logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

8 hrs ago
user_KHABARE ABHI TAK
KHABARE ABHI TAK
पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ के थाना सरायलखंसी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि थाना दिवस में कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मऊ के थाना सरायलखंसी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि थाना दिवस में कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अंतिम संस्कार को लेकर सोनाडीह पहुंचे ADM अनिल कुमार, परिजनों को दिया 5 दिन में क बेल्थरारोड: सोनाडीह में हुई घटना के बाद अंतिम संस्कार को लेकर ADM अनिल कुमार सोनाडीह पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों की मांगों और मामले में आवश्यक कार्रवाई को लेकर ADM ने प्रशासन की ओर से 5 दिन के अंदर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की ओर से सहमति बनी। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    1
    अंतिम संस्कार को लेकर सोनाडीह पहुंचे ADM अनिल कुमार, परिजनों को दिया 5 दिन में क
बेल्थरारोड:  सोनाडीह में हुई घटना के बाद अंतिम संस्कार को लेकर ADM अनिल कुमार सोनाडीह पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों की मांगों और मामले में आवश्यक कार्रवाई को लेकर ADM ने प्रशासन की ओर से 5 दिन के अंदर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की ओर से सहमति बनी।
मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    8 hrs ago
  • जंगीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक वीरेंद्र यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जंगीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक वीरेंद्र यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक वीरेंद्र यादव का कहना है कि जंगीपुर विधानसभा में बिजली, सड़क और पानी—तीनों व्यवस्थाएं बदहाल हैं। उनका आरोप है कि सरकार के काम कागजों में तो दिखाई देते हैं, लेकिन जमीन पर जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा। बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे के अंदर बदल जाए, तो वह सरकार को गुलामी लिख देंगे। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है और सड़क व पानी की समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं। अब सवाल यह है कि जंगीपुर की इन बुनियादी समस्याओं का समाधान कब होगा? Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    जंगीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक वीरेंद्र यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जंगीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर विधायक वीरेंद्र यादव ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विधायक वीरेंद्र यादव का कहना है कि जंगीपुर विधानसभा में बिजली, सड़क और पानी—तीनों व्यवस्थाएं बदहाल हैं। उनका आरोप है कि सरकार के काम कागजों में तो दिखाई देते हैं, लेकिन जमीन पर जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा।
बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे के अंदर बदल जाए, तो वह सरकार को गुलामी लिख देंगे।
उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है और सड़क व पानी की समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं।
अब सवाल यह है कि जंगीपुर की इन बुनियादी समस्याओं का समाधान कब होगा?
Neelam Express 
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़ : 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तरवां पुलिस ने कसा शिकंजा आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनकी पहचान सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला है। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवंत यादव के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें जामवंत यादव और हीरालाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी से पुलिस ने गैंग पर शिकंजा और कसने का दावा किया है।
    1
    आजमगढ़ : 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तरवां पुलिस ने कसा शिकंजा
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनकी पहचान सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला है। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवंत यादव के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें जामवंत यादव और हीरालाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी से पुलिस ने गैंग पर शिकंजा और कसने का दावा किया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बलिया: पूर्व CRPF जवान अमरेश सिंह हत्याकांड में बढ़ा तनाव, दूसरे भाई की हालत नाजुक सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह और मृतक के बहनोई नीरज सिंह के बीच हुई वार्ता में गहरा दुख और आक्रोश सामने आया है। प्रमुख अपडेट्स: BHU में भर्ती मंजेश सिंह की हालत नाजुक: चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई मंजेश सिंह की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का तीखा सवाल: वार्ता के दौरान नीरज सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'भगवान न करे अगर मंजेश को कुछ होता है, तो प्रशासन इसकी क्या जिम्मेदारी लेगा और आगे क्या कदम उठाएगा?' शव रख प्रदर्शन जारी: आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजनों का विरोध जारी है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीमें मुस्तैद हैं।
    1
    बलिया: पूर्व CRPF जवान अमरेश सिंह हत्याकांड में बढ़ा तनाव, दूसरे भाई की हालत नाजुक
सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह और मृतक के बहनोई नीरज सिंह के बीच हुई वार्ता में गहरा दुख और आक्रोश सामने आया है।
प्रमुख अपडेट्स:
BHU में भर्ती मंजेश सिंह की हालत नाजुक: चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई मंजेश सिंह की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों का तीखा सवाल: वार्ता के दौरान नीरज सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'भगवान न करे अगर मंजेश को कुछ होता है, तो प्रशासन इसकी क्या जिम्मेदारी लेगा और आगे क्या कदम उठाएगा?'
शव रख प्रदर्शन जारी: आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजनों का विरोध जारी है।
घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीमें मुस्तैद हैं।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • काम का अनुभव कम है? इंटरव्यू में परेशानी हो रही है? 17 सितंबर को बड़हरिया में क्लाइंट इंटरव्यू का मौका। काम का अनुभव कम है? इंटरव्यू में परेशानी हो रही है? 17 सितंबर को बड़हरिया में क्लाइंट इंटरव्यू का मौका।
    1
    काम का अनुभव कम है? इंटरव्यू में परेशानी हो रही है?
17 सितंबर को बड़हरिया में क्लाइंट इंटरव्यू का मौका।
काम का अनुभव कम है? इंटरव्यू में परेशानी हो रही है?
17 सितंबर को बड़हरिया में क्लाइंट इंटरव्यू का मौका।
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter Darauli, Siwan•
    22 hrs ago
  • कान्हा अगरबत्ती मऊ जेल उत्पाद जेल के कैदियों द्वारा बनाया गया कान्हा अगरबत्ती, कान्हा अगरबत्ती देख जिला जज ने की प्रशंसा मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार की गई ‘कान्हा अगरबत्ती’ भी आकर्षण का केंद्र रही। लोक अदालत परिसर में लगाए गए स्टॉल पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कान्हा अगरबत्ती को देखा और बंदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक ऐसा स्टॉल भी नजर आया, जिसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्टॉल था ‘कान्हा अगरबत्ती’ का, जिसे मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार किया गया है। जिला जज संजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्ती को देखकर उनकी मेहनत और हुनर की प्रशंसा की। कान्हा अगरबत्ती के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें सकारात्मक दिशा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की।
    1
    कान्हा अगरबत्ती मऊ जेल उत्पाद जेल के कैदियों द्वारा बनाया गया कान्हा अगरबत्ती, कान्हा अगरबत्ती देख जिला जज ने की प्रशंसा
मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार की गई ‘कान्हा अगरबत्ती’ भी आकर्षण का केंद्र रही। लोक अदालत परिसर में लगाए गए स्टॉल पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कान्हा अगरबत्ती को देखा और बंदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।
मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक ऐसा स्टॉल भी नजर आया, जिसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
यह स्टॉल था ‘कान्हा अगरबत्ती’ का, जिसे मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार किया गया है।
जिला जज संजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्ती को देखकर उनकी मेहनत और हुनर की प्रशंसा की।
कान्हा अगरबत्ती के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें सकारात्मक दिशा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज संजय कुमार यादव ने किया शुभारंभ   मऊ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है जिसे लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलंकर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की। जिला जज संजय कुमार यादव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आम नागरिक लंबे समय से अदालतों में लंबित अपने मामलों का इस मंच के जरिए आसानी से और आपसी सहमति से समाधान करा सकते हैं। बैंक रिकवरी से जुड़े ऋण विवाद और प्री-लिटिगेशन मामले, पारिवारिक विवाद , वाहन चालान ,भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल शामिल है । जिला जज ने जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं लोक अदालत में मुकदमों के फैसले से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज संजय कुमार यादव ने किया शुभारंभ  
मऊ
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 
राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है जिसे लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलंकर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की।
जिला जज संजय कुमार यादव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आम नागरिक लंबे समय से अदालतों में लंबित अपने मामलों का इस मंच के जरिए आसानी से और आपसी सहमति से समाधान करा सकते हैं।
बैंक रिकवरी से जुड़े ऋण विवाद और प्री-लिटिगेशन मामले, पारिवारिक विवाद , वाहन चालान ,भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल शामिल है ।
जिला जज ने जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं लोक अदालत में मुकदमों के फैसले से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • “काम कागजों में, जमीन पर नहीं—सैदपुर विधायक अंकित भारती का सरकार पर आरोप” गाजीपुर में समाजवादी पार्टी ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अंकित भारती ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अंकित भारती ने कहा कि इस सरकार में काम सिर्फ कागजों पर दिखाई देता है, लेकिन जमीन पर उसकी हकीकत कुछ और है। उन्होंने बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता आज भी परेशान है। विधायक ने PDA से जुड़े दलित और वंचित समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया और सरकार से सवाल किया। अंकित भारती ने आरोप लगाया कि इस सरकार में विपक्ष के विधायकों के साथ भी भेदभाव किया जाता है और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन आरोपों पर जवाब देगी और गाजीपुर की जमीनी समस्याओं का समाधान करेगी? Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    “काम कागजों में, जमीन पर नहीं—सैदपुर विधायक अंकित भारती का सरकार पर आरोप”
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की।
इस दौरान सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अंकित भारती ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अंकित भारती ने कहा कि इस सरकार में काम सिर्फ कागजों पर दिखाई देता है, लेकिन जमीन पर उसकी हकीकत कुछ और है।
उन्होंने बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता आज भी परेशान है।
विधायक ने PDA से जुड़े दलित और वंचित समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया और सरकार से सवाल किया।
अंकित भारती ने आरोप लगाया कि इस सरकार में विपक्ष के विधायकों के साथ भी भेदभाव किया जाता है और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता।
अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन आरोपों पर जवाब देगी और गाजीपुर की जमीनी समस्याओं का समाधान करेगी?
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.