बरेली में सेना भर्ती का बड़ा आयोजन, 12 जिलों के हजारों युवाओं की दौड़ 11 मार्च से शुरू बरेली में भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत आर्मी भर्ती 2025-26 को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी विभागों को भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए। यह भर्ती 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली में आयोजित होगी। इसमें बरेली समेत बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं जिलों के हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 मार्च को अग्निवीर टेक्निकल, 12 मार्च को ट्रेड्समैन और क्लर्क/एसकेटी, जबकि 13 से 19 मार्च तक अलग-अलग जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती आयोजित की जाएगी। भर्ती के दौरान सुबह 6 बजे से दौड़ शुरू होगी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को बैरिकेडिंग, बिजली विभाग को जनरेटर, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से बायोटॉयलेट, पानी के टैंक और सफाई की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचें, अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं और किसी भी तरह की अफवाह या दलालों के झांसे में न आएं। पूरे मामले में आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे दी गई जानकारी

- Post by Bareilly ki halchal1
- बरेली के शाही थाना क्षेत्र में होली के रंग ने एक महिला के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। होली के दिन लगाए गए गुलाल से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उस पर गंभीर इंफेक्शन हो गया। पीड़िता राजवती ने आरोप लगाया कि होली वाले दिन वह अपने घर पर थी, तभी उसकी जेठानी ने उसके चेहरे पर गुलाल लगा दिया। राजवती का कहना है कि गुलाल में कोई केमिकल या हानिकारक पदार्थ था, जिसकी वजह से उसका चेहरा जलने जैसा हो गया और उस पर इंफेक्शन भी हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत शाही थाना पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में पीड़ित महिला के पति ने आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- एटीएम में चोरी करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और खंभे से बांधकर जमकर पीट दिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक एटीएम में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। इसी दौरान लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक पर चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए उसे पास के खंभे से बांध दिया और मारपीट शुरू कर दी।1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा महिला ने एसएसपी से की शिकायत1
- बरेली- बड़े ब्रह्मपुरी में चल रही 166 वी रामलीला में राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा गया वहीं भरत को राज सिंहासन का हुआ मंचन1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खेल और महिला सशक्तिकरण का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 8 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे क्षेत्रीय खेल स्टेडियम बरेली में ASMITA लीग (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हॉकी कोच और माय भारत बरेली की उपनिदेशक शिल्पा के समन्वय से आयोजित होगा। प्रतियोगिता में करीब 1000 महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। इस लीग में तीन आयु वर्ग — अंडर 13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक — की खिलाड़ियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस तरह कुल 9 दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए रस्सा-कसी जैसी एंगेजमेंट गतिविधि भी रखी गई है। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। महिला दिवस पर होने वाला यह आयोजन बरेली में खेल और महिला सशक्तिकरण का बड़ा संदेश देगा। पूरे मामले में अधिकारी पुष्पा सिंह ने आज शुक्रवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- भदोही में एक ब्रेजा कार का एक्सीडेंट हुआ है जहां एक टुकटुक में जोरदार टक्कर मार दी और 6 लोग घायल भी हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है मैं आपको बता दूं किसी की ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है ना कोई गंभीर सूचना आई है,1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा महिला ने एसएसपी से की शिकायत1