दिगौड़ा कस्बा से आबकारी शराब की दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दिगौड़ा 10 मार्च दिगौड़ा कस्बा में शराब की दो दुकानें खुली हुई हैं। यह दोनो ही दुकाने दलित मुहल्लो में खुली हैं। एक दुकान बस स्टैंड के पास है और दूसरी दुकान बिजरावन रोड दिगौडा के चेनपुरा मुहल्ला मे खुली हुई है। चैनपुरा मुहल्ला में शराब की दुकान खुलने से यहां का माहौल काफी खराब हो चुका है। यहां पर आए दिन लडाई झगडे हो रहे हैं एवं महिलाओं व बच्चो में डर का माहोल बना रहता है। इस शराब की दुकान के कारण से सभी मुहल्ले वासी काफी परेशान है। चैनपुरा मुहल्ले में खुली इस दुकान को हटाने के संबंध में ग्रामीणों ने 5 मार्च को थाना दिगौड़ा में थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया गया था और आज 10 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। दिगौड़ा कस्बा के चैनपुरा मुहल्ले के निवासी नाथूराम अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार, माधव अहिरवार, दयाराम, मनीराम, ओमप्रकाश, मुकेश, राजेंद्र, रहीश, देवेंद्र, जयराम, विजय, मनोहर, राहुल अहिरवार सहित कई महिलाओं व लोगों ने बताया है कि दिगौड़ा कस्बा के चैनपुरा मुहल्ले में शराब की दुकान क्रमाक 2 खुली हुई है। यहां पर शराब की दुकान खुलने के कारण मुहल्ले का माहौल काफी खराब हो चुका है। मुहल्ले में आए दिन झगड़े हो रहे हैं और महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि दिगौड़ा बिजरावन सड़क पर चैनपुरा मुहल्ले में खुली हुई शराब की दुकान को जल्द बंद करवाया जाए।

- चोरी का मामला: जगदीश रैकवार पर आरोप नाम दर्ज रिपोर्ट करने के बाद भी कार्यवाही नहीं एस पी से लगाई पीड़ित पक्ष ने गुहार चंदेरा थाने की जेवर चौकी के महेबा चक्र क्रमांक दो का मामला टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाने के जेवर चौकी के महेवा चक्र नं० 2, के निवासी प्रभुदयाल रैकवार ने चन्देरा पुलिस थाने सहित जेवर चौकी में में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर में 26/12/2025 को चोरी हुई है, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। आज दिनांक तक नाम दर्ज शिकायत दर्ज कराई जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है । आवेदक ने मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की है । पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि जगदीश रैकवार तनय गिल्ले रैकवार ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है और 22 दिसंबर 2025 को अपने भाई की शादी में शामिल होने आया था। प्रार्थी ने बताया कि जगदीश रैकवार ने उनसे पहले भी झगड़ा किया था और धमकी दी थी कि वह उनकी चोरी कराएगा। प्रार्थी ने पुलिस से मांग की है कि जगदीश रैकवार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए और उनके जेवरात वापस दिलाए जाएं।3
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- सत साहेब जी कबीर ज्ञान सो ज्ञयांडी कबीर ज्ञान सो ज्ञयान । जैसे गोला तोप का करता चलें मैंदान ।। जय बंदी छोड़ सतगुरु संत रामपाल जी भगवान की जय हो ।।1
- *भीषण गर्मी से पहले नगर परिषद घुवारा अलर्ट, फायर ब्रिगेड वाहन किया अपडेट — आगजनी से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार अमला* *आग लगते ही पहुंचेगी मदद, घुवारा में फायर ब्रिगेड वाहन हुआ पूरी तरह तैयार* भगवां// भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद घुवारा ने समय रहते बड़ा कदम उठाया है। परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड वाहन को पूरी तरह अपडेट और सर्विस कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया गया है। बता दे कि नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह के नेतृत्व में हाल ही में फायर ब्रिगेड वाहन की विशेष सर्विसिंग कराई गई, जिससे किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खेतों में खड़ी फसल और नगर के आसपास के इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए नगर परिषद ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड वाहन को जल्द ही चौकी परिसर में तैनात किया जाएगा। इस विशेष आपदा से निपटने के लिए 6 कर्मचारियों की टीम तैयार रखी गई है, जो 24 घंटे आम जनता की सेवा के लिए मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरा अमला पूरी तरह सतर्क और तैयार है।1
- Post by Pradeep Jain1
- *डॉक्टर को रेप-पॉक्सो में फंसाने की धमकी, 37 लाख मांगे:* जबलपुर में खुद को पत्रकार बताकर 10 लाख में सौदा किया; रुपए लेते हुए गिरफ्तार1
- पूरा सुनिए आप कहते हो कि बीआरपी वाले बीजेपी के तीतर नेता का नाम न लें, न बोलें लेकिन वही तीतर नेता आपको काटने के लिए समय समय पर भेज दिए जाते है। ताकि समाज भ्रमित हो जाय। यह निर्णय न ले सके कि उसे करना क्या है कहां जाना । समाज एक दिशा में न चलने पाए । कभी उठ न सके। भ्रमित कर भीड़ को डायवर्ट करना बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र है। टीम बीआरपी प्रयागराज ।1
- तेज धूप में छात्रों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी सजा1