राठौर क्षत्रिय समाज धर्मशाला पुरानी छावनी गुना में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया गुना जिले की राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा 8/3/2026 दिन रविवार सुबह 9 बजे राम राठौर क्षत्रिय समाज धर्मशाला पुरानी छावनी गुना में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया हे जिसमें समाज के सभी वर्गों (बुजुर्ग/ महिलाएं/ युवा/ बच्चों) की उपस्थिति रही कार्यक्रम में उपस्थित राठौर समाजके संरक्षकश्री प्रेम नारायण जी राठौर (भजन सेठ जी) को सभी ने रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया.. और समाज कोषाध्यक्ष ( राजेश राठौर )द्वारा साल भर का आयव्य का लेखा-जोकl प्रस्तुत किया और आगामी होने वाले 4 अप्रैल 2026 को निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से राठौर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर और पूर्व अध्यक्ष पवन जी राठौर द्वारा समाज को अवगत कराया गया.
राठौर क्षत्रिय समाज धर्मशाला पुरानी छावनी गुना में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया गुना जिले की राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा 8/3/2026 दिन रविवार सुबह 9 बजे राम राठौर क्षत्रिय समाज धर्मशाला पुरानी छावनी गुना में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया हे जिसमें समाज के सभी वर्गों (बुजुर्ग/ महिलाएं/ युवा/ बच्चों) की उपस्थिति रही कार्यक्रम में उपस्थित राठौर समाजके संरक्षकश्री
प्रेम नारायण जी राठौर (भजन सेठ जी) को सभी ने रंग गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया.. और समाज कोषाध्यक्ष ( राजेश राठौर )द्वारा साल भर का आयव्य का लेखा-जोकl प्रस्तुत किया और आगामी होने वाले 4 अप्रैल 2026 को निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से राठौर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर और पूर्व अध्यक्ष पवन जी राठौर द्वारा समाज को अवगत कराया गया.
- गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत। मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।1
- लोगों की समस्या के समाधान का निदान नहीं होने पर जनसुनवाई बंद करो....... हाथों में बैनर लेकर पहुंचे लोग क्या सच में नहीं होती लोगों की जनसुनवाई में कोई भी सुनवाई ताजा मामला एमपी के गुना शहर के कलेक्ट कार्यालय की जनसुनवाई का है2
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।4
- मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए2
- शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।8
- हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी छीपाबडौद - हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।2