* *रीवा* *3 किमी कच्ची सड़क के कारण 10 गांव की जनता परेशान* *बारिश में 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज को खाट पर ले जाना पड़ता है* *गुढ़।* ग्राम पंचायत *पटौता, जनपद पंचायत रायपुर, विधानसभा गुढ़* अंतर्गत *पटौता-कसई-बरहडी मार्ग* की जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। लगभग *3 किलोमीटर* का यह मार्ग पूरी तरह कच्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से *लगभग 10 गांवों* की जनता का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है। सलंग्न फोटो में सड़क की बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस कारण *बारिश के 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते*। क्षेत्र में कोई गंभीर बीमार हो जाए तो उसे *खाट/चारपाई पर लादकर* 3 किमी कीचड़ से होकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने *विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जी* एवं *जिला पंचायत सदस्य श्री लालमणि त्रिपाठी जी* से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग का *शीघ्र पक्कीकरण* कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

- * *रीवा* *3 किमी कच्ची सड़क के कारण 10 गांव की जनता परेशान* *बारिश में 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज को खाट पर ले जाना पड़ता है* *गुढ़।* ग्राम पंचायत *पटौता, जनपद पंचायत रायपुर, विधानसभा गुढ़* अंतर्गत *पटौता-कसई-बरहडी मार्ग* की जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। लगभग *3 किलोमीटर* का यह मार्ग पूरी तरह कच्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से *लगभग 10 गांवों* की जनता का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है। सलंग्न फोटो में सड़क की बदहाली साफ देखी जा सकती है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस कारण *बारिश के 4 महीने बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते*। क्षेत्र में कोई गंभीर बीमार हो जाए तो उसे *खाट/चारपाई पर लादकर* 3 किमी कीचड़ से होकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने *विधायक श्री नागेन्द्र सिंह जी* एवं *जिला पंचायत सदस्य श्री लालमणि त्रिपाठी जी* से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग का *शीघ्र पक्कीकरण* कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- कचरा से परेशान बिरसिंहपुर की जनता कैसे होगा निदान कब सुने का प्रशासन1
- गैवीनाथ धाम धरना स्थल पर पहुंचे SDM और तहसीलदार! धरना खत्म करने की अपील, मांगों पर अड़े लोग 🔥 बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम में चल रहे धरना प्रदर्शन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई। धरना स्थल पर SDM साहब और तहसीलदार साहब भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी 7 सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। लोगों का यह भी कहना है कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और बड़े स्तर तक ले जाया जा सकता है। मैंने धरना स्थल पर पहुंचकर पंडाल के नीचे मौजूद लोगों और पूरे माहौल की जानकारी इस वीडियो के माध्यम से आप तक पहुंचाई है। 🙏 आस्था का सम्मान • भक्तों का अधिकार • हर-हर महादेव 🚩 #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #धरनाप्रदर्शन #सतना #PrakashPathak1
- भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के बीच रविवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली ट नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल. प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह समेत कई सदस्य और शहर वासि शामिल हुए तेज़ बारिश के बावजूद बच्चों और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से न्यू मार्केट रोशन पूरा होते हुए वापस टीटी नगर स्टेडियम पर खत्म किया।1
- ताजा खबर ,संदीपन विद्यालय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, राजस्व अमले के साथ पुलिस बल तैनात रायपुर कर्चुलियान, रीवा। रायपुर कर्चुलियान में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए संदीपन विद्यालय मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाना प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग का अमला एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार विनय मूर्ति शर्मा एवं थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संदीपन विद्यालय मार्ग की कार्रवाई पूरी होने के बाद रायपुर कर्चुलियान बस स्टैंड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई फिलहाल जारी है।1
- बिरसिंहपुर में कचरे का संकट क्यों? कचरा प्लांट बंद, सड़कों पर कचरा! जिम्मेदार कौन? बिरसिंहपुर में कचरा प्रबंधन को लेकर इन दिनों कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था के कारण लोगों ने अपने घर का कचरा कचरा वाहन में देने की आदत बना ली थी, लेकिन अब कई जगहों पर कचरा संग्रहण की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है और कचरा सड़कों के किनारे दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कचरा प्लांट और नगर पंचायत/नगर पालिका के बीच भुगतान एवं बिल से संबंधित कुछ मामला लंबित है, जिसके कारण कचरा उठाने वाली गाड़ियों की व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग या प्लांट प्रबंधन से होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आसपास के अन्य क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था चल रही है, तो बिरसिंहपुर और गैविनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक क्षेत्र में ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है? इस वीडियो में हमने मौके पर जाकर कचरा संग्रहण स्थल और आसपास की वास्तविक स्थिति दिखाई है और स्थानीय लोगों की परेशानी को सामने रखने का प्रयास किया है। अब सवाल है— क्या जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा? क्या दोबारा नियमित घर-घर कचरा संग्रहण शुरू होगा? 📍 बिरसिंहपुर, जिला सतना (म.प्र.) #Birsinghpur #Satna #MadhyaPradesh #BirsinghpurNews #Prakashpathak1
- चित्रकूट के बालिका छात्रावास में बीते 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में छात्राओं के बैग, किताबें, कपड़े, गद्दे और बेड सहित सामान जलने की बात सामने आई है। आरोप है कि घटना की जानकारी अधिकांश अभिभावकों और उच्च अधिकारियों से छिपाई गई। वहीं, अधीक्षिका के हॉस्टल में नियमित रूप से नहीं रुकने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पूरे मामले में *उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग* उठ रही है।1