logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुक़दमों का त्वरित और सुलभ समाधान करने का एक प्रमुख मंच है -- शमशुल हसन एडवोकेट अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुकदमों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं। यह कहना है सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन एडवोकेट का। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं

1 hr ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुक़दमों का त्वरित और सुलभ समाधान करने का एक प्रमुख मंच है -- शमशुल हसन एडवोकेट अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुकदमों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं। यह कहना है सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन एडवोकेट का। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुक़दमों का त्वरित और सुलभ समाधान करने का एक प्रमुख मंच है -- शमशुल हसन एडवोकेट अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुकदमों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं। यह कहना है सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन एडवोकेट का। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुक़दमों का त्वरित और सुलभ समाधान करने का एक प्रमुख मंच है -- शमशुल हसन एडवोकेट अध्यक्ष 
राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मुकदमों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण का एक प्रमुख मंच है। इसके माध्यम से पक्षकार बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं।
यह कहना है सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन एडवोकेट का। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर
मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी पैर में गोली, दो साथी फरार मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती के मामले में वांछित शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    3
    पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में लगी पैर में गोली, दो साथी फरार
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती के मामले में वांछित शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में हलधरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमीन बेरुकी की तरफ घेराबंदी की थी।
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मंयक उर्फ प्रिंस यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी, के दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम खोखा कारतूस, की-पैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले में मु0अ0सं0 195/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों राजा राजभर और लाला उर्फ योगेन्द्र राजभर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे खेसारी लाल यादव व रितेश पाण्डेय बलिया। खनवर स्थित आवास पर दिवंगत उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव एवं अभिनेता रितेश पाण्डेय पहुंचे। दोनों कलाकारों ने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान खेसारी लाल यादव और रितेश पाण्डेय ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत उमाशंकर सिंह की स्मृतियों को नमन किया। परिजनों ने दुख की इस घड़ी में पहुंचकर स्नेह, सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए दोनों कलाकारों सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
    1
    उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे खेसारी लाल यादव व रितेश पाण्डेय
बलिया।  खनवर स्थित आवास पर दिवंगत उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव एवं अभिनेता रितेश पाण्डेय पहुंचे। दोनों कलाकारों ने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान खेसारी लाल यादव और रितेश पाण्डेय ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत उमाशंकर सिंह की स्मृतियों को नमन किया। परिजनों ने दुख की इस घड़ी में पहुंचकर स्नेह, सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए दोनों कलाकारों सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • 2 अप्रैल की तरह सड़क पर उतरेंगे तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण ले लेंगे चंद्रशेखर आजाद 2 अप्रैल की तरह सड़क पर उतरेंगे तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण ले लेंगे। आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक बयान चर्चा में है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी और 2 अप्रैल की तरह लोग सड़क पर उतरे, तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने अपने अंदाज में लोगों को यह संदेश भी दिया कि किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। उनका कहना था—“कुत्ता पालो, भेड़ पालो, गदहा पालो, कुछ भी पालो, मगर गलतफहमी मत पालो।” यह बयान सीधे तौर पर आरक्षण, रोजगार और सामाजिक प्रतिनिधित्व के सवाल से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल 2018 को SC/ST एक्ट से जुड़े मुद्दे पर देश के कई हिस्सों में बड़ा आंदोलन और भारत बंद हुआ था। इसी आंदोलन का संदर्भ देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने अपने समर्थकों की आंदोलनकारी क्षमता का संकेत दिया। अब सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का बड़ा विषय बनेगा? सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के बीच यह बहस लगातार उठती रही है कि सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को निजी क्षेत्र में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व कैसे मिले। चंद्रशेखर आजाद के इस बयान ने एक बार फिर आरक्षण और सामाजिक न्याय की बहस को चर्चा में ला दिया है। आप इस बयान को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    2 अप्रैल की तरह सड़क पर उतरेंगे तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण ले लेंगे चंद्रशेखर आजाद
2 अप्रैल की तरह सड़क पर उतरेंगे तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण ले लेंगे।
आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक बयान चर्चा में है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी और 2 अप्रैल की तरह लोग सड़क पर उतरे, तो प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने अपने अंदाज में लोगों को यह संदेश भी दिया कि किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। उनका कहना था—“कुत्ता पालो, भेड़ पालो, गदहा पालो, कुछ भी पालो, मगर गलतफहमी मत पालो।”
यह बयान सीधे तौर पर आरक्षण, रोजगार और सामाजिक प्रतिनिधित्व के सवाल से जुड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि 2 अप्रैल 2018 को SC/ST एक्ट से जुड़े मुद्दे पर देश के कई हिस्सों में बड़ा आंदोलन और भारत बंद हुआ था। इसी आंदोलन का संदर्भ देते हुए चंद्रशेखर आजाद ने अपने समर्थकों की आंदोलनकारी क्षमता का संकेत दिया।
अब सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का बड़ा विषय बनेगा?
सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के बीच यह बहस लगातार उठती रही है कि सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को निजी क्षेत्र में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व कैसे मिले।
चंद्रशेखर आजाद के इस बयान ने एक बार फिर आरक्षण और सामाजिक न्याय की बहस को चर्चा में ला दिया है।
आप इस बयान को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तमरूआ गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    तमरूआ गांव में  आरसीसी सड़क  का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ मऊ जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जिला जज एवं अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने लोक अदालत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों और न्यायालयों में पहुंचकर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने की अपील की।
    1
    मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
मऊ जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जिला जज एवं अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने लोक अदालत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों और न्यायालयों में पहुंचकर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने की अपील की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया
    1
    पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। 
टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद; एक की हालत गंभीर, बनारस रेफर, दूसरे का मेडिकल कॉलेज में इलाज
गाजीपुर। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात सड़क पर रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सड़क के बीच खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट के दौरान दो युवकों को चाकू मार दिया गया। पेट में चाकू लगने से 18 वर्षीय शनि बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ मौजूद 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद को भी चाकू लगा, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
घटना रजदेपुर देहाती क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी युवकों के साथ हुई। सिद्धार्थ के मुताबिक, वह अपने भाई शनि और गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से स्टेशन की तरफ गया था। वहां चाय पीने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर चार-पांच कबाड़ी खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर वाहन का हॉर्न बजाया गया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर कबाड़ी गाली-गलौज करने लगे।
इसके बाद वाहन सवार युवक नीचे उतरे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि इसी दौरान कबाड़ियों में से किसी ने चाकू निकाल लिया। मारपीट के दौरान उसके छोटे भाई शनि के पेट में चाकू लग गया। उस समय अफरा-तफरी में उन्हें चोट का पता नहीं चला, बाद में पेट से खून निकलता देख जानकारी हुई। साथी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.