रामपुर एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रामपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत लोकेशन रामपुर रामपुर एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रामपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत शिक्षकों के हितों की रक्षा और भयमुक्त शैक्षिक वातावरण बनाना प्राथमिकता: भाजपा प्रत्याशी रामपुर। एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ढिल्लू रामपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्थन की बदौलत उन्हें यह जीत मिली है भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में भी इतिहास रचने का काम हुआ था और इस बार भी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने अपने सभी गुरुजनों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला संयोजकों और समर्थकों को जीत का श्रेय दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले करीब दस वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली है। उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षकों को भयमुक्त वातावरण मिले और प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को किसी प्रकार के दबाव में काम न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने शिक्षा से संबंधित प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षा और विकास का आपस में गहरा संबंध है। जहां बेहतर शिक्षा होगी, वहीं विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शिक्षकों और शिक्षक संगठनों के हितों के लिए काम कर रही है। अपनी जीत के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं को उठाना और उनके हितों के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा

- रामपुर एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रामपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत लोकेशन रामपुर रामपुर एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रामपुर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत शिक्षकों के हितों की रक्षा और भयमुक्त शैक्षिक वातावरण बनाना प्राथमिकता: भाजपा प्रत्याशी रामपुर। एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ढिल्लू रामपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्थन की बदौलत उन्हें यह जीत मिली है भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में भी इतिहास रचने का काम हुआ था और इस बार भी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने अपने सभी गुरुजनों, पार्टी पदाधिकारियों, जिला संयोजकों और समर्थकों को जीत का श्रेय दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले करीब दस वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली है। उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षकों को भयमुक्त वातावरण मिले और प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को किसी प्रकार के दबाव में काम न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने शिक्षा से संबंधित प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षा और विकास का आपस में गहरा संबंध है। जहां बेहतर शिक्षा होगी, वहीं विकास की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शिक्षकों और शिक्षक संगठनों के हितों के लिए काम कर रही है। अपनी जीत के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं को उठाना और उनके हितों के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा1
- स्कूल में निकला गोह, बच्चों में मचा हड़कंप प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र सिराज शेख गब्बर ने दोपहर दो बजे तक किया रेस्क्यू, बच्चों को किया जागरूक पट्टी तहसील क्षेत्र के हरिपुर बरदैता स्थित रामपति पटेल पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गोह दिखाई देने से बच्चों में डर का माहौल बन गया। गोह को देखकर स्कूल परिसर में बच्चों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने तत्काल सर्पमित्र सिराज शेख गब्बर को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्कूल पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक गोह का रेस्क्यू किया। दोपहर करीब दो बजे तक रेस्क्यू पूरा कर लिया गया। इसके बाद उन्होंने स्कूल में मौजूद बच्चों को गोह के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। सर्पमित्र ने बताया कि गोह (मॉनिटर लिजर्ड) जहरीली नहीं होती है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि गोह पर्यावरण के लिए उपयोगी वन्यजीव है। हालांकि, इसके काटने या खरोंच लगने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञ या वन विभाग को सूचना दें।1
- परमिशन के बाद भी आंधी में गिरे किसान के आम के पेड़ नहीं काटने दे रहे दबंग किसान ने लगाई गुहार,पुलिस पर असहयोग का आरोप लम्भुआ, सुलतानपुर पथरा गांव में आंधी से गिरे आम के दो पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद मामला सामने आया है। गरीब किसान रामप्रताप पुत्र भगवानदीन का आरोप है कि उनके खाते की भूमि में लगे आम के पेड़ जो गिरे हुए थे वन विभाग से पेड़ कटने की अनुमति मिलने के बावजूद गांव के जयकुमार मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा व अन्य लोग पेड़ नहीं काटने दे रहे हैं। 27 अक्टूबर को कटाई के दौरान डायल 112 पुलिस बुलाकर काम रुकवाने का आरोप है। किसान की बहू कल्पना गुप्ता ने भी मजदूर बुलाने पर विरोध और मारपीट पर आमादा होने की शिकायत की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।4
- अर्नब चक्रवात का रौद्र रूप चेन्नई के बाद अब विशाखापत्तनम में नजर आया है। तेज आंधी जिसकी रफ्तार डेढ़ सौ किलोमीटर की जानलेवा हद तक भी जाने की आशंका जताई जा रही है।1
- केराकत में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल कार के उड़े परखच्चे, हादसे की खबर से सरायबीरु गांव में मचा कोहराम जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरु गांव के पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए आजमगढ़ के लालगंज जा रहे युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पांचों युवक घर से कार धुलवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए लालगंज की ओर रवाना हो गए। गांव से करीब दस किलोमीटर दूर पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। दुर्घटना में शीतल कुमार (20), पुत्र सुरेंद्र, और रोहन कुमार (17), पुत्र रमाकांत उर्फ पल्लू, की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, चिंटू पुत्र बहादुर, विशाल पुत्र गुड्डू और शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पूरे सरायबीरु गांव में शोक का माहौल है। दो युवकों की असमय मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं, वहीं घायलों के स्वास्थ्य को लेकर परिजन चिंतित हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।3
- *थाना कुण्डा पुलिस द्वारा रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला करने के अभियोग में 03 नामजद अभियुक्तों मो0 कलीम, मो0 शमीम एवं मो0 कैफ को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकड़ी की लाठी/डंडे बरामद किए जाने तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट ।* *थाना कुण्डा पुलिस द्वारा रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला करने के अभियोग में 03 नामजद अभियुक्तों मो0 कलीम, मो0 शमीम एवं मो0 कैफ को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद लकड़ी की लाठी/डंडे बरामद किए जाने तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट ।*1
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सिपाही गंभीर घायल, ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को बाइक सवार ने मारी टक्कर, लखनऊ रेफर सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल सिपाही की पहचान दिव्यांश गुप्ता के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांश गुप्ता दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी के लिए कुड़वार आए थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने साथी अरुण पांडे के साथ बाइक से कुड़वार थाने की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि थाने के ठीक सामने पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही दिव्यांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- *सिलौंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त* कटनी ढीमरखेड़ा *सिलौंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त* ढीमरखेड़ा थाना चौकी सिलौंडी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाला में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे वाहन मालिक द्वारा रेत परिवहन के दस्तावेज उपलब्ध न करने की दशा पर अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर मालिक की पहचान अंकित दुबे के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।1