भाजपा नवहट्टा पश्चिमी मंडल की बैठक आयोजित, स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा नवहट्टा भारतीय जनता पार्टी नवहट्टा पश्चिमी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी के आगामी स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने और सांगठनिक मजबूती को लेकर बुलाई गई थी। जिला उपाध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री बी.एन. सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह मंडल अध्यक्ष कृष्ण साह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

- बी एन सहनीनौहट्टा, सहरसा, बिहारपत्रकार महोदय को धन्यवाद 💐3 hrs ago
- Post by मिथिलेश कुमार1
- आज भोजन समाज पार्टी मधुबनी के तत्वाधान में एकदिवसीय समीक्षा बैठ का आयोजन किया गया जिसमें बिहार प्रदेश के अध्यक्ष शंकर महतो उपाध्यक्ष व्यास मुनि दास कुणाल किशोर विवेक आदि के द्वारा अपने समाज के संतो महापुरुषों के बारे में बताते हुए पार्टी को जन आधार को बढ़ाने को लेकर अपनी बातों को रखें2
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और पत्नी के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड-26 में गुरुवार कि देर रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ बौआ का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। मृतक के छोटे भाई निलेश कुमार ने पत्नी के मायके पक्ष पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि निखिल कुमार पढ़े-लिखे युवक थे और उन्होंने बीएड के साथ सीटेट भी पास किया था। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले पत्नी ने मारपीट और प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। हालांकि, करीब 25 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके। 31 मार्च को पत्नी के माता-पिता उसे अपने साथ सिमरी बख्तियारपुर स्थित मायके ले गए थे। इसके बाद 2 अप्रैल की रात अचानक निखिल की मौत की खबर सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट -निलेश कुमार, मृतक का भाई “यह आत्महत्या नहीं है, मेरे भाई की हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सजा मिले।4
- पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बेनीपट्टी DSP अमित कुमार को जांच सौंप दी है।1
- Kamla bhandh1
- बेगूसराय जिला का भगवानपुर प्रखंड में किसान के 10 बीघा गेहूं में आग लग गया किसान नुकसान हो गया है1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी4
- जिला बेगूसराय में गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद से मिलने पहुंची बिहार सरकार खेल मंत्री श्रेयषी सिंह.1
- कुमारखंड। पिछले दिनों भाई तेज आंधी और बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासकर मक्का व गेहूं उत्पादक किसानों को काफी क्षति पहुंची है। आंधी और बारिश से बच गए खेतों में मक्के की फसल देख किसान हताश व निराश हो अब सरकारी फसल क्षति मुआवजा पर निगाहें लगाए हुए हैं। देखना है किसानों को कब और कितने मुआवजा सरकार द्वारा दी जाती है और इससे कितना मरहम किसानों के घाव पर लगा पाते हैं।1