Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है वही ब्रिज के ऊपर सड़क पर गिट्टी पड़ी रहने से बाइक चालक फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदारों का अवगत कराने के बाद भी गिट्टी को एक तरफ नहीं किया गया। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गाड़ियां निकालने में कठिनाई सामना करना पड़ रहा है।1
- गंगापुर सिटी के तहसील तलावड़ा क्षेत्र में कर्मचारी वर्ग एवं सर्व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा एडवोकेट प्यारेलाल मीणा, संयुक्त सचिव अभिभाषक संघ, गंगापुर सिटी का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एडवोकेट प्यारेलाल मीणा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा (लोको पायलट), पुष्पेंद्र मीणा पाड़ा, अनिल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), लखपत मीना, रामावतार प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट प्यारेलाल मीणा ने समाज और अधिवक्ता संघ में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सेवा की है, जिसके चलते समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया।1
- ककोड़. वर्तमान में चल रही आठवीं बोर्ड कक्षा के पेपर समाप्ति के बाद लगे जाम में लोग परेशान होते ओर आपस में उलझते नजर आये। वहीं बोर्ड सेंटर पर तैनात अध्यापक उन्हें हटा कर रास्ता सुचारू करवाते दिखाई दिये।1
- लालसोट उपखंड के एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- एवीपी अकैडमी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लालसोट। तालूका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में एवीपी अकैडमी सैकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह निषेध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व एंटी रैगिंग सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलेंटियर हनुमान प्रसाद नापित ने विधिक सेवा योजना 2015 व बच्चों से जुड़े कानूनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सचिव राहुल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक शालिनी सोनी सहित स्टाफ व लगभग 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- हमारे गांव की मुख्य सड़क पुरी तरह खराब हो चुकी है, कीरतपुरा से अभयपुरा और अभयपुरा से मीना कोलता सड़क तक बहुत ही खराब है, यह सड़क पूरी 4 किलोमीटर की है6
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया गया। इस संबंध में जानकारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना कार्य पूर्ण करने के बाद 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में कुल 9,71,777 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप प्रकाशन के समय विधानसभा क्षेत्रवार गंगापुर में 2,50,299, बामनवास में 2,36,272, सवाई माधोपुर में 2,39,183 तथा खण्डार में 2,46,023 मतदाता शामिल थे।1
- वजीरपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय में परीक्षा पूर्व प्राचार्य विद्यार्थी संवाद का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की,अपनी समस्याएं बताई। नोडल अधिकारी प्रो.रमेश बैरवा ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए छात्राओं से पूर्ण तैयारी रख कर पेपर अच्छे से करने एवं अच्छे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के क्लास में लिखवाएं नोट्स का ठीक से अध्ययन करें। छात्रवृत्ति के बारे में भी बताया गया। इस सत्र के लिए जिन छात्राओं ने छात्रवृत्ति के आवेदन भर दिए हैं उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की। छात्राओं की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी शैलेश जैन, सहायक कर्मी सोहनसिंह योगी एवं सुनील कुमार बैरवा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मनीषा बैरवा,रश्मि मीना, खुशबू मीणा,रवीना जाटव, कोमल सैनी,गुंजन अलवरिया, रोशनी,निकिता मीणा,मोनिका मीणा, शिवानी,पूर्ति मीणा,किरण मीणा,वर्षा कुमारी मीना,चंचल कुमारी मीणा,कोमल गौड़,निशा कुमारी,खुशबू मीणा,संजना बैरवा,मनीषा बैरवा,प्रिया बाई बैरवा, सलोनी धौलीवाल,वर्षा कुमारी मीणा,निशा मीणा,वैष्णवी महावर,खुशबू मीणा,नेहा महावर,मनीषा जाट,आकांक्षा बैरवा, कुमारी बैरवा,दिव्या कुमारी मीणा,भारती मीणा,पिंकी माली,मुस्कान मीणा,काजल, सुमन महावर,शिवानी चतुर्वेदी,मोनिका मीणा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रही।1