Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाँध टूट गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है बाँध टूट गया बाँध टूट गया लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है
Amit
बाँध टूट गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है बाँध टूट गया बाँध टूट गया लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाँध टूट गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है बाँध टूट गया बाँध टूट गया लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है1
- ग्राम प्रहरी पुलिस की जमीनी सूचना-व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी महुली थाने में हुई बैठक (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य नाथनगर। थाना महुली परिसर में बुधवार को थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक में ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने और पुलिस व ग्राम प्रहरियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। समय पर सूचना देना जरूरी बैठक में ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि गांवों में होने वाले आपसी एवं भूमि विवाद, पुराने विवाद, संभावित तनाव, संदिग्ध गतिविधियों, अपराध तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल संबंधित बीट पुलिसकर्मी अथवा थाना पुलिस को उपलब्ध कराएं। संवेदनशील सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा पुलिस ने ग्राम प्रहरियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर मिली छोटी सूचना भी किसी बड़े विवाद या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ग्राम प्रहरियों को ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।3
- ब्रह्मानंद पहलवान के परिजनों को सपा ने दी दो लाख ₹ की आर्थिक मदद संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी प्रदेश स्तरीय पहलवान एवं जिला केसरी रहे स्व. ब्रह्मानंद यादव पहलवान की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी ने उनके परिजनों की आर्थिक मदद की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक पहलवान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मंगलवार को यह सहायता राशि मृतक के परिजनों के घर पहुंचाई गई। घटना के बाद सपा सांसद लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद, सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें ब्रह्मानंद यादव की हत्या की पूरी घटना से अवगत कराया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार की मदद करने का निर्देश दिया। सपा नेताओं ने कहा कि ब्रह्मानंद यादव की हत्या से जिले ही नहीं, आसपास के जनपदों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। पार्टी की ओर से मृतक की पत्नी, बेटी और बेटे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, इशहाक अंसारी, रामदयाल राजभर, विजय चौहान, कोमल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्रह्मानंद पहलवान के परिजनों को सपा ने दी दो लाख ₹ की आर्थिक मदद संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी प्रदेश स्तरीय पहलवान एवं जिला केसरी रहे स्व. ब्रह्मानंद यादव पहलवान की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी ने उनके परिजनों की आर्थिक मदद की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक पहलवान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मंगलवार को यह सहायता राशि मृतक के परिजनों के घर पहुंचाई गई। घटना के बाद सपा सांसद लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद, सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें ब्रह्मानंद यादव की हत्या की पूरी घटना से अवगत कराया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार की मदद करने का निर्देश दिया। सपा नेताओं ने कहा कि ब्रह्मानंद यादव की हत्या से जिले ही नहीं, आसपास के जनपदों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। पार्टी की ओर से मृतक की पत्नी, बेटी और बेटे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, इशहाक अंसारी, रामदयाल राजभर, विजय चौहान, कोमल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- इस बर्ष के नवरात्र का नया सुपरहिट देवी गीत-बेटऊवा के घरे माई आई जईतू ना.......... आप सब से निवेदन है की लाइक,सेयर व कमेन्ट कर अपने इस भाई पर अपनी कृपा बनाए रखे.........1
- स्वतंत्र राजनीतिक पहल को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पूर्व IAS दिव्या मित्तल का किया स्वागत स्वतंत्र राजनीतिक पहल को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पूर्व IAS दिव्या मित्तल का किया स्वागत नागरिक अधिकार, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को राजनीति के केंद्र में रखने की पहल पर जताया सम्मान लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर उनके स्थापित राजनीतिक दलों से अलग स्वतंत्र रूप से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने के निर्णय का स्वागत किया है। अमिताभ ठाकुर ने अपने पत्र में कहा कि नागरिकों के बीच से स्वतंत्र राजनीतिक पहल शुरू करना लोकतांत्रिक सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका स्वयं का प्रयास नागरिक अधिकारों, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को प्रमुखता देने का रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना के माध्यम से भी वे इन्हीं मूल सरोकारों को लेकर अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले विभिन्न प्रयासों के यदि कुछ मूल मुद्दे और सरोकार समान हों, तो एक-दूसरे की पहल का संज्ञान लेना और उसका सम्मान करना लोकतांत्रिक संवाद की स्वाभाविक प्रक्रिया है। अमिताभ ठाकुर ने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्या मित्तल को लिखा गया उनका पत्र किसी औपचारिक राजनीतिक प्रस्ताव या तत्काल राजनीतिक प्रतिक्रिया की अपेक्षा के उद्देश्य से नहीं है। उन्होंने स्वतंत्र राजनीति, नागरिक भागीदारी तथा उत्तर प्रदेश के भविष्य से जुड़े अनुभवों और विचारों को साझा करने की इच्छा भी व्यक्त की। पत्र के अंत में अमिताभ ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल को सार्वजनिक जीवन की उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वतंत्र प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।1
- घर में डिलवरी कॉमेडी वीडियो! न्यू कॉमेडी वीडियो 😂🤣 @pradeepkarauniofficial1
- अम्बेडकर नगर: लाइट बनवाने के लिए ₹20 चंदा मांगना पड़ा महंगा, विश्वकर्मा परिवार पर मारपीट का आरोप अम्बेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र के पमोली बढ़ई का पुरवा गांव में लाइट बनवाने के लिए ₹20 चंदा मांगने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान दलित समाज के कुछ लोगों ने विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में विश्वकर्मा परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला भीटी थाना क्षेत्र के पमोली बढ़ई का पुरवा गांव का बताया जा रहा है।1
- आजमगढ़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में आजमगढ़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद छतवारा स्थित नई कॉलोनी में मंगलवार को देह व्यापार की आशंका में पुलिस ने एक रिहायशी मकान पर छापेमारी की। सिधारी थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार महिलाओं को हिरासत में लिया। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को पुलिस टीम ने चिन्हित मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। सीओ शुभम तोदी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर छापेमारी की है। हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1