Shuru
Apke Nagar Ki App…
डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस The Aman Times डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस भानियावाला। ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। तड़ियाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उनके बारे में की गई टिप्पणी से उत्तराखंड के लोग आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर डोभाल को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हाल ही में अजीत डोभाल को लेकर फोन निगरानी सहित कई आरोप लगाए थे।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस The Aman Times डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस भानियावाला। ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। तड़ियाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उनके बारे में की गई टिप्पणी से उत्तराखंड के लोग आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर डोभाल को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हाल ही में अजीत डोभाल को लेकर फोन निगरानी सहित कई आरोप लगाए थे।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 🚨 हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर।। The Aman Times | हरिद्वार 🚨 शंकराचार्य चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में बोलेरो पिकअप का वाहन स्वामी घायल हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- हैरान कर देने वाला मामला! स्वर्गीय पप्पू पाल की पुश्तैनी भूमि से संबंधित गंभीर शिकायत को लेकर किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोबीन अहमद के नेतृत्व में DM कार्यालय, देहरादून में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन श्री रविंद्र जुवाठा, अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, भूमि अभिलेखों की जांच तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट कहा कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के वैधानिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराना है। अब देखना है—जांच में क्या सामने आता है? हैरान कर देने वाला मामला! स्वर्गीय पप्पू पाल की पुश्तैनी भूमि से संबंधित गंभीर शिकायत को लेकर किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोबीन अहमद के नेतृत्व में DM कार्यालय, देहरादून में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन श्री रविंद्र जुवाठा, अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, भूमि अभिलेखों की जांच तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्पष्ट कहा कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के वैधानिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराना है। अब देखना है—जांच में क्या सामने आता है?1
- Gyanesh Kumar has committed treason. He should resign immediately and become an approver! I have been exposing vote theft for three years. Now the Election Commissioner himself is admitting it and revealing the truth Narendra Modi and Amit Shah will be thoroughly investigated for their role in the vote theft conspiracy.1
- एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। Byte - आयुषी पैनुली,1
- 🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी! पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है। क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?1
- देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं। डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।1
- 🚨 अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।।। The Aman Times ऋषिकेश/देहरादून 🚨 अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ऋषिकेश के रुषाफॉर्म गुमानीवाला के पास जंगल में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर करीब 2000 किलो लहन और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके पर लहन को नष्ट किया। फरार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद हत्या की योजना बनाने का पुलिस का दावा, सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था आरोपी देहरादून, 24 सितंबर 2026। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में वांछित मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे। मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने, सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मृतका का पति धीरज अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक की जानकारी मिलने का दावा एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह शादी के बाद से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विभिन्न कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को करीब एक माह पहले जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर कथित तौर पर मौका देखता रहा। पुलिस के मुताबिक, सुबह मौका मिलने पर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ठोस सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू, पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी 315 बोर का तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन; उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी; हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह, कांस्टेबल ईदु खान एवं कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार। एसओजी देहरादून टीम: उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल।2