Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट उपखंड के एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- हमारे गांव की मुख्य सड़क पुरी तरह खराब हो चुकी है, कीरतपुरा से अभयपुरा और अभयपुरा से मीना कोलता सड़क तक बहुत ही खराब है, यह सड़क पूरी 4 किलोमीटर की है6
- चाकसू में गतदिनों आई बारिश से टमाटर सहित कई फसलों को हुआ नुकसान ---- चाकसू। फकरुद्दीन खान क्षेत्र में गत दिनों हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर टमाटर सहित अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने लगी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि अचानक हुई बारिश से तैयार खड़ी टमाटर की फसल जमीन पर गिर गई। खेतों में जलभराव के कारण फल फटने और सड़ने लगे हैं। इसके अलावा मिर्च, बैंगन और हरी सब्जियों की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने से पौधे झुक गए और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार नमी रहने से फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किसानों को दवाइयों का छिड़काव और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।1
- दौसा विधानसभा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजू मीणा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। दौसा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,30,574 है, जिनमें पुरूष 1,22,692, महिला 1,07,882 तथा ट्रांसजेण्डर शून्य है।1
- गंगापुर सिटी शहर के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र में सालौदा सर्किल स्थित गणेश नगर में शनिवार सुबह एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन महिला को नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गर्वमेंट हॉस्पीटल, जहां शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीणा कर रहे हैं। थानाप्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि मृतका की पहचान वर्षा शर्मा (29) पत्नी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्षा ने साड़ी का फंदा बनाकर घर की छत के कड़े से लटककर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी करीब तीन माह पहले, 25 नवंबर 2025 को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता महेंद्र पुत्र चिरंजीलाल, जो उदेई मोड़ स्थित यश बैंक के पास रहते हैं, परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- गंगापुर सिटी जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन गंगापुर सिटी से मनोज कुंनकटा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता1
- गंगापुर सिटी के तहसील तलावड़ा क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग एवं सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ, गंगापुर सिटी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट प्यारेलाल मीणा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा (लोको पायलट), पुष्पेंद्र मीणा पाड़ा, अनिल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), लखपत मीना, रामावतार प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने समाज और अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सेवा की है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया।1