logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखण्ड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी को सम्मानित किया और राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताया।सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

21 hrs ago
user_Aakash Kumar paswan
Aakash Kumar paswan
Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
21 hrs ago
cf7f1726-d99d-4c56-9065-139bb1e6f94a
e8267ca6-0a2e-4115-94cd-d6aca7c6f28e
994a075a-be6b-429d-9a4e-2338d9e13751
4f0bdd2c-8c4a-4a7c-882f-17602fb3ce30
76e11603-f71e-4503-9446-cb81820b2d8e
3d0d4164-8681-4a71-970e-6cf9435057b8
4e653941-8827-4a6c-8564-1debb526874d
71c08400-9153-430a-b8ea-fa709f469003

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखण्ड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी को सम्मानित किया और राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताया।सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 🚨 सूचना / अलर्ट 📢 हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। 🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।
    1
    🚨 सूचना / अलर्ट 📢
हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है।
आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें।
जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।
    user_Er Mohmd Ajruddin
    Er Mohmd Ajruddin
    Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उज्जवल कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।
    1
    सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल  कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया।
सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन  इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है।
हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।
उज्जवल  कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ  ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • रामनवमी पर्व आने वाला है, लेकिन दारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एलएनटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क की ढलाई तोड़कर मलबा और नुकीले रॉड के टुकड़े ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं। इसी रास्ते से रामनवमी का जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में इन नुकीले लोहे के टुकड़ों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही गड्ढों के कारण वहां जल जमाव भी हो गया है, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन और संबंधित कंपनी को चाहिए कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    रामनवमी पर्व आने वाला है, लेकिन दारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एलएनटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क की ढलाई तोड़कर मलबा और नुकीले रॉड के टुकड़े ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं। इसी रास्ते से रामनवमी का जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में इन नुकीले लोहे के टुकड़ों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
साथ ही गड्ढों के कारण वहां जल जमाव भी हो गया है, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन और संबंधित कंपनी को चाहिए कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग में मंगला और रामनवमी जुलूस में DJ पर प्रतिबंध रहेगा। हजारीबाग की प्रशाशन लोगो से अपील कर रही है।
    1
    हजारीबाग में मंगला और रामनवमी जुलूस में DJ पर प्रतिबंध रहेगा। हजारीबाग की प्रशाशन लोगो से अपील कर रही है।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • रांची के पुंदाग में मंगलवार को श्री श्री महावीर मंडल की बैठक ने उत्साह का पर्याय रच दिया। सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव संपन्न हो गया, जो समुदाय की एकजुटता का प्रतीक बन गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों में श्री सूरज साहू को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के तीन पदों पर अरुण कुमार महतो, संजय मुंडा और राकेश साहू ने कमान संभाली। महामंत्री के रूप में फुलेंद्र महतो, राजेश महतो और निर्मल मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जेम्स कुमार कश्यप और डॉ. धनेश्वर को संरक्षक बनाया गया।बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें राम कुमार विद्यार्थी, महावीर साहू, काशीनाथ महतो, गुरन साहू, बाबूलाल जी, नवल किशोर साहू, विशाल साहू, कंचन महतो, महानंद महतो, जलेश महतो, परमानंद साहू, प्रकाश साहू और विकेश साहू शामिल थे। यह चुनाव नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार कर रहा है।
    1
    रांची के पुंदाग में मंगलवार को श्री श्री महावीर मंडल की बैठक ने उत्साह का पर्याय रच दिया। सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव संपन्न हो गया, जो समुदाय की एकजुटता का प्रतीक बन गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों में श्री सूरज साहू को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के तीन पदों पर अरुण कुमार महतो, संजय मुंडा और राकेश साहू ने कमान संभाली। महामंत्री के रूप में फुलेंद्र महतो, राजेश महतो और निर्मल मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जेम्स कुमार कश्यप और डॉ. धनेश्वर को संरक्षक बनाया गया।बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें राम कुमार विद्यार्थी, महावीर साहू, काशीनाथ महतो, गुरन साहू, बाबूलाल जी, नवल किशोर साहू, विशाल साहू, कंचन महतो, महानंद महतो, जलेश महतो, परमानंद साहू, प्रकाश साहू और विकेश साहू शामिल थे। यह चुनाव नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार कर रहा है।
    user_Sanjay Sahu
    Sanjay Sahu
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय भवन,हजारीबाग प्रेस विज्ञप्ति संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग। *पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल* ================ आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
    4
    सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय 
समाहरणालय भवन,हजारीबाग 
प्रेस विज्ञप्ति
संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग।
*पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल*
================
आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
*जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती  व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Er Mohmd Ajruddin
    1
    Post by Er Mohmd Ajruddin
    user_Er Mohmd Ajruddin
    Er Mohmd Ajruddin
    Software Developer केरेडारी, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.