logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा

13 hrs ago
user_दीपक पंवार
दीपक पंवार
विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
13 hrs ago

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा
    1
    एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया।
प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी।
Byte -  सेलजा
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल।। The Aman Times डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर वंश खत्री, मोहित ममगाई और दीपक नोटियाल, जबकि उपाध्यक्ष पद पर जयदीप, रोहन पाल, जितेंद्र सिंह रावत और सूरज सिंह महर ने नामांकन कराया। सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विधि प्रतिनिधि UR पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 26 सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसी दिन मतदान प्रस्तावित है। #TheAmanTimes #Doiwala #StudentUnionElection
    1
    डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल।।
The Aman Times
डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल
डोईवाला। 
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
अध्यक्ष पद पर वंश खत्री, मोहित ममगाई और दीपक नोटियाल, जबकि उपाध्यक्ष पद पर जयदीप, रोहन पाल, जितेंद्र सिंह रावत और सूरज सिंह महर ने नामांकन कराया।
सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विधि प्रतिनिधि UR पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 26 सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसी दिन मतदान प्रस्तावित है।
#TheAmanTimes #Doiwala #StudentUnionElection
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार। बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा। दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया। कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र. 2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र. 3. महिला, शामली, उ.प्र. 4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र. 5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान *बरामदगी* 1. 05 मोबाइल फोन 2. ⁠₹70,000 नकद 3. ⁠नशीला पाउडर 4. ⁠घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2. ⁠उ0नि0 शमशेर अली 3. ⁠उ0नि0 कर्म सिंह 4. ⁠हे0का0 नरविन्दर सिंह 5. ⁠का0 सुनील तोमर
    1
    लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार। 
बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा।
दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया।
कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र.
2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र.
3. महिला, शामली, उ.प्र.
4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र.
5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान
*बरामदगी*
1. 05 मोबाइल फोन
2. ⁠₹70,000 नकद
3. ⁠नशीला पाउडर
4. ⁠घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
2. ⁠उ0नि0 शमशेर अली
3. ⁠उ0नि0 कर्म सिंह
4. ⁠हे0का0 नरविन्दर सिंह
5. ⁠का0 सुनील तोमर
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • NSS स्वयंसेवकों ने संभाली स्वच्छता की कमान, हद्दीपुर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
    1
    NSS स्वयंसेवकों ने संभाली स्वच्छता की कमान, हद्दीपुर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से निकली पवित्र छड़ी यात्रा, कनखल क्षेत्र में किया भ्रमण गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से निकली पवित्र छड़ी यात्रा, कनखल क्षेत्र में किया भ्रमण हरिद्वार। गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ मंहत वेदनाथ जी महाराज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी यात्रा देखने के लिए आस्था का जनसैलाब जगह जगह देखने को मिला। लोगो ने छड़ी यात्रा के दर्शन कर भगवान गुरु गोरक्ष नाथ के जयकारे लगाए पवित्र छड़ी यात्रा देखने के लिए बच्चे बड़े बुजुर्ग भी उपस्थित रहे छड़ी यात्रा भ्रमण कर शाम को मंदिर पहुंची मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। छड़ी यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर का वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।
    2
    गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से निकली पवित्र छड़ी यात्रा, कनखल क्षेत्र में किया भ्रमण

गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से निकली पवित्र छड़ी यात्रा, कनखल क्षेत्र में किया भ्रमण
हरिद्वार। गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ मंहत वेदनाथ जी महाराज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी यात्रा देखने के लिए आस्था का जनसैलाब जगह जगह देखने को मिला। लोगो ने छड़ी यात्रा के दर्शन कर भगवान गुरु गोरक्ष नाथ के जयकारे लगाए पवित्र छड़ी यात्रा देखने के लिए बच्चे बड़े बुजुर्ग भी उपस्थित रहे छड़ी यात्रा भ्रमण कर शाम को मंदिर पहुंची मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
छड़ी यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर का वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।
    user_Rohit verma
    Rohit verma
    Advertising agency हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • भेल और टीबड़ी मार्ग पर आजकल गुलदारों की चहलकदमी दिखाई दे रही है। आबादी के आसपास घूमने वाले यह वन्य जीव अब मानवीय गतिविधियों से भी नहीं डरते और आबादी के आसपास और सड़क पर विचरते रहते हैं हालांकि अचानक किसी इंसान के सामने आने पर यह उसपर हमला भी कर सकते हैं। इसलिए इन मार्गों से गुजरते हुए सावधानी बरतें।
    1
    भेल और टीबड़ी मार्ग पर आजकल गुलदारों की चहलकदमी दिखाई दे रही है। आबादी के आसपास घूमने वाले यह वन्य जीव अब मानवीय गतिविधियों से भी नहीं डरते और आबादी के आसपास और सड़क पर विचरते रहते हैं हालांकि अचानक किसी इंसान के सामने आने पर यह उसपर हमला भी कर सकते हैं। इसलिए इन मार्गों से गुजरते हुए सावधानी बरतें।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • बिहार में 23 सितंबर को हुई घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
    1
    बिहार में 23 सितंबर को हुई घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस The Aman Times डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस भानियावाला। ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। तड़ियाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उनके बारे में की गई टिप्पणी से उत्तराखंड के लोग आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर डोभाल को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हाल ही में अजीत डोभाल को लेकर फोन निगरानी सहित कई आरोप लगाए थे।
    1
    डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
The Aman Times
डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भानियावाला। 
ऋषिकेश भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
तड़ियाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उनके बारे में की गई टिप्पणी से उत्तराखंड के लोग आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर डोभाल को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने हाल ही में अजीत डोभाल को लेकर फोन निगरानी सहित कई आरोप लगाए थे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • सैनिक सम्मेलन। सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को मैन ऑफ द मंथ से एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित। आज दिनांक 24.09.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों एंव पुलिस लाईन से आये पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 32 जवानों को सम्मानित किया गया व साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। माह अगस्त 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची- *कलियर मेला सैल* 1-हे0का0 395 जय प्रकाश 2-हे0का0 83 संजयराम 3-का0 163 सचिन 4-होमगार्ड 4060 शेखर सैनी *कोतवाली नगर* 5-का0 1547 आशीष अधिकारी *कोतवाली श्यामपुर* 6-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 7-हे0का0 178 विकास भट्ट 8-का0 442 सुशील चौहान *कनखल* 9-अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी 10-का0 1394 करम सिंह 11-का0 429 नवीन क्षेत्री *ज्वालापुर* 12-का0 1412 अर्जुन चौहान *बहादराबाद* 13-का0 754 पंकज बिष्ट *रानीपुर* 14-म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी *सिड़कुल* 15-हे0का0 155 संजय *गंगनहर* 16-हे0का0 173 दिनेश गुप्ता *मंगलौर* 17-उ0नि0 जगमोहन रमोला 18-अ0उ0नि0 श्याम बाबू *कलियर* 19-हे0का0 426 भादूराम वर्मा *लक्सर* 20-व0उ0नि0 नितिन चौहान *सीआईयू रुड़की* 21-का01580 राहुल नेगी *सीपीयू हरिद्वार* 22-उ0नि0 विनोद चौहान *यातायात हरिद्वार* 23-अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय 24-होमगार्ड 2322 मदनपाल *म०सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार* 25-म0 होमगार्ड 2203 सोनिया *जल पुलिस* 26-उ0नि0 इखलाख 27-हे0का0 विशाल सिंह *फायर स्टेशन मायापुर* 28-फायरमैन मातबर सिंह *स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार* 29-उ0नि0 फरमान अली *पुलिस दूर संचार* 30-मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार *पुलिस लाईन हरिद्वार* 31-उ0नि0 भारत सिंह रावत 32-हे0का0 34 नरेश
    1
    सैनिक सम्मेलन। सराहनीय कार्य करने वाले 32 जवानों को मैन ऑफ द मंथ से एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित। 
आज दिनांक 24.09.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों एंव पुलिस लाईन से आये पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 32 जवानों को सम्मानित किया गया व साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में  लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
माह अगस्त 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची-
*कलियर मेला सैल*
1-हे0का0 395 जय प्रकाश
2-हे0का0 83 संजयराम
3-का0 163 सचिन
4-होमगार्ड 4060 शेखर सैनी
*कोतवाली नगर*
5-का0 1547 आशीष अधिकारी
*कोतवाली श्यामपुर*
6-अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
7-हे0का0 178 विकास भट्ट
8-का0 442 सुशील चौहान
*कनखल*
9-अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
10-का0 1394 करम सिंह
11-का0 429 नवीन क्षेत्री
*ज्वालापुर*
12-का0 1412 अर्जुन चौहान
*बहादराबाद*
13-का0 754 पंकज बिष्ट
*रानीपुर*
14-म0उ0नि0 संदीपा भण्डारी
*सिड़कुल*
15-हे0का0 155 संजय
*गंगनहर*
16-हे0का0 173 दिनेश गुप्ता
*मंगलौर*
17-उ0नि0 जगमोहन रमोला
18-अ0उ0नि0 श्याम बाबू
*कलियर*
19-हे0का0 426 भादूराम वर्मा
*लक्सर*
20-व0उ0नि0 नितिन चौहान
*सीआईयू रुड़की*
21-का01580 राहुल नेगी
*सीपीयू हरिद्वार*
22-उ0नि0 विनोद चौहान
*यातायात हरिद्वार*
23-अ0उ0नि0 बिरेन्द्र पाण्डेय
24-होमगार्ड 2322 मदनपाल
*म०सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार*
25-म0 होमगार्ड 2203 सोनिया
*जल पुलिस*
26-उ0नि0 इखलाख
27-हे0का0 विशाल सिंह
*फायर स्टेशन मायापुर*
28-फायरमैन मातबर सिंह
*स्था० अभि० इकाई, हरिद्वार*
29-उ0नि0 फरमान अली
*पुलिस दूर संचार*
30-मुख्य आरक्षी 186 आशीष कुमार
*पुलिस लाईन हरिद्वार*
31-उ0नि0 भारत सिंह रावत
32-हे0का0 34 नरेश
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.