Shuru
Apke Nagar Ki App…
छीपाबडौद में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, होगा निस्तारण हरनावदाशाहजी. कस्बे के कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम के अधीनस्थ आने वाले समस्त विधुत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है की जिन उपभोक्ताओं के बकाया राशि वाले लंबे समय से कटे हुए विधुत कनेक्शनों की बकाया राशि एवं बकाया वीसीआर का निस्तारण करने के लिए आगामी 14 मार्च को छीपाबडौद के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। वहीं समस्या उपभोक्ता 14 मार्च से पहले अपने त्रुटिपूर्ण बिलों, विवादित राशि का निस्तारण एवं अन्य कार्यों के निस्तारण हेतु सहायक अभियंता कार्यालय हरनावदाशाहजी में उपस्थित होकर उक्त प्रकरणों का निस्तारण करवा सकतें है।
Ashu Mansuri
छीपाबडौद में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, होगा निस्तारण हरनावदाशाहजी. कस्बे के कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम के अधीनस्थ आने वाले समस्त विधुत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है की जिन उपभोक्ताओं के बकाया राशि वाले लंबे समय से कटे हुए विधुत कनेक्शनों की बकाया राशि एवं बकाया वीसीआर का निस्तारण करने के लिए आगामी 14 मार्च को छीपाबडौद के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। वहीं समस्या उपभोक्ता 14 मार्च से पहले अपने त्रुटिपूर्ण बिलों, विवादित राशि का निस्तारण एवं अन्य कार्यों के निस्तारण हेतु सहायक अभियंता कार्यालय हरनावदाशाहजी में उपस्थित होकर उक्त प्रकरणों का निस्तारण करवा सकतें है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।4
- झालावाड़। आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया । आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।1
- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।1
- गुना जिले की राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा 8/3/2026 दिन रविवार सुबह 9 बजे राम राठौर क्षत्रिय समाज धर्मशाला पुरानी छावनी गुना में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया हे जिसमें समाज के सभी वर्गों (बुजुर्ग/ महिलाएं/ युवा/ बच्चों) की उपस्थिति रही कार्यक्रम में उपस्थित राठौर समाजके संरक्षकश्री प्रेम नारायण जी राठौर (भजन सेठ जी) को सभी ने रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया.. और समाज कोषाध्यक्ष ( राजेश राठौर )द्वारा साल भर का आयव्य का लेखा-जोकl प्रस्तुत किया और आगामी होने वाले 4 अप्रैल 2026 को निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से राठौर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर और पूर्व अध्यक्ष पवन जी राठौर द्वारा समाज को अवगत कराया गया.2
- राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।7
- हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी छीपाबडौद - हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।2