Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवास में सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निलंबित।
Sajid Pathan
देवास में सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निलंबित।
More news from Sehore and nearby areas
- जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने कचरा मुक्त अभियान सफल, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ नगर पालिका परिषद की जन जागरूकता टीम ने वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को वार्ड दरोगा श्री मनोज घेंघट एवं उनकी टीम के सहयोग से पूर्णतः साफ कराया। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार कियाl इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन ने अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका की जन जागरूकता टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन जागरूकता टीम द्वारा स्थल पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे का प्रतीकात्मक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। जन जागरूकता टीम ने बताया कि इस स्थान को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने तथा नागरिकों को निरंतर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी एक सप्ताह तक यहां वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान पर कचरा डालने पहुंचे, जिन्हें जन जागरूकता टीम ने विनम्रतापूर्वक समझाइश देकर वापस भेजा। टीम ने नागरिकों से अपील की कि जब नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी घर-घर पहुंच रही है, तब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन, सफाई दरोगा श्री मनोज घेंघट, नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा अब तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक गार्बेज पॉइंट हटाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा चुका है। इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, जनजागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान कचरा मुक्त एवं स्वच्छ आष्टा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उक्त सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिकाधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री विनोद कुमार सांगते के मार्गदर्शन एवं निगरानी में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।3
- भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल 'शीतल दास की बगिया' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल बड़े तालाब के किनारे सरेआम 'किसिंग सीन' देता नज़र आ रहा है। परिजनों के साथ आने वाले पर्यटकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग की है। #BhopalNews #SheetalDasKiBagiya #BhopalTourism #BhopalPolice #viralvideobhopal1
- महेश्वर से उज्जैन कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक गोलू शुक्ला को भेंट किया महाकाल का फोटो फ्रेम इंदौर में महेश्वर से उज्जैन जा रही पवित्र कावड़ यात्रा का संस्था सर्वधर्म संघ ने भव्य स्वागत किया। प्रिंस यशवंत रोड पर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई और मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मंजूर बैग ने क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक गोलू शुक्ला को भगवान महाकाल का आकर्षक फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर मंजूर बैग, रियाज़ खान, सूफी संत माहिर शाह वारसी, फहीम खान, रवीश पचोरिया, विनोद फुलवादिया, वसीम खान, फैजान बैग, एडवोकेट समीर बैग, मक्कू पहलवान, सोहेल पठान, गोलू शेख और हाजी रिजवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- उज्जैन से सिरोंज जा रही कांवड़ यात्रा का शाजापुर में स्वागत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से सिरोंज के लिए निकली कांवड़ यात्रा का शाजापुर की मां राजराजेश्वरी नगरी में शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।1
- इंदौर, अवैध गांजा तस्करी और मारपीट मामले में गांधी नगर पुलिस ने महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार किया, 2 अन्य फरार। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️ इंदौर, अवैध गांजा तस्करी और मारपीट मामले में गांधी नगर पुलिस ने महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार किया, 2 अन्य फरार। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️1
- कावड़ यात्रा में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली कावड़ यात्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल महेश्वर से निकली भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा इंदौर पहुंची, जहां क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में निकली यात्रा का मुस्लिम समाज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सद्दाम पठान और उनके परिवार ने कावड़ियों का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिय इंदौर में महेश्वर से उज्जैन की ओर जा रही भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा के स्वागत के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। सद्दाम पठान परिवार की ओर से विधायक गोलू शुक्ला सहित कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। स्वागत कार्यक्रम में भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए सद्दाम पठान ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है और ऐसे आयोजन समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।4
- छिंदवाड़ा से "जन विश्वास अभियान" की शुरुआत हो रही है मोहन यादव मुख्यमंत्री1
- यह रही आपकी टीवी न्यूज़ ब्रेकिंग शैली की स्क्रिप्ट: 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ देवगुराड़िया में लगा राजस्व महाशिविर, जनसमस्याओं के समाधान के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ इंदौर। इंदौर के देवगुराड़िया में आयोजित राजस्व महाशिविर में प्रशासन जनता के बीच पहुंचा। शिविर में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी प्रमुख शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर महाशिविर में पहुंचे। राजस्व, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राऊ विधानसभा के विधायक मधु वर्मा एवं रवि रावलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों के साथ शिविर का निरीक्षण किया और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व महाशिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। हेडलाइन "देवगुराड़िया में राजस्व महाशिविर: जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, मौके पर शुरू हुआ समस्याओं का समाधान"1
- महाकाल का फोटो फ्रेमइंदौर। माँ अहिल्या की नगरी में इस वर्ष की कावड़ यात्रा एक विशेष सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनकर फैजान बैग, एडवोकेट समीर बैग, मक्कू पहलवान, सोहेल पठान, गोलू शेख, हाजी रिजवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।⸻मंजूर बैगदिनांक: 7 अगस्त 20261