logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित होगा वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 पूर्णिया जिला अंतर्गत अनुमंडलवार कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक आहूत की गई। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 को लेकर सभी सभी वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को परीक्षा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ भाड़ न रहे। ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में किसी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो। बैठक में बताया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अनुमंडल वार कुल 60 परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैं। सदर अनुमंडल पूर्णिया अंतर्गत 40, बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत 04, धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत 09, बायसी अनुमंडल अंतर्गत 07 है। जिसपर दिनांक 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता पूर्णिया को उप मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए कुल 16 जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी की गठन किया गया है। बैठक में बताया गया कि संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्र में केवल परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र देखकर अन्दर जाने देंगे। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी के अतिरिक्त अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रदेश नहीं करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिससे कदाचार की संभावना बनी रहती हो, को लेकर किसी भी प्रतिनियुक्त शिक्षक तथा संबंधित कर्मचारी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी (Frisking) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करेगें। परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट पुर्जी आदि की तलाशी महिला वीक्षक/महिला केन्द्राधीक्षक/प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी/कर्मी करेंगी। प्रथम पाली में परीक्षा की अवधि 9:30 बजे पूर्वाहन से 12: 45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक होगी। प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पूर्वाह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक अथवा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी / स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के पास मोबाईल फोन नहीं रहेगा। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र के आस पास उपलब्ध फोटोस्टेट मशीन, कॉपीयर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग वर्जित रहेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य द्वारों यथा पार्श्व द्वारो अथवा परीक्षा केन्द्र के पिछले भाग में अवस्थित अतिरिक्त द्वार को प्रातः 08:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए बंद रखेंगे, उक्त द्वार से किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज तक बीएनएसएस की धारा 163 के तहत घूमने फिरने या किसी अन्य प्रकार से परीक्षा को प्रभावित करने की क्रिया कलाप के विरुद्ध निषेधाज्ञा लागू किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से कार्यरत है किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष केंद्र दूरभाष संख्या:--- 06454- 24 3 000/ 242310/ 2415 55 पर सूचना त्वरित देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उक्त परीक्षा के संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता एवं श्री आलोक रंजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया को दायित्व दिया गया है। बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

16 hrs ago
user_Seemanchal Bytes
Seemanchal Bytes
Media company Purnia East, Bihar•
16 hrs ago
2b06def6-94c3-4ed3-af06-96db23428754

More news from बिहार and nearby areas
  • कहने वाले ने भी किया खूब कहा हैं बुलाती हैं मगर जाने का नहीं देखा रात मैं चुपके चुपके मिलने का नतीजा
    1
    कहने वाले ने भी किया खूब कहा हैं बुलाती हैं मगर जाने का नहीं देखा रात मैं चुपके चुपके मिलने का नतीजा
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • गुंडा चौक से लोखड़ा जाने वाले रास्ता में उत्तरी पोखरिया के पास
    1
    गुंडा चौक से लोखड़ा जाने वाले रास्ता में उत्तरी पोखरिया के पास
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    Security Guard पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Radhe krishna
    1
    Post by Radhe krishna
    user_Radhe krishna
    Radhe krishna
    Singer जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों को पूर्व से देय नियत मासिक भत्ता में 01 जुलाई, 2025 के प्रभाव से डेढ़ गुना वृद्धि की गयी है। जबकि उस अनुपात में स्थानीय नगर निकाय के वार्ड पार्षद का नियत भत्ता क्रमशः नगर निगम के वार्ड पार्षद को 2500/- रूपये, नगर परिषद के वार्ड पार्षद को 1500/-रूपये तथा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद को 1000/- रूपये वित्तीय वर्ष 2015-16 से यथावत है, जो न्यायोचित नहीं है। इस प्रकार इस अंतराल में महंगाई काफी बढ़ी है। अतएव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी पंचायती राज के आधार पर नियत भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करता हूँ। सरकार का वक्तव्य बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 19 में मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के अन्य सदस्य तथा अन्य पार्षद (राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर) यथा विहित पारिश्रमिक एवं भत्ते प्राप्त कर सकेगे का उल्लेख है। विभागीय संकल्प संख्या 2523 दिनांक 19.05.2015 द्वारा राज्य के तीनों श्रेणियों के नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए नियत (मासिक) भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के तीनों श्रेणियों के नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए नियत (मासिक) भत्ता वृद्धि का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन है।
    1
    बिहार राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों को पूर्व से देय नियत मासिक भत्ता में 01 जुलाई, 2025 के प्रभाव से डेढ़ गुना वृद्धि की गयी है। जबकि उस अनुपात में स्थानीय नगर निकाय के वार्ड पार्षद का नियत भत्ता क्रमशः नगर निगम के वार्ड पार्षद को 2500/- रूपये, नगर परिषद के वार्ड पार्षद को 1500/-रूपये तथा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद को 1000/- रूपये वित्तीय वर्ष 2015-16 से यथावत है, जो न्यायोचित नहीं है। इस प्रकार इस अंतराल में महंगाई काफी बढ़ी है।
अतएव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी पंचायती राज के आधार पर नियत भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करता हूँ।
सरकार का वक्तव्य
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 19 में मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के अन्य सदस्य तथा अन्य पार्षद (राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर) यथा विहित पारिश्रमिक एवं भत्ते प्राप्त कर सकेगे का उल्लेख है। विभागीय संकल्प संख्या 2523 दिनांक 19.05.2015 द्वारा राज्य के तीनों श्रेणियों के नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए नियत (मासिक) भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य के तीनों श्रेणियों के नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए नियत (मासिक) भत्ता वृद्धि का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    8 hrs ago
  • यज्ञ अखंड कीर्तन और भजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नदी घाट पहुँचे, जहाँ विधि-विधान से आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम करीब 10 बजे रात्रि में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    यज्ञ अखंड कीर्तन और भजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नदी घाट पहुँचे, जहाँ विधि-विधान से आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम करीब 10 बजे रात्रि में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Tawabur Rahman
    1
    Post by Tawabur Rahman
    user_Tawabur Rahman
    Tawabur Rahman
    Digital Marketing Specialist बरारी, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • सभी काम सीमांचल में पीछे क्यों हो रहे हैं? | विधानसभा में AIMIM अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का बिहार मंत्री से सवाल #AIMIM #AkhtarulIman #BiharVidhan Sabha #SeemanchalKiAwaaz #bihar
    1
    सभी काम सीमांचल में पीछे क्यों हो रहे हैं? | विधानसभा में AIMIM अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का बिहार मंत्री से सवाल
#AIMIM #AkhtarulIman #BiharVidhan Sabha #SeemanchalKiAwaaz #bihar
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party अमौर, पूर्णिया, बिहार•
    16 hrs ago
  • अब समाज मैं यही सब रह गया हैं किसी के इज्जत के साथ मैं खिलवाड़ हो जाए और उसको पैसे देकर समझौता कर लिया जाए ऐसा ही मामला हुआ हैं पूर्णिया के धमदाहा के मीरगंज क्षेत्र मैं
    1
    अब समाज मैं यही सब रह गया हैं किसी के इज्जत के साथ मैं खिलवाड़ हो जाए और उसको पैसे देकर समझौता कर लिया जाए ऐसा ही मामला हुआ हैं पूर्णिया के धमदाहा के मीरगंज क्षेत्र मैं
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.