लेकर आते हैं, उनके लिए मात्र 25 रुपये प्रति किलो की दर से सेवई तैयार कर दी जाती है. इससे आम लोगों को भी सस्ती दर पर ताजी सेवई उपलब्ध हो जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन से बनने वाली सेवई साफ - सुथरी और जल्दी तैयार हो जाती है, जिससे समय की भी बचत होती है.वहीं दुकानदार के अनुसार रमजान के अंतिम दिनों में इसकी मांग और भी बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर सेवई का यह कारोबार इन दिनों गांवों में अच्छी आमदनी का जरिया बनता जा रहा है.
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Voice of people अलौली, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली प्रखंड के आनंदपुर मारण पंचायत में तेज आंधी तूफानों के कारण फसल नष्ट किसानों के बीच छाया मातम वहीं फसल नष्ट के कारण किसानों को लाखों का नुक़सान।
    1
    खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली प्रखंड के आनंदपुर मारण पंचायत में तेज आंधी तूफानों के कारण फसल नष्ट किसानों के बीच छाया मातम वहीं फसल नष्ट के कारण किसानों को लाखों का नुक़सान।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.