logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तमरूआ गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_एसके मिश्रा
एसके मिश्रा
Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

तमरूआ गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण, बेटियों ने फीता काटकर किया लोकार्पण बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सी सी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए लैपटॉप एवं कन्या विद्या धन समेत कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लोगों को लाभ मिला। सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हर-हर महादेव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "चुनाव आते ही नौकरी का वादा गायब!" Akhilesh Yadav Blasts BJP Over 1 Lakh Jobs
    1
    "चुनाव आते ही नौकरी का वादा गायब!" Akhilesh Yadav Blasts BJP Over 1 Lakh Jobs
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ मऊ जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जिला जज एवं अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने लोक अदालत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों और न्यायालयों में पहुंचकर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने की अपील की।
    1
    मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
मऊ जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जिला जज एवं अन्य अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव ने लोक अदालत परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों और न्यायालयों में पहुंचकर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने और आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने की अपील की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

मऊ में बाढ़ का असर, चार राजस्व ग्राम प्रभावित, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर
मऊ जनपद में बाढ़ का असर लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि जिले के चार राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं और जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, वहां लोगों के लिए पीने के पानी समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाजीपुर के नायकडीह बाबा कीनाराम जी के मठ पर हुआ शिल्पी राज का शो कार्यक्रम गाजीपुर के नायकडीह बाबा कीनाराम जी के मठ पर हुआ शिल्पी राज का शो कार्यक्रम
    3
    गाजीपुर के नायकडीह बाबा कीनाराम जी के मठ पर हुआ शिल्पी राज का शो कार्यक्रम
गाजीपुर के नायकडीह बाबा कीनाराम जी के मठ पर हुआ शिल्पी राज का शो कार्यक्रम
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमीन विवाद में महिला के दोहरे आरोपों से मचा हड़कंप, छप्पर-पिलर गिराने से लेकर पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने तक के गंभीर आरोप धनघटा। थाना धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी आरती देवी पत्नी श्रीराम का जमीन विवाद अब गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। महिला ने पहले जहां गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जे की कोशिश, छप्पर व पक्का पिलर गिराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आराजी संख्या 373 की पैमाइश कराने की मांग की थी, वहीं अब उसने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरती देवी के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने आराजी संख्या 373 में उसके नाम से बैनामा कराया है और उक्त भूमि पर उसका कब्जा है। महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 को करीब 12:30 बजे राजेंद्र पुत्र रामबेलास और सुनील पुत्र लालजी सहित कई लोग एकजुट होकर उसके छप्पर और पक्के पिलर को गिराने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। महिला का कहना है कि वह भागकर घर में घुस गई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे के सामने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे दोबारा छप्पर बनाने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है। वहीं, 12 सितंबर 2026 को करीब दो बजे हुई दूसरी घटना को लेकर आरती देवी ने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी पुलिस बल के साथ उसके पास पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल मांगा और देने से मना करने पर जबरन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद थाने के गेट के सामने मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और कथित तौर पर ओटीपी भी लिया गया। शिकायत में महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके पति को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरती देवी ने अपनी शिकायत में लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार थाना और तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। अब महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आराजी संख्या 373 की राजस्व टीम से पैमाइश, जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा कथित घटनाओं में उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक जांच तथा संबंधित दूसरे पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जमीन विवाद में महिला के दोहरे आरोपों से मचा हड़कंप, छप्पर-पिलर गिराने से लेकर पुलिसकर्मी पर मोबाइल छीनने तक के गंभीर आरोप
धनघटा। थाना धनघटा क्षेत्र के भिटहा उर्फ कटहा गांव निवासी आरती देवी पत्नी श्रीराम का जमीन विवाद अब गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। महिला ने पहले जहां गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जे की कोशिश, छप्पर व पक्का पिलर गिराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आराजी संख्या 373 की पैमाइश कराने की मांग की थी, वहीं अब उसने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, आरती देवी के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने आराजी संख्या 373 में उसके नाम से बैनामा कराया है और उक्त भूमि पर उसका कब्जा है।
महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई 2026 को करीब 12:30 बजे राजेंद्र पुत्र रामबेलास और सुनील पुत्र लालजी सहित कई लोग एकजुट होकर उसके छप्पर और पक्के पिलर को गिराने लगे। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे मारने के लिए दौड़ाया गया। महिला का कहना है कि वह भागकर घर में घुस गई, जिससे उसकी और उसके बच्चों की जान बच सकी। आरोप है कि इसके बाद भी उसके घर के दरवाजे के सामने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसे दोबारा छप्पर बनाने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।
वहीं, 12 सितंबर 2026 को करीब दो बजे हुई दूसरी घटना को लेकर आरती देवी ने धनघटा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी पुलिस बल के साथ उसके पास पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया।
महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल मांगा और देने से मना करने पर जबरन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद थाने के गेट के सामने मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और कथित तौर पर ओटीपी भी लिया गया। शिकायत में महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके पति को लेकर भी धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
आरती देवी ने अपनी शिकायत में लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह कई बार थाना और तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।
अब महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आराजी संख्या 373 की राजस्व टीम से पैमाइश, जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने तथा कथित घटनाओं में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक जांच तथा संबंधित दूसरे पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - छोटी बहन को स्कूल छोड़कर लौटते समय दुर्घटना - फैला मातम अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ जिसमें अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहे भाई को अज्ञात पिकअप ने कुचल दिया और घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत - छोटी बहन को स्कूल छोड़कर लौटते समय दुर्घटना - फैला मातम 
अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ जिसमें अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़कर लौट रहे भाई को अज्ञात पिकअप ने कुचल दिया और घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • कान्हा अगरबत्ती मऊ जेल उत्पाद जेल के कैदियों द्वारा बनाया गया कान्हा अगरबत्ती, कान्हा अगरबत्ती देख जिला जज ने की प्रशंसा मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार की गई ‘कान्हा अगरबत्ती’ भी आकर्षण का केंद्र रही। लोक अदालत परिसर में लगाए गए स्टॉल पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कान्हा अगरबत्ती को देखा और बंदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक ऐसा स्टॉल भी नजर आया, जिसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्टॉल था ‘कान्हा अगरबत्ती’ का, जिसे मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार किया गया है। जिला जज संजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्ती को देखकर उनकी मेहनत और हुनर की प्रशंसा की। कान्हा अगरबत्ती के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें सकारात्मक दिशा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की।
    1
    कान्हा अगरबत्ती मऊ जेल उत्पाद जेल के कैदियों द्वारा बनाया गया कान्हा अगरबत्ती, कान्हा अगरबत्ती देख जिला जज ने की प्रशंसा
मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार की गई ‘कान्हा अगरबत्ती’ भी आकर्षण का केंद्र रही। लोक अदालत परिसर में लगाए गए स्टॉल पर जिला जज संजय कुमार यादव ने कान्हा अगरबत्ती को देखा और बंदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।
मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान एक ऐसा स्टॉल भी नजर आया, जिसने अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
यह स्टॉल था ‘कान्हा अगरबत्ती’ का, जिसे मऊ जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार किया गया है।
जिला जज संजय कुमार यादव ने स्टॉल का निरीक्षण किया और बंदियों द्वारा तैयार की जा रही अगरबत्ती को देखकर उनकी मेहनत और हुनर की प्रशंसा की।
कान्हा अगरबत्ती के माध्यम से जेल में निरुद्ध बंदियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें सकारात्मक दिशा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल की अधिकारियों ने भी सराहना की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं मऊ के थाना सरायलखंसी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि थाना दिवस में कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मऊ में थाना दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मऊ के थाना सरायलखंसी में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि थाना दिवस में कुल सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दोपहर दो बजे के बाद मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
    1
    बजबजाती नालियों और गंदगी के बीच जिंदगी, 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर गांव में इन दिनों गंदगी और जलभराव की स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह बजबजाती नालियां और गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बदतर होते जा रहे हैं।
इसी बीच गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद पुत्र सुधीर प्रसाद की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उसकी मौत का सीधा कारण क्या रहा, इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन गांव की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
सबसे मार्मिक स्थिति मृतक के परिवार की है। पिता सुधीर प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आर्थिक तंगी का आलम यह रहा कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और किसी तरह दाह संस्कार कराया।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाने, बजबजाती नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि गंदगी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.