logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरपीएस रवि मीणा का मास्टरस्ट्रोकः 3 महीने पुरानी चोरी की गुत्थी सुलझी, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी !

6 hrs ago
user_Reporter GenaRam Parangi
Reporter GenaRam Parangi
Local News Reporter बगोरा, जालोर, राजस्थान•
6 hrs ago

आरपीएस रवि मीणा का मास्टरस्ट्रोकः 3 महीने पुरानी चोरी की गुत्थी सुलझी, सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी !

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पोषाणा गौशाला से रोहित वाड़ा की तरफ जाने वाली रोड 1 किलोमीटर तक सही है 3 किलोमीटर पूरी टूटी हुई पड़ी है अगर किसी के इमरजेंसी हॉस्पिटल या कोई प्रॉब्लम वह जाती है डिलीवरी केस वगैरह तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे मैंने आज तक 10 से 12 कंप्लेंट कर दी है इसका कोई सॉल्यूशन नहीं है क्या आपसे निवेदन है कि जल्दी से जल्दी इस रोड की मरम्मत या न्यू रोड बनाने की कृपा करें आपका आज्ञाकारी दुर्जन सिंह बालावत पोषाणा
    1
    पोषाणा गौशाला से रोहित वाड़ा की तरफ जाने वाली रोड 1 किलोमीटर तक सही है 3 किलोमीटर पूरी टूटी हुई पड़ी है अगर किसी के इमरजेंसी हॉस्पिटल या कोई प्रॉब्लम वह जाती है डिलीवरी केस वगैरह तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे मैंने आज तक 10 से 12 कंप्लेंट कर दी है इसका कोई सॉल्यूशन नहीं है क्या आपसे निवेदन है कि जल्दी से जल्दी इस रोड की मरम्मत या न्यू रोड बनाने की कृपा करें आपका आज्ञाकारी दुर्जन सिंह बालावत पोषाणा
    user_DURJAN SINGH POSANA JALORE
    DURJAN SINGH POSANA JALORE
    सायला, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भूरदान चारण की गली वार्ड नम्बर 21 धनराज चक्की के सामने बंद गली मे नाली से गन्दा पानी फैला हुआ है.. सिवरेज वाले बाथरूम की छोटी टंकी लगाने के लिए आए उन्हें हमारी तरफ से बोला गया की नाली वापस खोलकर नाली चालू करके जाये ताकि गन्दा पानी बाहर नहीं आए रोड़ की खुदाई करते हों तो जेसीबी से वापस रोड़ थोड़ा सही करके जाये ताकि आने जाने वालो को या व्हीकल को कोई प्रॉब्लम नहीं हों इतना कहने पर काम छोड़कर चले गए वापस बाथरूम की छोटी वाली टंकी लगाने तक नहीं आए
    1
    भूरदान चारण की गली वार्ड नम्बर 21 धनराज चक्की के सामने बंद गली मे नाली से गन्दा पानी फैला हुआ है.. सिवरेज वाले बाथरूम की छोटी टंकी लगाने के लिए आए उन्हें हमारी तरफ से बोला गया की नाली वापस खोलकर नाली चालू करके जाये ताकि गन्दा पानी बाहर नहीं आए रोड़ की खुदाई करते हों तो जेसीबी से वापस रोड़ थोड़ा सही करके जाये ताकि आने जाने वालो को या व्हीकल को कोई प्रॉब्लम नहीं हों इतना कहने पर काम छोड़कर चले गए वापस बाथरूम की छोटी वाली टंकी लगाने तक नहीं आए
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • समदड़ी /बालोतरा स्वर्णकार समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर की अष्टम वर्षगांठ; सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर सेवा संस्थान समदड़ी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ के नेतृत्व में निकली ये भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब वार्षिकोत्सव में समाज की अटूट श्रद्धा और एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भामाशाहों का सम्मान वार्षिकोत्सव के मुख्य समारोह में समाज के विकास और मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी, सेवानीवर्त आर ए एस अधिकारी हरिगोपाल पाली , ऐडवोकेट गोपाल महेचा पाली ,सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष रूपचंद बाडमेरा धुंधाड़ा उपाध्यक्ष सुरेश महेचा , समदड़ी ,बालोतरा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पीरचंद महेचा , सिवाना स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बाबुलाल बुचा, आसोतरा - किटनोद अध्यक्ष पृथ्वीराज कट्टा , पचपदरा अध्यक्ष श्रवन कुमार बाडमेरा , सन्त अणदाराम सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष रामकिशोर आसोतरा , सह कोषाध्यक्ष सोहनलाल महेचा ,महामंत्री हरखचंद पादरू, सयुक्त मंत्री रामधन बाडमेरा, धवा के पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल बाडमेरा, सिवाना के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार हेड़ाऊ, समदड़ी ज्वेलर्स संग अध्यक्ष सुरेश कुमार महेचा , समदड़ी नवयुक मण्डल अध्यक्ष षणमुख हेड़ाऊ , पूर्व युवा अध्यक्ष दिनेश महेचा जोधपुर , महामंत्री हरखचंद दहिया , महासभा के सयुक्त मंत्री अशोक कुमार फलोदी , महासभा प्रचार मंत्री रिंकू बाडमेरा बालोतरा, रामदेव सेवा समिति (मंत्री) बिहारी लाल, महिला मण्डल समदड़ी अध्यक्ष सरस्वती हेड़ाऊ सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोग मौजूज रहे इस मौके पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ ने समारोह को संबोधित करते हुए सन्त अणदाराम जी के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। भामाशाहों ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    समदड़ी /बालोतरा 
स्वर्णकार समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर की अष्टम वर्षगांठ; 
सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर सेवा संस्थान समदड़ी के अध्यक्ष संतोष कुमार हेड़ाऊ के नेतृत्व में निकली ये भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
वार्षिकोत्सव में समाज की अटूट श्रद्धा और एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला।।
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भामाशाहों का सम्मान
वार्षिकोत्सव के मुख्य समारोह में समाज के विकास और मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं (भामाशाहों) का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित
अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी,   सेवानीवर्त आर ए एस अधिकारी हरिगोपाल पाली , ऐडवोकेट गोपाल महेचा पाली ,सन्त अणदाराम महाराज मन्दिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष रूपचंद बाडमेरा धुंधाड़ा उपाध्यक्ष सुरेश महेचा , समदड़ी ,बालोतरा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पीरचंद महेचा , सिवाना स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बाबुलाल बुचा,
आसोतरा - किटनोद अध्यक्ष पृथ्वीराज कट्टा ,  पचपदरा अध्यक्ष श्रवन कुमार बाडमेरा ,  सन्त अणदाराम सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष रामकिशोर आसोतरा , सह कोषाध्यक्ष सोहनलाल महेचा ,महामंत्री हरखचंद पादरू, सयुक्त मंत्री रामधन बाडमेरा, धवा के पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल बाडमेरा, सिवाना के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार हेड़ाऊ, समदड़ी ज्वेलर्स संग अध्यक्ष सुरेश कुमार महेचा , समदड़ी नवयुक मण्डल अध्यक्ष षणमुख हेड़ाऊ , पूर्व युवा अध्यक्ष दिनेश महेचा जोधपुर , महामंत्री हरखचंद दहिया , महासभा के सयुक्त मंत्री अशोक कुमार फलोदी , महासभा प्रचार मंत्री रिंकू बाडमेरा बालोतरा, रामदेव सेवा समिति (मंत्री) बिहारी लाल, महिला मण्डल समदड़ी अध्यक्ष सरस्वती हेड़ाऊ  सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोग मौजूज रहे इस मौके पर
मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष
संतोष कुमार हेड़ाऊ ने समारोह को संबोधित करते हुए सन्त अणदाराम जी के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। भामाशाहों ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद  का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मामूली कहासुनी पर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। आबूरोड शहर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गत दिनों शहर थाना क्षेत्र के दादू दयाल आश्रम के पास कनक कॉम्प्लेक्स के नीचे हुई थी मारपीट की घटना। लाठी, डंडे और रोड से लैस आरोपियों ने किया था जानलेवा हमला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस पहुंची थी मौके पर। मारपीट की घटना में एक युवक श्यामलाल हुआ था गंभीर रूप से घायल। उपचार के लिए लाया गया था उपजिला अस्पताल जहां से समीपवर्ती गुजरात राज्य के पालनपुर ले जाया गया था घायल युवक शहर थाना पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आकरा भट्टा निवासी दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। घायल व्यक्ति श्याम लाल के भाई गोविंद ने शहर थाने में दी थी रिपोर्ट।
    3
    मामूली कहासुनी पर मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
आबूरोड शहर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
गत दिनों शहर थाना क्षेत्र के दादू दयाल आश्रम के पास कनक कॉम्प्लेक्स के नीचे हुई थी मारपीट की घटना।
लाठी, डंडे और रोड से लैस आरोपियों ने किया था जानलेवा हमला।
सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस पहुंची थी मौके पर।
मारपीट की घटना में एक युवक श्यामलाल हुआ था गंभीर रूप से घायल।
उपचार के लिए लाया गया था उपजिला अस्पताल जहां से समीपवर्ती गुजरात राज्य के पालनपुर ले जाया गया था घायल युवक
शहर थाना पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आकरा भट्टा निवासी दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
घायल व्यक्ति श्याम लाल के भाई गोविंद ने शहर थाने में दी थी रिपोर्ट।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 9 खेतों से अफीम‑गांजे के पौधे जब्त । रोहिडा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिडा थाना अधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम विंहगम स्थान पर चल रही अफीम व गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया गया। पुलिस ने कुल 9 खेतों से अफीम और गांजे के हरे पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोहिडा पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि काकरलीफली क्षेत्र में पहाड़ी और दुर्गम स्थान, नाले के पास, अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के आवागमन में कठिनाई के बावजूद चार दिनों तक अलग-अलग कार्रवाई कर तलाशी ली गई ओर इस बड़ी कार्रवाई अंजाम दीया गया । क्या मिला और कितना बरामद? * कुल 9 खेतों में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध खेती पाई गई। * अफीम के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम । * गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम । * कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम अवैध अफीम व गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस में (1) दीपु देवी, पत्नी रामाराम जाती गमेती भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया पुलिस थाना रोहिडा। (2) ओबाराम , पुत्र भेराराम जाती गमेती भील , उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया, पुलिस थाना रोहिडा। सौंफ‑वरयाली के बीच छिपाकर की जा रही थी अवैध खेती । पुलिस के अनुसार, यह अवैध अफीम व गांजे की खेती अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी। नाले के किनारे स्थित खेतों में सौंफ की वरयाली के बीच बड़ी चालाकी से अफीम और गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि दूर से देखने पर नशीली फसल नजर न आए। इसके अलावा खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाकर भी इन पौधों को छिपाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे इंतज़ामों के बावजूद पुलिस की सतर्कता ने इस जाल को बेनकाब किया। इनकी रही अहम भूमिका । रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर,छेलसिंह,रमेश कुमार, रोहिताश,अमन कुमार,कांजी कुमार, बजरंगलाल,लक्षणराम,राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार,अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका सहित टीम की अहम भूमिका रही । इलाके की कठिनाई और अभियान की पृष्ठभूमि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से वहां पहुंचना कठिन । मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के लिए रास्ता सीमित होने के बावजूद पुलिस ने पैदल, कठिन रास्तों से जाकर अलग-अलग दिन और स्थानों पर तलाशी की। इस तरह के क्षेत्र अक्सर अवैध मादक पदार्थों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं, क्योंकि प्रशासन व पुलिस की निगरानी कम मिलती है। लेकिन लगातार सूचना संकलन और सतर्कता ने इस अवैध काम को नाकाम किया। आगे क्या होगा? पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। जो भी ऐसे अवैध कार्यों में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी बरती जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
    1
    9 खेतों से अफीम‑गांजे के पौधे जब्त ।
रोहिडा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिडा थाना अधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम विंहगम स्थान पर चल रही अफीम व गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया गया। पुलिस ने कुल 9 खेतों से अफीम और गांजे के हरे पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोहिडा पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि काकरलीफली क्षेत्र में पहाड़ी और दुर्गम स्थान, नाले के पास, अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के आवागमन में कठिनाई के बावजूद चार दिनों तक अलग-अलग कार्रवाई कर तलाशी ली गई ओर इस बड़ी कार्रवाई अंजाम दीया गया ।
क्या मिला और कितना बरामद?
* कुल 9 खेतों में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध खेती पाई गई।
* अफीम के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम ।
* गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम ।
* कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम  अवैध अफीम व गांजा जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस में (1) दीपु देवी, पत्नी रामाराम जाती गमेती भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया पुलिस थाना रोहिडा। (2) ओबाराम , पुत्र भेराराम जाती गमेती भील , उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया, पुलिस थाना रोहिडा।
सौंफ‑वरयाली के बीच छिपाकर की जा रही थी अवैध खेती ।
पुलिस के अनुसार, यह अवैध अफीम व गांजे की खेती अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी। नाले के किनारे स्थित खेतों में सौंफ की वरयाली के बीच बड़ी चालाकी से अफीम और गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि दूर से देखने पर नशीली फसल नजर न आए। इसके अलावा खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाकर भी इन पौधों को छिपाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे  इंतज़ामों के बावजूद पुलिस की सतर्कता ने इस जाल को बेनकाब किया।
इनकी रही अहम भूमिका ।
रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर,छेलसिंह,रमेश कुमार, रोहिताश,अमन कुमार,कांजी कुमार, बजरंगलाल,लक्षणराम,राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार,अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका सहित टीम की अहम भूमिका रही ।
इलाके की कठिनाई और अभियान की पृष्ठभूमि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से वहां पहुंचना कठिन ।
मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के लिए रास्ता सीमित होने के बावजूद पुलिस ने पैदल, कठिन रास्तों से जाकर अलग-अलग दिन और स्थानों पर तलाशी की।
इस तरह के क्षेत्र अक्सर अवैध मादक पदार्थों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं, क्योंकि प्रशासन व पुलिस की निगरानी कम मिलती है। लेकिन लगातार सूचना संकलन और सतर्कता ने इस अवैध काम को नाकाम किया।
आगे क्या होगा?
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। जो भी ऐसे अवैध कार्यों में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी बरती जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    22 hrs ago
  • आहोर-जालोर के आहोर में युवक की मौत के बाद तीन दिन से जारी प्रदर्शन में मंगलवार को भीड़ उग्र हो गई। स्थिति को संभालने के पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे लोग मॉर्च्यूरी से उठकर एसडीएम ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे 325 (सांडेराव-बाड़मेर) पर जाकर बैठ गए। प्रदर्शन में 3 जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) से आए समाज के लोग शामिल थे। तीसरे दिन दो बार प्रशासन और लोगों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन लाल मीणा को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में छगन मीणा के सिर में चोट भी लगी है। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया भी मौके पर पहुंचे। बता दें... 7 फरवरी की शाम को भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में युवक अशोक कुमार मीणा (45) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का कहना है कि अशोक के पांव जमीन से टिके हुए थे। उसको मारकर लटकाया गया है। सोमवार को बनी थी पोस्टमॉर्टम पर सहमति इससे पहले सोमवार को 5 दौर की बातचीत हुई थी। आखिरी बातचीत में पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी। लेकिन आज फिर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया। बाप पार्टी के नेता छगन मीणा ने बताया-पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी, लेकिन हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है। सुबह निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। 4 थानों का जाप्ता तैनात एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी दशरथ सिंह, आहोर एसडीएम रोहित चौहान ने भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा, गौतम ऋषि ट्रस्ट पाली और सिरोही के जिला अध्यक्ष रतनलाल से दो बार बातचीत की। ये दोनों बातचीत विफल ही। फिलहाल मौके पर नोसरा, भाद्राजून, आहोर, जालोर का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौजूद है।
    1
    आहोर-जालोर के आहोर में युवक की मौत के बाद तीन दिन से जारी प्रदर्शन में मंगलवार को भीड़ उग्र हो गई। स्थिति को संभालने के पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे लोग मॉर्च्यूरी से उठकर एसडीएम ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे 325 (सांडेराव-बाड़मेर) पर जाकर बैठ गए। प्रदर्शन में 3 जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) से आए समाज के लोग शामिल थे।
तीसरे दिन दो बार प्रशासन और लोगों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन लाल मीणा को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में छगन मीणा के सिर में चोट भी लगी है। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया भी मौके पर पहुंचे।
बता दें... 7 फरवरी की शाम को भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में युवक अशोक कुमार मीणा (45) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का कहना है कि अशोक के पांव जमीन से टिके हुए थे। उसको मारकर लटकाया गया है।
सोमवार को बनी थी पोस्टमॉर्टम पर सहमति
इससे पहले सोमवार को 5 दौर की बातचीत हुई थी। आखिरी बातचीत में पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी। लेकिन आज फिर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया।
बाप पार्टी के नेता छगन मीणा ने बताया-पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी, लेकिन हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है। सुबह निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।
4 थानों का जाप्ता तैनात
एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी दशरथ सिंह, आहोर एसडीएम रोहित चौहान ने भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा, गौतम ऋषि ट्रस्ट पाली और सिरोही के जिला अध्यक्ष रतनलाल से दो बार बातचीत की। ये दोनों बातचीत विफल ही। फिलहाल मौके पर नोसरा, भाद्राजून, आहोर, जालोर का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौजूद है।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अज्ञात युवक ने लगाई फांसी। आबूरोड शहर से गुजर रही बनास नदी में युवक ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी। फांसी लगने से युवक की हुई मौत। सूचना पर शहर थाना पुलिस पहुंची मौके पर। शहर थाने के हेड कांस्टेबल गंभीरी लाल एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को उतारा नीचे। शव को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में।
    1
    अज्ञात युवक ने लगाई फांसी।
आबूरोड शहर से गुजर रही बनास नदी में युवक ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी।
फांसी लगने से युवक की हुई मौत। 
सूचना पर शहर थाना पुलिस पहुंची मौके पर। 
शहर थाने के हेड कांस्टेबल गंभीरी लाल एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को उतारा नीचे।
शव को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • फालना बाली उपखंड अधिकारी को कोट बांध के रखरखाव को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने बांध की पाल पर उगे अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की सफाई और क्षतिग्रस्त नहर के पक्के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कोट बांध कोट, केरापुरा, सादलवा टीपरी, पुनादिया, लालराई, इंगरली और मुंडारा गांवों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। बांध की पाल पर खड़े अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की जड़ें बहुत बड़ी हो गई हैं और वे बांध की पत्थर की दीवार में घुस रही हैं।
    1
    फालना बाली उपखंड अधिकारी को कोट बांध के रखरखाव को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने बांध की पाल पर उगे अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की सफाई और क्षतिग्रस्त नहर के पक्के निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, कोट बांध कोट, केरापुरा, सादलवा टीपरी, पुनादिया, लालराई, इंगरली और मुंडारा गांवों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। बांध की पाल पर खड़े अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की जड़ें बहुत बड़ी हो गई हैं और वे बांध की पत्थर की दीवार में घुस रही हैं।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Brnews8 Online Media
    1
    Post by Brnews8 Online Media
    user_Brnews8 Online Media
    Brnews8 Online Media
    Social Media Manager बाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.