logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दी विस्तृत जानकारी सवाई माधोपुर, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस संबंध में जानकारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना कार्य पूर्ण करने के बाद 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में कुल 9,71,777 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप प्रकाशन के समय विधानसभा क्षेत्रवार गंगापुर में 2,50,299, बामनवास में 2,36,272, सवाई माधोपुर में 2,39,183 तथा खण्डार में 2,46,023 मतदाता शामिल थे।

16 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
16 hrs ago

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दी विस्तृत जानकारी सवाई माधोपुर, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस संबंध में जानकारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना कार्य पूर्ण करने के बाद 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में कुल 9,71,777 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप प्रकाशन के समय विधानसभा क्षेत्रवार गंगापुर में 2,50,299, बामनवास में 2,36,272, सवाई माधोपुर में 2,39,183 तथा खण्डार में 2,46,023 मतदाता शामिल थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर। पेड़ बचाओ आंदोलन के तहत रविवार को प्रातः 11:00 बजे तक पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शहर में बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के हो रही बड़े पैमाने की वृक्ष कटाई को गंभीर पर्यावरणीय अपराध बताया है। इस संबंध में आंदोलन की ओर से उपवन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक (राजस्थान) सहित विभिन्न वरिष्ठ वन अधिकारियों को पत्र भेजकर नियमों के अनुसार तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह वृक्ष कटाई केवल लापरवाही नहीं बल्कि संगठित, सामूहिक मिलीभगत एवं व्यापारिक एवं पर्यावरणीय खतरे पैदा करने उद्देश्य से की जा रही प्रतीत होती है। अवैध रूप से काटी गई लकड़ी के लदान, परिवहन एवं पहचान/खपत में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रक,क्रेन एवं जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर खुलेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है। आंदोलनकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर यह अवैध गतिविधि देर रात तक तथा सुबह तड़के चोरी-छुपे की जाती है, जिससे स्पष्ट होता है कि कार्यवाही से बचने के लिए सुनियोजित तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता चिंता का विषय है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी भी शहर में सैकड़ों पेड़ खड़े हैं, जिन्हें “विकास” के नाम पर काटे जाने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होगी। पेड़ बचाओ आंदोलन ने दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की वसूली तथा भविष्य में अवैध कटाई रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
    1
    सवाई माधोपुर।
पेड़ बचाओ आंदोलन के तहत रविवार को प्रातः 11:00 बजे तक पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शहर में बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के हो रही बड़े पैमाने की वृक्ष कटाई को गंभीर पर्यावरणीय अपराध बताया है। इस संबंध में आंदोलन की ओर से उपवन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक (राजस्थान) सहित विभिन्न वरिष्ठ वन अधिकारियों को पत्र भेजकर नियमों के अनुसार तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह वृक्ष कटाई केवल लापरवाही नहीं बल्कि संगठित, सामूहिक मिलीभगत एवं व्यापारिक एवं पर्यावरणीय खतरे पैदा करने उद्देश्य से की जा रही प्रतीत होती है। अवैध रूप से काटी गई लकड़ी के लदान, परिवहन एवं पहचान/खपत में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रक,क्रेन एवं जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर खुलेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है।
आंदोलनकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर यह अवैध गतिविधि देर रात तक तथा सुबह तड़के चोरी-छुपे की जाती है, जिससे स्पष्ट होता है कि कार्यवाही से बचने के लिए सुनियोजित तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता चिंता का विषय है।
आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी भी शहर में सैकड़ों पेड़ खड़े हैं, जिन्हें “विकास” के नाम पर काटे जाने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होगी।
पेड़ बचाओ आंदोलन ने दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की वसूली तथा भविष्य में अवैध कटाई रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • खंडार: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिदरपुर जाटान गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अधिकार मित्रों ने उपस्थित विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 4 दिसंबर 2025 से बालविवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बाल विवाह की व्यापकता, जोखिम वाले क्षेत्रों में बाल विवाह के पीड़ितों की पहचान कर बाल विवाह की तत्काल रोकथाम करना और दीर्घकालिक सामुदायिक जागरूकता को मजबूत करना है। इस दौरान अधिकार मित्रों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम “पोक्सो एक्ट“ 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित आशा यूनिट, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई
    1
    खंडार: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिदरपुर जाटान गांव में  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अधिकार मित्रों ने उपस्थित विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 4 दिसंबर 2025 से बालविवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बाल विवाह की व्यापकता, जोखिम वाले क्षेत्रों में बाल विवाह के पीड़ितों की पहचान कर बाल विवाह की तत्काल रोकथाम करना और दीर्घकालिक सामुदायिक जागरूकता को मजबूत करना है। इस दौरान अधिकार मित्रों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम “पोक्सो एक्ट“ 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित आशा यूनिट, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ककोड़. वर्तमान में चल रही आठवीं बोर्ड कक्षा के पेपर समाप्ति के बाद लगे जाम में लोग परेशान होते ओर आपस में उलझते नजर आये। वहीं बोर्ड सेंटर पर तैनात अध्यापक उन्हें हटा कर रास्ता सुचारू करवाते दिखाई दिये।
    1
    ककोड़. वर्तमान में चल रही आठवीं बोर्ड कक्षा के पेपर समाप्ति के बाद लगे जाम में लोग परेशान होते ओर आपस में उलझते नजर आये।
वहीं बोर्ड सेंटर पर तैनात अध्यापक उन्हें हटा कर रास्ता सुचारू करवाते दिखाई दिये।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    पत्रकार Uniara, Tonk•
    13 hrs ago
  • Jaye bhim ki Jaye shvidan
    2
    Jaye bhim ki Jaye shvidan
    user_Durgesh Kumar
    Durgesh Kumar
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • कोटा, 21जिला कलेक्ट्रेट के सामने 18 फरवरी 2025 से बकाया वेतन सरकार से मजदूरों को भुगतान कराने हेतु सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के क्रांतिकारी मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में चल रहा है धरना स्थल से कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री मजदूरों के धरने में सैकड़ों की संख्या महिला -पुरुष मजदूर 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन सरकार से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को भुगतान करवाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं धरने में उपस्थित मजदूरों द्वारा बकाया वेतन भुगतान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको कोटा शहर की आमजनता का भी समर्थन मिल रहा है । सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने को चलते हुए आज 369 दिन हो गए लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर धरने के दबाव में फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी बकाया वेतन भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की शर्तों का पालन करने फैक्ट्री की तरफ 28 साल से मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक का मय 18 %ब्याज सहित तमाम 4200 मजदूरों को भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू के नेताओं में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की इस देरी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की संशालक कमेटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही है जल्द ही बकाया वेतन भुगतान के धरने में जिले भर के मजदूरों किसानों और आमजनता को लामबंद करके सरकार और प्रशासन के खिलाफ कोटा की सड़को पर आंदोलन किया जाएगा। 369 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, महिला नेता कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड काली चरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी के नेतृत्व में जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों की और से धरने के संचालक तीनों यूनियनों के महामंत्री जयपुर में सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात करके सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने हेतु वार्ता करेंगे अगर जल्द ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो कोटा की सड़को पर आंदोलन करने को मजबूर होगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने को कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड गोपाल शर्मा महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी राजू वर्मा, ने भी सम्बोधित किया। धरने में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने 24 फरवरी 2026 को 1971 के मजदूर आंदोलन में शहीद हुए 8 मजदूर साथियों के 55 वे शहादत दिवस पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के सामने बने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 24 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस 55 शहादत दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सीटू राज्य अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड दुलीचंद बोरदा मौजूद रहेंगे। उन्होंने सीटू से संबंधित तमाम मजदूर/कर्मचारी यूनियनों के नेताओं और बिरादराना संगठन अखिल भारतीय किसान सभा महिला समिति और अन्य जन संगठनों से शहीदों के सम्मान में और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों को न्याय दिलाने के संघर्ष को मजबूत बनाने के लिए जे के के शहीद साथियों को याद करके श्रद्धांजलि देने पहुंचने की अपील की। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड छीतर लाल, कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड शिशुपाल सिंह कामरेड लक्ष्मीकांत, कामरेड सीताराम कामरेड गणेशराम कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड उमाशंकर कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं और सीपीआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कोटा, 21जिला कलेक्ट्रेट के सामने 18 फरवरी 2025 से बकाया वेतन सरकार से मजदूरों को भुगतान कराने हेतु सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के क्रांतिकारी मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में चल रहा है 
धरना स्थल से कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री मजदूरों के धरने में सैकड़ों की संख्या महिला -पुरुष मजदूर 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन सरकार से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को भुगतान करवाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं धरने में उपस्थित मजदूरों द्वारा बकाया वेतन भुगतान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको कोटा शहर की आमजनता का भी समर्थन मिल रहा है ।
सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने को चलते हुए आज 369 दिन हो गए लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर धरने के दबाव में फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी बकाया वेतन भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की शर्तों का पालन करने फैक्ट्री की तरफ 28 साल से मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक का मय 18 %ब्याज सहित तमाम 4200 मजदूरों को भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू के नेताओं में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की इस देरी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की संशालक कमेटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही है जल्द ही बकाया वेतन भुगतान के धरने में जिले भर के मजदूरों किसानों और आमजनता को लामबंद करके सरकार और प्रशासन के खिलाफ कोटा की सड़को पर आंदोलन किया जाएगा। 
369 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, महिला नेता कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड काली चरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम जी के नेतृत्व में जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों की और से धरने के संचालक तीनों यूनियनों के महामंत्री जयपुर में सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात करके सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने हेतु वार्ता करेंगे अगर जल्द ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो कोटा की सड़को पर आंदोलन करने को मजबूर होगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 
धरने को कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड गोपाल शर्मा महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी राजू वर्मा, ने भी सम्बोधित किया।
धरने में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने 24 फरवरी 2026 को 1971 के मजदूर आंदोलन में शहीद हुए 8 मजदूर साथियों के 55 वे शहादत दिवस पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के सामने बने शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 24 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस 55 शहादत दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सीटू राज्य अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड दुलीचंद बोरदा मौजूद रहेंगे। उन्होंने सीटू से संबंधित तमाम मजदूर/कर्मचारी यूनियनों के नेताओं और बिरादराना संगठन अखिल भारतीय किसान सभा महिला समिति और अन्य जन संगठनों से शहीदों के सम्मान में और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों को न्याय दिलाने के संघर्ष को मजबूत बनाने के लिए जे के के शहीद साथियों को याद करके श्रद्धांजलि देने पहुंचने की अपील की।
इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड छीतर लाल, कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड शिशुपाल सिंह कामरेड लक्ष्मीकांत, कामरेड सीताराम कामरेड गणेशराम कामरेड मलखान सिंह यादव, कामरेड उमाशंकर कामरेड हबीब खान कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं और सीपीआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Etv9 national news
    1
    Post by Etv9 national news
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही ब्रिज के ऊपर सड़क पर गिट्टी पड़ी रहने से बाइक चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदारों का अवगत कराने के बाद भी गिट्टी को एक तरफ नहीं किया गया। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर हम्मीर  ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही ब्रिज के ऊपर सड़क पर गिट्टी पड़ी रहने से बाइक चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदारों का अवगत कराने के बाद भी गिट्टी को एक तरफ नहीं किया गया। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.