11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा जनपद का सबसे पुराना एवं प्रमुख श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी विभागों एवं समितियों को आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां समय से बैठक कर अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता सामने आने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से अपनी-अपनी टीमों को मोबिलाइज करने तथा पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बैठक में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले ने वर्षों के दौरान निरंतर विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रारंभिक दौर में लगभग चार हजार रुपये की व्यवस्था से शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए किया जाएगा। बैठक में मेले को व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऋषिकेश नगर निगम मेयर शम्भू पासवान, नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, ईओ नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर एलम सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

- 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा जनपद का सबसे पुराना एवं प्रमुख श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी विभागों एवं समितियों को आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां समय से बैठक कर अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता सामने आने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से अपनी-अपनी टीमों को मोबिलाइज करने तथा पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बैठक में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले ने वर्षों के दौरान निरंतर विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रारंभिक दौर में लगभग चार हजार रुपये की व्यवस्था से शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए किया जाएगा। बैठक में मेले को व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऋषिकेश नगर निगम मेयर शम्भू पासवान, नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, ईओ नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर एलम सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।1
- Gyanesh Kumar has committed treason. He should resign immediately and become an approver! I have been exposing vote theft for three years. Now the Election Commissioner himself is admitting it and revealing the truth Narendra Modi and Amit Shah will be thoroughly investigated for their role in the vote theft conspiracy.1
- बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई The Aman Times | बाजपुर फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाजपुर में कथित फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा और तहसीलदार समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यूपी क्षेत्र के चेयरमैन, एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत खुलासे की संभावना है।1
- एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। Byte - आयुषी पैनुली,1
- 🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी! पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है। क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?1
- देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं। डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।1
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम! CJP ने घोषणा की है कि यदि 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया गया, तो देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन और दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं और वर्तमान कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद हत्या की योजना बनाने का पुलिस का दावा, सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था आरोपी देहरादून, 24 सितंबर 2026। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में वांछित मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे। मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने, सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मृतका का पति धीरज अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक की जानकारी मिलने का दावा एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह शादी के बाद से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विभिन्न कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को करीब एक माह पहले जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर कथित तौर पर मौका देखता रहा। पुलिस के मुताबिक, सुबह मौका मिलने पर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ठोस सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू, पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी 315 बोर का तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन; उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी; हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह, कांस्टेबल ईदु खान एवं कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार। एसओजी देहरादून टीम: उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल।2