बरेली में होली का गुलाल बना ज़हर! जेठानी ने लगाया ऐसा रंग कि महिला का चेहरा झुलसा, थाने पहुंचा मामला बरेली के शाही थाना क्षेत्र में होली के रंग ने एक महिला के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। होली के दिन लगाए गए गुलाल से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उस पर गंभीर इंफेक्शन हो गया। पीड़िता राजवती ने आरोप लगाया कि होली वाले दिन वह अपने घर पर थी, तभी उसकी जेठानी ने उसके चेहरे पर गुलाल लगा दिया। राजवती का कहना है कि गुलाल में कोई केमिकल या हानिकारक पदार्थ था, जिसकी वजह से उसका चेहरा जलने जैसा हो गया और उस पर इंफेक्शन भी हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत शाही थाना पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में पीड़ित महिला के पति ने आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया

- बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली में महिलाओं के जोश और जज़्बे का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 8 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे क्षेत्रीय खेल स्टेडियम बरेली में अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। हॉकी कोच और माय भारत बरेली की उपनिदेशक शिल्पा के समन्वय में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 1000 महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग — अंडर 13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक — की खिलाड़ियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इस तरह कुल 9 बड़ी रेस आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए रस्सा-कसी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। अधिकारी पुष्पा सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इसकी जानकारी दी।1
- Post by शाहबुद्दीन1
- Grand report Railway technician Neha Ki maut Ka rahas janiye kya hai1
- Post by Anshu Kumar Press1
- बरेली में भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत आर्मी भर्ती 2025-26 को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी विभागों को भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए। यह भर्ती 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली में आयोजित होगी। इसमें बरेली समेत बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं जिलों के हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 मार्च को अग्निवीर टेक्निकल, 12 मार्च को ट्रेड्समैन और क्लर्क/एसकेटी, जबकि 13 से 19 मार्च तक अलग-अलग जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती आयोजित की जाएगी। भर्ती के दौरान सुबह 6 बजे से दौड़ शुरू होगी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को बैरिकेडिंग, बिजली विभाग को जनरेटर, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से बायोटॉयलेट, पानी के टैंक और सफाई की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचें, अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं और किसी भी तरह की अफवाह या दलालों के झांसे में न आएं। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला एक पिता ने अपनी लड़की के ससुराल वालों के ऊपर लगाए गंभीर आरोप एसपी से की शिकायत1
- garibon se vasule Ja Rahe paise Congress neta onkar Singh ne khola morcha1