आजमगढ़ : 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तरवां पुलिस ने कसा शिकंजा आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनकी पहचान सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला है। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवंत यादव के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें जामवंत यादव और हीरालाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी से पुलिस ने गैंग पर शिकंजा और कसने का दावा किया है।

- तमरूआ गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- आजमगढ़ : 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तरवां पुलिस ने कसा शिकंजा आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनकी पहचान सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों जामवंत यादव उर्फ जमुना गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला है। गैंग के प्रमुख सदस्य जामवंत यादव के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें जामवंत यादव और हीरालाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य इनामी सदस्यों की गिरफ्तारी से पुलिस ने गैंग पर शिकंजा और कसने का दावा किया है।1
- मवई कला के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! नियामताबाद, चंदौली। प्राथमिक विद्यालय मवई कला में बच्चों के साथ कथित उत्पीड़न और बाल पकड़कर मारने के आरोप सामने आए हैं। इसके अलावा बच्चों से टिफिन साफ कराने तथा विद्युत संबंधी कार्य कराने की शिकायतें भी सामने आई हैं। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब और कलम होनी चाहिए, अगर उसी उम्र में वे डर और कथित प्रताड़ना की शिकायत करें, तो यह बेहद गंभीर विषय है। सवाल है—क्या शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? अभिभावकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाए। बच्चों को स्कूल में सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त माहौल मिलना उनका अधिकार है। #मवईकला #नियामताबाद #चंदौली #प्राथमिकविद्यालय #शिक्षाव्यवस्था #बच्चोंकीसुरक्षा #निष्पक्षजांच1

- पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी पैर में गोली, दो साथी फरार मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती के मामले में वांछित शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।3
- राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुक़दमों का त्वरित और सुलभ समाधान करने का एक प्रमुख मंच है -- शमशुल हसन एडवोकेट अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुकदमों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं। यह कहना है सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन एडवोकेट का। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं1
- दादी दारू या दादा में सबसे पहले किसको छोड़ोगी कॉमेडी वीडियो🤑🤣1
- 1 लाख नौकरियों के दावे पर Akhilesh Yadav का तंज: "अगस्त में शून्य, सितंबर में भी शून्य"1