logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क पर फैली गिट्टी, बाईक चालक चोटिल सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही ब्रिज के ऊपर सड़क पर गिट्टी पड़ी रहने से बाइक चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदारों का अवगत कराने के बाद भी गिट्टी को एक तरफ नहीं किया गया। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।

14 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
14 hrs ago

सड़क पर फैली गिट्टी, बाईक चालक चोटिल सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही ब्रिज के ऊपर सड़क पर गिट्टी पड़ी रहने से बाइक चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदारों का अवगत कराने के बाद भी गिट्टी को एक तरफ नहीं किया गया। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • namskar sir jda and rera approved plot diggi road roupwash price 22950 per gaj and mahandra sez ke pas adik jankari ke liye call kere =6376455255
    1
    namskar sir jda and rera approved plot diggi road roupwash price 22950 per gaj and mahandra sez ke pas adik jankari ke liye call kere =6376455255
    user_Om prakash Keer
    Om prakash Keer
    Property Consultant निवाई, टोंक, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • लालसोट उपखंड के एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    2
    लालसोट उपखंड के एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी शहर के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र में सालौदा सर्किल स्थित गणेश नगर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन महिला को नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गर्वमेंट हॉस्पीटल, जहां शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा कर रहे हैं। थानाप्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा शर्मा (29) पत्नी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्षा ने साड़ी का फंदा बनाकर घर की छत के कड़े से लटककर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी करीब तीन माह पहले, 25 नवंबर 2025 को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता महेंद्र पुत्र चिरंजीलाल, जो उदेई मोड़ स्थित यश बैंक के पास रहते हैं, परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गंगापुर सिटी शहर के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र में सालौदा सर्किल स्थित गणेश नगर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन महिला को नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गर्वमेंट हॉस्पीटल, जहां शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा कर रहे हैं।
थानाप्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा शर्मा (29) पत्नी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्षा ने साड़ी का फंदा बनाकर घर की छत के कड़े से लटककर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी करीब तीन माह पहले, 25 नवंबर 2025 को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता महेंद्र पुत्र चिरंजीलाल, जो उदेई मोड़ स्थित यश बैंक के पास रहते हैं, परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हमारे गांव की मुख्य सड़क पुरी तरह खराब हो चुकी है, कीरतपुरा से अभयपुरा और अभयपुरा से मीना कोलता सड़क तक बहुत ही खराब है, यह सड़क पूरी 4 किलोमीटर की है
    6
    हमारे गांव की मुख्य सड़क पुरी तरह खराब हो चुकी है, कीरतपुरा से अभयपुरा और अभयपुरा से मीना कोलता सड़क तक बहुत ही खराब है, यह सड़क पूरी 4 किलोमीटर की है
    user_Shersingh Meena
    Shersingh Meena
    Farmer बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस संबंध में जानकारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना कार्य पूर्ण करने के बाद 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में कुल 9,71,777 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप प्रकाशन के समय विधानसभा क्षेत्रवार गंगापुर में 2,50,299, बामनवास में 2,36,272, सवाई माधोपुर में 2,39,183 तथा खण्डार में 2,46,023 मतदाता शामिल थे।
    1
    सवाई माधोपुर, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस संबंध में जानकारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना कार्य पूर्ण करने के बाद 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में कुल 9,71,777 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप प्रकाशन के समय विधानसभा क्षेत्रवार गंगापुर में 2,50,299, बामनवास में 2,36,272, सवाई माधोपुर में 2,39,183 तथा खण्डार में 2,46,023 मतदाता शामिल थे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के तहसील तलावड़ा क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग एवं सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ, गंगापुर सिटी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट प्यारेलाल मीणा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा (लोको पायलट), पुष्पेंद्र मीणा पाड़ा, अनिल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), लखपत मीना, रामावतार प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने समाज और अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सेवा की है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
    1
    गंगापुर सिटी के तहसील तलावड़ा क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग एवं सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ, गंगापुर सिटी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट प्यारेलाल मीणा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा (लोको पायलट), पुष्पेंद्र मीणा पाड़ा, अनिल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), लखपत मीना, रामावतार प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने समाज और अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सेवा की है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.