logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जब मोहब्बत हद पार कर जाए… फर्रुखाबाद के बाजार में दिखा हैरान करने वाला नज़ारा* फर्रुखाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में देर रात एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया…कहते हैं, जब एक आदमी किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो अपनी इज्जत और अपनी सोच तक भूल सकता है…और शायद कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिला… देर रात एक युवक अचानक एक महिला के पैरों में गिर गया और उसके दोनों पैर पकड़कर सड़क पर ही लेट गया… देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई…लोग रुक-रुक कर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन युवक पर जैसे किसी बात का कोई असर ही नहीं था… महिला बार-बार कहती रही — “हटो… पैर छोड़ो… सब देख रहे हैं…”इसके बावजूद युवक करीब 20 से 30 मिनट तक वहीं पड़ा रहा… मौके पर मौजूद लोगों के मन में बस एक ही सवाल था — आखिर कोई इंसान किस हद तक जा सकता है…हालांकि जब महिला से युवक के बारे में पूछा गया तो उसने उसे पहचानने से साफ इनकार कर दिया…जिसके बाद मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया…हैरानी की बात ये रही कि युवक पूरी तरह होश में था…ना कोई नशा, ना किसी तरह की कमजोरी…कुछ ही देर बाद युवक खुद उठा, अपनी बाइक ली और बिना कुछ कहे वहां से चला गया…अब ये प्यार था, जिद थी या कोई और वजह… ये साफ नहीं हो पाया है…लेकिन उस रात फर्रुखाबाद के बाजार में एक बात जरूर देखने को मिली —जब आदमी दिल से किसी को चाहता है, तो वो क्या-क्या कर सकता है…

2 hrs ago
user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*जब मोहब्बत हद पार कर जाए… फर्रुखाबाद के बाजार में दिखा हैरान करने वाला नज़ारा* फर्रुखाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में देर रात एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया…कहते हैं, जब एक आदमी किसी से सच्चा प्यार करता है तो वो अपनी इज्जत और अपनी सोच तक भूल सकता है…और शायद कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिला… देर रात एक युवक अचानक एक महिला के पैरों में गिर गया और उसके दोनों पैर पकड़कर सड़क पर ही लेट गया… देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई…लोग रुक-रुक कर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन युवक पर जैसे किसी बात का कोई असर ही नहीं था… महिला बार-बार कहती रही — “हटो… पैर छोड़ो… सब देख रहे हैं…”इसके बावजूद युवक करीब 20 से 30 मिनट तक वहीं पड़ा रहा… मौके पर मौजूद लोगों के मन में बस एक ही सवाल था — आखिर कोई इंसान किस हद तक जा सकता है…हालांकि जब महिला से युवक के बारे में पूछा गया तो उसने उसे पहचानने से साफ इनकार कर दिया…जिसके बाद मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया…हैरानी की बात ये रही कि युवक पूरी तरह होश में था…ना कोई नशा, ना किसी तरह की कमजोरी…कुछ ही देर बाद युवक खुद उठा, अपनी बाइक ली और बिना कुछ कहे वहां से चला गया…अब ये प्यार था, जिद थी या कोई और वजह… ये साफ नहीं हो पाया है…लेकिन उस रात फर्रुखाबाद के बाजार में एक बात जरूर देखने को मिली —जब आदमी दिल से किसी को चाहता है, तो वो क्या-क्या कर सकता है…

More news from Shahjahanpur and nearby areas
  • बेटे संग अभद्रता पर भड़के सांसद अरुण कुमार सागर, बोले– जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे से कथित अभद्रता और गुंडई का मामला तूल पकड़ गया है। सांसद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि साउथ सिटी निवासी नीटू सिंह ने उनके बेटे के साथ बदसलूकी की,जातिसूचक गालियां दीं और कार के बोनट पर हाथ मारकर धमकी दी। सांसद ने बताया कि घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद कांस्टेबल और दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की और मौके से फरार हो गया।उन्होंने कहा कि यह केवल उनके परिवार पर हमला नहीं बल्कि सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था को चुनौती है। सांसद ने ददरौल क्षेत्र के सपा नेता पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जातिवादी मानसिकता के सहारे समाज में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में गुंडई और धमकी की कोई जगह नहीं और जनता समय आने पर जवाब देगी।
    1
    बेटे संग अभद्रता पर भड़के सांसद अरुण कुमार सागर, बोले– जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे से कथित अभद्रता और गुंडई का मामला तूल पकड़ गया है। सांसद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि साउथ सिटी निवासी नीटू सिंह ने उनके बेटे के साथ बदसलूकी की,जातिसूचक गालियां दीं और कार के बोनट पर हाथ मारकर धमकी दी। सांसद ने बताया कि घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद कांस्टेबल और दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की और मौके से फरार हो गया।उन्होंने कहा कि यह केवल उनके परिवार पर हमला नहीं बल्कि सामाजिक मर्यादा और कानून व्यवस्था को चुनौती है। सांसद ने ददरौल क्षेत्र के सपा नेता पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग जातिवादी मानसिकता के सहारे समाज में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में गुंडई और धमकी की कोई जगह नहीं और जनता समय आने पर जवाब देगी।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    18 hrs ago
  • अंतर्जी में गंदगी का साम्राज्य: होली से नहीं हुई सफाई, नालियों के पानी में जीने को मजबूर ग्रामीण!
    1
    अंतर्जी में गंदगी का साम्राज्य: होली से नहीं हुई सफाई, नालियों के पानी में जीने को मजबूर ग्रामीण!
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद हरदोई
    1
    जनपद हरदोई
    user_Deepak Pandey संवाददाता
    Deepak Pandey संवाददाता
    Newspaper advertising department शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    9 hrs ago
  • अमृतपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समाधान दिवस में कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर मात्र 2 का ही निस्तारण किया जा सका। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने छह माह से लंबित विरासत मामलों को लेकर कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई। जोगराजपुर निवासी राकेश पुत्र शेर सिंह द्वारा तालाब में कूड़ा डाले जाने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम की सख्ती का असर यह रहा कि कई अधिकारी उनके सामने आने से बचते नजर आए। इस बार समाधान दिवस में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। एक समय ऐसा भी आया जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ परिसर में प्रवेश कर गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में उप जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ग्राम पिथनापुर निवासी मनोज कुमार पुत्र छोटेलाल के 18 मई 2023 से लंबित मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल उत्कर्ष दुबे को निलंबित करने के निर्देश दिए। पीड़ित के अनुसार धारा 24 के आदेश के बावजूद पक्की नाप नहीं की गई थी, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। इसके अलावा, एक अन्य मामले में पंचायत सचिव मानवेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई। फखरपुर निवासी रागिनी पत्नी योगेश दत्त, जो सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर हैं, को जुलाई 2021 से मानदेय न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुई त्वरित कार्रवाइयों से आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता नजर आया।
    3
    अमृतपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
समाधान दिवस में कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर मात्र 2 का ही निस्तारण किया जा सका। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने छह माह से लंबित विरासत मामलों को लेकर कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई। जोगराजपुर निवासी राकेश पुत्र शेर सिंह द्वारा तालाब में कूड़ा डाले जाने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम की सख्ती का असर यह रहा कि कई अधिकारी उनके सामने आने से बचते नजर आए। इस बार समाधान दिवस में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। एक समय ऐसा भी आया जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ परिसर में प्रवेश कर गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में उप जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
ग्राम पिथनापुर निवासी मनोज कुमार पुत्र छोटेलाल के 18 मई 2023 से लंबित मेड़बंदी प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल उत्कर्ष दुबे को निलंबित करने के निर्देश दिए। पीड़ित के अनुसार धारा 24 के आदेश के बावजूद पक्की नाप नहीं की गई थी, जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया।
इसके अलावा, एक अन्य मामले में पंचायत सचिव मानवेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई। फखरपुर निवासी रागिनी पत्नी योगेश दत्त, जो सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर हैं, को जुलाई 2021 से मानदेय न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुई त्वरित कार्रवाइयों से आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता नजर आया।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Vikash Raj pasi 😈
    1
    Post by Vikash  Raj pasi  😈
    user_Vikash  Raj pasi  😈
    Vikash Raj pasi 😈
    Artist तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरदोई के पाली में लूट कांड: दूध चालक को पीटा, नकदी से भरा बैग लेकर फरार बदमाश
    1
    हरदोई के पाली में लूट कांड: दूध चालक को पीटा, नकदी से भरा बैग लेकर फरार बदमाश
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देखिए पल भर में कैसे खत्म हो गई जिंदगी
    1
    देखिए पल भर में कैसे खत्म हो गई जिंदगी
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.