logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद हत्या की योजना बनाने का पुलिस का दावा, सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था आरोपी देहरादून, 24 सितंबर 2026। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में वांछित मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे। मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने, सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मृतका का पति धीरज अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक की जानकारी मिलने का दावा एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह शादी के बाद से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विभिन्न कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को करीब एक माह पहले जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर कथित तौर पर मौका देखता रहा। पुलिस के मुताबिक, सुबह मौका मिलने पर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ठोस सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू, पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी 315 बोर का तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन; उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी; हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह, कांस्टेबल ईदु खान एवं कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार। एसओजी देहरादून टीम: उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल।

19 hrs ago
user_Uma shankar Kukreti
Uma shankar Kukreti
Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
19 hrs ago

क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद हत्या की योजना बनाने का पुलिस का दावा, सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था आरोपी देहरादून, 24 सितंबर 2026। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में वांछित मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे। मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने, सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मृतका का पति धीरज अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक की जानकारी मिलने का दावा एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह शादी के बाद से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका

विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विभिन्न कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को करीब एक माह पहले जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर कथित तौर पर मौका देखता रहा। पुलिस के मुताबिक, सुबह मौका मिलने पर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ठोस सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू, पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी 315 बोर का तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन; उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी; हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह, कांस्टेबल ईदु खान एवं कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार। एसओजी देहरादून टीम: उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सैनिक सम्मेलन। सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को मैन ऑफ द मंथ से एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित। आज दिनांक 24.09.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों एंव पुलिस लाईन से आये पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 32 जवानों को सम्मानित किया गया व साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। माह अगस्त 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची- *कलियर मेला सैल* 1-हे0का0 395 जय प्रकाश 2-हे0का0 83 संजयराम 3-का0 163 सचिन 4-होमगार्ड 4060 शेखर सैनी *कोतवाली नगर* 5-का0 1547 आशीष अधिकारी *कोतवाली श्यामपुर* 6-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 7-हे0का0 178 विकास भट्ट 8-का0 442 सुशील चौहान *कनखल* 9-अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी 10-का0 1394 करम सिंह 11-का0 429 नवीन क्षेत्री *ज्वालापुर* 12-का0 1412 अर्जुन चौहान *बहादराबाद* 13-का0 754 पंकज बिष्ट *रानीपुर* 14-म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी *सिड़कुल* 15-हे0का0 155 संजय *गंगनहर* 16-हे0का0 173 दिनेश गुप्ता *मंगलौर* 17-उ0नि0 जगमोहन रमोला 18-अ0उ0नि0 श्याम बाबू *कलियर* 19-हे0का0 426 भादूराम वर्मा *लक्सर* 20-व0उ0नि0 नितिन चौहान *सीआईयू रुड़की* 21-का01580 राहुल नेगी *सीपीयू हरिद्वार* 22-उ0नि0 विनोद चौहान *यातायात हरिद्वार* 23-अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय 24-होमगार्ड 2322 मदनपाल *म०सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार* 25-म0 होमगार्ड 2203 सोनिया *जल पुलिस* 26-उ0नि0 इखलाख 27-हे0का0 विशाल सिंह *फायर स्टेशन मायापुर* 28-फायरमैन मातबर सिंह *स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार* 29-उ0नि0 फरमान अली *पुलिस दूर संचार* 30-मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार *पुलिस लाईन हरिद्वार* 31-उ0नि0 भारत सिंह रावत 32-हे0का0 34 नरेश
    1
    सैनिक सम्मेलन। सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को मैन ऑफ द मंथ से एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित। 
आज दिनांक 24.09.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों एंव पुलिस लाईन से आये पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 32 जवानों को सम्मानित किया गया व साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में  लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
माह अगस्त 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची-
*कलियर मेला सैल*
1-हे0का0 395 जय प्रकाश
2-हे0का0 83 संजयराम
3-का0 163 सचिन
4-होमगार्ड 4060 शेखर सैनी
*कोतवाली नगर*
5-का0 1547 आशीष अधिकारी
*कोतवाली श्यामपुर*
6-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
7-हे0का0 178 विकास भट्ट
8-का0 442 सुशील चौहान
*कनखल*
9-अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
10-का0 1394 करम सिंह
11-का0 429 नवीन क्षेत्री
*ज्वालापुर*
12-का0 1412 अर्जुन चौहान
*बहादराबाद*
13-का0 754 पंकज बिष्ट
*रानीपुर*
14-म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी
*सिड़कुल*
15-हे0का0 155 संजय
*गंगनहर*
16-हे0का0 173 दिनेश गुप्ता
*मंगलौर*
17-उ0नि0 जगमोहन रमोला
18-अ0उ0नि0 श्याम बाबू
*कलियर*
19-हे0का0 426 भादूराम वर्मा
*लक्सर*
20-व0उ0नि0 नितिन चौहान
*सीआईयू रुड़की*
21-का01580 राहुल नेगी
*सीपीयू हरिद्वार*
22-उ0नि0 विनोद चौहान
*यातायात हरिद्वार*
23-अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय
24-होमगार्ड 2322 मदनपाल
*म०सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार*
25-म0 होमगार्ड 2203 सोनिया
*जल पुलिस*
26-उ0नि0 इखलाख
27-हे0का0 विशाल सिंह
*फायर स्टेशन मायापुर*
28-फायरमैन मातबर सिंह
*स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार*
29-उ0नि0 फरमान अली
*पुलिस दूर संचार*
30-मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार
*पुलिस लाईन हरिद्वार*
31-उ0नि0 भारत सिंह रावत
32-हे0का0 34 नरेश
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • Gyanesh Kumar has committed treason. He should resign immediately and become an approver! I have been exposing vote theft for three years. Now the Election Commissioner himself is admitting it and revealing the truth Narendra Modi and Amit Shah will be thoroughly investigated for their role in the vote theft conspiracy.
    1
    Gyanesh Kumar has committed treason. He should resign immediately and become an approver!
I have been exposing vote theft for three years. Now the Election Commissioner himself is admitting it and revealing the truth
Narendra Modi and Amit Shah will be thoroughly investigated for their role in the vote theft conspiracy.
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। Byte - आयुषी पैनुली,
    1
    एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज 
उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा।
एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है।
Byte - आयुषी पैनुली,
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • 🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी! पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है। क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?
    1
    🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी!
पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं।
पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है।
क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?
    user_Exclusive Report Uttarakh
    Exclusive Report Uttarakh
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा जनपद का सबसे पुराना एवं प्रमुख श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी विभागों एवं समितियों को आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां समय से बैठक कर अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता सामने आने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से अपनी-अपनी टीमों को मोबिलाइज करने तथा पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बैठक में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले ने वर्षों के दौरान निरंतर विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रारंभिक दौर में लगभग चार हजार रुपये की व्यवस्था से शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए किया जाएगा। बैठक में मेले को व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऋषिकेश नगर निगम मेयर शम्भू पासवान, नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, ईओ नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर एलम सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।
    1
    11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा जनपद का सबसे पुराना एवं प्रमुख श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला
नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी विभागों एवं समितियों को आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां समय से बैठक कर अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता सामने आने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से अपनी-अपनी टीमों को मोबिलाइज करने तथा पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बैठक में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले ने वर्षों के दौरान निरंतर विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रारंभिक दौर में लगभग चार हजार रुपये की व्यवस्था से शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए किया जाएगा। बैठक में मेले को व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ऋषिकेश नगर निगम मेयर शम्भू पासवान, नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, ईओ नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर एलम सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं। डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
    1
    देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग
देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं।
डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है।
लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप, The Aman Times | रुड़की अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप अमरोहा गेस्ट हाउस प्रकरण को लेकर खानपुर की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विधायक उमेश कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने फार्म हाउस की सीडीआर और वहां आने-जाने वालों की जांच की मांग की है। मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
    2
    अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप, 
The Aman Times | रुड़की
अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप
अमरोहा गेस्ट हाउस प्रकरण को लेकर खानपुर की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विधायक उमेश कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व विधायक ने फार्म हाउस की सीडीआर और वहां आने-जाने वालों की जांच की मांग की है। मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम! CJP ने घोषणा की है कि यदि 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया गया, तो देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन और दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं और वर्तमान कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
    1
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम!

CJP ने घोषणा की है कि यदि 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया गया, तो देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन और दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
पार्टी ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं और वर्तमान कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा
    1
    एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया।
प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी।
Byte -  सेलजा
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.