"हुकुमचंद जैन और ऋषभ पर ओवरलोडिंग के आरोप, लगातार कट रही टीपी फिर भी जिम्मेदार विभाग क्यों खामोश,, मैहर। हुकुमचंद जैन एवं ऋषभ से जुड़े वाहनों में लगातार क्षमता से अधिक माल लोड किए जाने और उसके बावजूद टीपी काटे जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि यदि ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल परिवहन किया जा रहा है, तो संबंधित जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई ओवरलोडिंग न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क सुरक्षा और सड़क की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ता है। नियमों के मुताबिक वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलना कार्रवाई के दायरे में आता है।मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि टीपी में माल की मात्रा दर्ज होने के बावजूद यदि वास्तविक परिवहन क्षमता से अधिक माल लेकर ट्रक सड़कों पर निकल रहे हैं, तो इसकी जांच कौन करेगा? क्या संबंधित विभाग टीपी, वाहन की आरसी में दर्ज क्षमता और वास्तविक वजन का मिलान कर रहा है स्थानीय स्तर पर लगातार ओवरलोड ट्रकों के संचालन की शिकायतें और चर्चाएं होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में ओवरलोडिंग का यह खेल चल रहा है? क्या नियम सिर्फ छोटे वाहन संचालकों के लिए हैं या प्रभावशाली लोगों से जुड़े वाहनों पर भी समान कार्रवाई होगी अब जरूरत है कि परिवहन और खनन विभाग संयुक्त रूप से संबंधित टीपी, धर्मकांटा पर्चियों, वाहनों की आरसी तथा वास्तविक वजन की जांच करे। यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो संबंधित वाहन मालिक, परिवहनकर्ता और जिम्मेदार व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। *बड़ा सवाल—जब सब कुछ कागजों में दर्ज है,* तो फिर कार्रवाई करने से जिम्मेदार विभाग पीछे क्यों हट रहा है?

- खबर अमरपाटन /ग्राम धोबहट जहां News11mp/cg की खबर का बड़ा असर देखने को मिला बीते दिन चैनल ने जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले ग्राम धोबहट में आम रास्ता निर्माण घोटाला खबर अमरपाटन /ग्राम धोबहट जहां News11mp/cg की खबर का बड़ा असर देखने को मिला बीते दिन चैनल ने जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले ग्राम धोबहट में आम रास्ता निर्माण कराये जाने की खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया जिसमें तिहायसी बस्ती का रास्ता पंचायत के पोर्टल में 2016 में निर्माण बताया गया लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि कहीं रास्ता निर्माण का नामों निशान नहीं और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पैसा निकासी कर लिया गया आज तक ग्रामीण आम रास्ता निर्माण के लिए सिकायत करते रहे 181 की भी सिकायत नाकाम रही वहीं खबरों की सुर्खियों में आने के बाद प्रसासन ने लिया संज्ञान मौके पर उप यंत्री अनिल पटेल सरपंच धोबहट सचिव मौके पर पहुच कर रोड निर्माण के लिए नाप की गई अतिशीघ्र आम रास्ते के मरम्मत का कार्य पूर्ण कराये जाने का आस्वासन दिया1
- ताजा खबर ,संदीपन विद्यालय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, राजस्व अमले के साथ पुलिस बल तैनात रायपुर कर्चुलियान, रीवा। रायपुर कर्चुलियान में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए संदीपन विद्यालय मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाना प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार विनय मूर्ति शर्मा एवं थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदीपन विद्यालय मार्ग की कार्रवाई पूरी होने के बाद रायपुर कर्चुलियान बस स्टैंड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल जारी है।1
- भगवान गैवीनाथ धाम में जलधारी के विषय में अनशन जारी हैं भगवान गैवीनाथ धाम में जलधारी व्यवस्था को लेकर जारी अनशन अब एक बड़ा चर्चा का विषय बन चुका है। कुछ श्रद्धालु इसे व्यवस्था और स्वच्छता के लिहाज से सही मान रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि इससे परंपरा और आस्था प्रभावित हो रही है। इस पर आपकी क्या राय है—क्या जलधारी की व्यवस्था सही है या गलत? अपनी सोच कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें!1
- बिरसिंहपुर के नगर के संजय पाठक से खास बातचीत 🔥 गैवीनाथ धाम और धरना प्रदर्शन पर खुलकर बोले बिरसिंहपुर में गैवीनाथ धाम को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच आज नगर के संजय पाठक जी से खास बातचीत हुई। इस बातचीत में गैवीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की आस्था और वर्तमान आंदोलन को लेकर उनकी क्या राय है, जानिए इस खास वीडियो में। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 🙏🚩 हर-हर महादेव 🔱 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #संजयपाठक #धरनाप्रदर्शन #PrakashPathak1
- * *रीवा* *3 किमी कच्ची सड़क के कारण 10 गांव की जनता परेशान* *बारिश में 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज को खाट पर ले जाना पड़ता है* *गुढ़।* ग्राम पंचायत *पटौता, जनपद पंचायत रायपुर, विधानसभा गुढ़* अंतर्गत *पटौता-कसई-बरहडी मार्ग* की जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। लगभग *3 किलोमीटर* का यह मार्ग पूरी तरह कच्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से *लगभग 10 गांवों* की जनता का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है। सलंग्न फोटो में सड़क की बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस कारण *बारिश के 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते*। क्षेत्र में कोई गंभीर बीमार हो जाए तो उसे *खाट/चारपाई पर लादकर* 3 किमी कीचड़ से होकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने *विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जी* एवं *जिला पंचायत सदस्य श्री लालमणि त्रिपाठी जी* से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग का *शीघ्र पक्कीकरण* कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- SG📸 पुलिस लाइन से निकली तिरंगा यात्रा। रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल ने झंडी दिखा कर SG📸 पुलिस लाइन से निकली तिरंगा यात्रा। रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल ने झंडी दिखा कर किया रवाना👆1
- *युवक पर चाकू से हमला...घटना पुराना पावर हाउस के पास..किसी होटल के नजदीक की बताई जा रही... घायल को लाया गया जिला अस्पताल....* *युवक पर चाकू से हमला...घटना पुराना पावर हाउस के पास..किसी होटल के नजदीक की बताई जा रही... घायल को लाया गया जिला अस्पताल....*1