Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई The Aman Times | बाजपुर फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाजपुर में कथित फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा और तहसीलदार समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यूपी क्षेत्र के चेयरमैन, एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत खुलासे की संभावना है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई The Aman Times | बाजपुर फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाजपुर में कथित फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा और तहसीलदार समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यूपी क्षेत्र के चेयरमैन, एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत खुलासे की संभावना है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बाजपुर में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई The Aman Times | बाजपुर फर्जी प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाजपुर में कथित फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम ऋचा शर्मा और तहसीलदार समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यूपी क्षेत्र के चेयरमैन, एक महिला समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यता के साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत खुलासे की संभावना है।1
- Gyanesh Kumar has committed treason. He should resign immediately and become an approver! I have been exposing vote theft for three years. Now the Election Commissioner himself is admitting it and revealing the truth Narendra Modi and Amit Shah will be thoroughly investigated for their role in the vote theft conspiracy.1
- एमकेपी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने घोषित किए छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशी स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्र संघ चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी पैनुली, उपाध्यक्ष पद के लिए इकरा, सचिव पद के लिए कृति नेगी, सह-सचिव पद के लिए प्रीणु थापा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कशिश वर्मा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए परिणा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी पैनुली ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी और नियमित कक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा कॉलेज की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर भी छात्र हित में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कॉलेज प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए काम किया जाएगा। एबीवीपी प्रत्याशियों ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। Byte - आयुषी पैनुली,1
- 🚨 देहरादून में हुक्का लाउंज का बढ़ता चलन, निशाने पर युवा पीढ़ी! पटेलनगर और आसपास के इलाकों में हुक्का लाउंज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चिंता तब बढ़ती है, जब कम उम्र के किशोर भी धुएं के बीच नजर आने लगते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन नाबालिगों को ऐसे लाउंज से दूर रखने की जिम्मेदारी संचालकों और समाज—दोनों की है। क्या दिखावे का ये शौक नई पीढ़ी के लिए खतरा बन रहा है?1
- देहरादून में 15,540 राजस्व वाद लंबित, अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग देहरादून। राजस्व मामलों के लंबे समय से लंबित रहने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 15,540 राजस्व वाद निस्तारण के लिए लंबित पाए गए हैं। डीएम ने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में 3 से 5 वर्ष पुराने 82 वाद भी सामने आए। वहीं, निर्विवाद विरासतन मामलों का तेजी से निस्तारण करने को कहा गया है। लंबित मामलों पर नजर रखने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसमें केस की स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की समयसीमा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।1
- लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार। बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा। दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया। कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र. 2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र. 3. महिला, शामली, उ.प्र. 4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र. 5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान *बरामदगी* 1. 05 मोबाइल फोन 2. ₹70,000 नकद 3. नशीला पाउडर 4. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2. उ0नि0 शमशेर अली 3. उ0नि0 कर्म सिंह 4. हे0का0 नरविन्दर सिंह 5. का0 सुनील तोमर1
- डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल।। The Aman Times डोईवाला कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 19 नामांकन दाखिल डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर वंश खत्री, मोहित ममगाई और दीपक नोटियाल, जबकि उपाध्यक्ष पद पर जयदीप, रोहन पाल, जितेंद्र सिंह रावत और सूरज सिंह महर ने नामांकन कराया। सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विधि प्रतिनिधि UR पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 26 सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसी दिन मतदान प्रस्तावित है। #TheAmanTimes #Doiwala #StudentUnionElection1
- क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का खुलासा, पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद हत्या की योजना बनाने का पुलिस का दावा, सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था आरोपी देहरादून, 24 सितंबर 2026। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना में वांछित मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे। मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पंवार, निवासी ईदगाह के सामने, सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद मृतका का पति धीरज अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक की जानकारी मिलने का दावा एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह शादी के बाद से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विभिन्न कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से उसकी पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को करीब एक माह पहले जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। सहारनपुर से तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर कथित तौर पर मौका देखता रहा। पुलिस के मुताबिक, सुबह मौका मिलने पर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ठोस सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी धीरज पंवार उर्फ लल्लू, पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी 315 बोर का तमंचा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून लगी शर्ट पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन; उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी आशारोड़ी; हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह, कांस्टेबल ईदु खान एवं कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार। एसओजी देहरादून टीम: उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, हेड कांस्टेबल किरण, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल।2