Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद में नवरात्र के पावन पर्व पर महिलाएं काफी संख्या में मंदिरों में जाती हैं, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ड्यूटी तैनात की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा। अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही जनपद में नवरात्र के पावन पर्व पर महिलाएं काफी संख्या में मंदिरों में जाती हैं, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ड्यूटी तैनात की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा।अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही
Anis Akhtar
जनपद में नवरात्र के पावन पर्व पर महिलाएं काफी संख्या में मंदिरों में जाती हैं, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ड्यूटी तैनात की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा। अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही जनपद में नवरात्र के पावन पर्व पर महिलाएं काफी संख्या में मंदिरों में जाती हैं, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ड्यूटी तैनात की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा।अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर/विंध्याचल में खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विंध्याचल रोड पर बीच सड़क में खड़े हैंडपंप को लेकर उठे सवालों के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आ गया है। सड़क निर्माण के दौरान चालू हैंडपंप को बिना शिफ्ट किए ही सड़क बना दी गई थी, जिससे बीच सड़क खड़ा हैंडपंप कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। मामले के सामने आने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हैंडपंप को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि नवरात्र मेले को लेकर एक दिन पहले ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया था, और इसी रास्ते से लाखों श्रद्धालु विंध्याचल मंदिर दर्शन के लिए गुजरते हैं।1
- मिर्जापुर में महिला IPS के साथ बॉडी शेमिंग, पुलिस को बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तैनात आईपीएस अधिकारी अपर्णा कौशिक सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गईं। मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एसपी अपर्णा कौशिक ने एक क्राइम केस को लेकर प्रेस बाइट दी, जिसे मिर्जापुर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। वीडियो के वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ने उनके काम की बजाय उनके शरीर को लेकर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह ट्रोलिंग बढ़ती चली गई, जिससे स्थिति असहज हो गई। हालात को देखते हुए मिर्जापुर पुलिस को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा तूल पकड़ गया। अब बड़ी संख्या में लोग महिला अधिकारी के समर्थन में सामने आ रहे हैं और ट्रोलर्स की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी के काम को नजरअंदाज कर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता और महिलाओं के प्रति सोच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- भदोही के पीपरगांव में हुए जैसलाल सरोज हत्याकांड की गूंज अब संसद तक पहुंच गई है। अरुण भारती ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए न्याय की मांग की। साथ ही अखिलेश यादव के PDA नारे पर भी सवाल खड़े किए गए। 👉 पूरी जानकारी के लिए चैनल को Subscribe करें।#Shorts #BhadohiNews #ArunBharti #AkhileshYadav #PDA #BreakingNews #UPNews #HindiNews #Politics #Justice1
- *नवरात्रि मेले तैनात रहेंगे 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट* MAIHAR :- नवदिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु और दर्शनार्थी की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती रानी बाटड ने विभिन्न स्थानों पर 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये है। इसके अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने कर्तव्य स्थल पर सहयोगी कर्मचारी के साथ निर्धारित पाली में तैनात रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार रोपवे कन्ट्रोल रूम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभाग मजिस्ट्रेट अमरपाटन डॉ. आरती सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक लालमन साकेत तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार अमदरा षिवभूषण सिंह एवं राजस्व निरीक्षक कमल सिंह बागरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम डयोढ़ी में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक डिप्टी कलेक्टर आषिमा पटेल एवं पटवारी विवेक कुमार वर्मा तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार जितेन्द्र पटेल एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार दाहिया को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मंदिर प्रांगण ऊपर प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं पटवारी संजय गर्ग तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर षिवप्रकाष मिश्रा एवं पटवारी अरूण सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सेकण्ड राउण्ड सीढ़ी में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अखिलेष दीपांकर तिवारी एवं पटवारी रामप्रकाष पाण्डेय तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी एवं पटवारी भूपेन्द्र खंगार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। व्हीआईपी तल सीढ़ी चैनल गेट में प्रातः 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार ललित धार्वे एवं दोपहर 1 बजे से रात्रि में पट बंद होने तक तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिवाकर मिश्रा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेला प्रांगण फारेस्ट बैरियर से लालगेट प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं पटवारी लालमन सिंह और दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत एवं दिलीप परस्ते, मंदिर प्रांगण ऊपर रोवने चैनल गेट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार रामप्रकाष पाण्डेय एवं पटवारी असेन्द्र सिंह तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक परियोजना अधिकारी विद्याचरण तिवारी एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार विष्वकर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही रिजर्व में कृषि विस्तार अधिकारी विवेक षुक्ला, सहायक संचालक मत्स्य सुरजन सिंह, उप संचालक पषु एवं डेयरी विभाग प्रदीप द्विवेदी तथा कृषि विस्तार अधिकारी रितेष बागरी को शामिल किया गया है।1
- sir mene kai baar sikyet kiya Lekin Kuch huaa baar baar me sikayat kar ke har chuka hu likin koi bhi extension nahi huaa hai na to road Suraksha hai na to light hai na har jagah cctv hone road Suraksha ke gav bhi surkhti rahega2
- मीरजापुर | जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान में लालगंज पुलिस और एसओजी (SOG)/सर्विलांस की संयुक्त टीम को एक ऐसी कामयाबी हाथ लगी है, जिसने अंतर्राज्यीय स्तर पर चल रहे साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने टाटा डीसीएम ट्रक में बड़ी ही चालाकी से छिपाकर ले जाए जा रहे 11,605 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। 👉 तेन्दुई टोल प्लाजा पर बिछाया गया जाल : पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। इसी दौरान दिनांक 16 मार्च को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि एक डीसीएम ट्रक में अवैध सामान की बड़ी खेप बिहार की ओर जा रही है। थाना लालगंज और एसओजी की टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के पास ट्रक (संख्या-UP 62 CT 5893) को रुकवाया। 👉 ट्रक की तलाशी और चौंकाने वाला खुलासा: जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। ट्रक के भीतर 874 एंड्रॉइड फोन और 10,731 की-पैड फोन ठसाठस भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से 08 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो बिहार के कटिहार और पूर्णिया जिलों के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें और ₹48,800 नकद भी बरामद हुए हैं। पुराने फोन से 'डाटा' की तस्करी पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग राज्यों से इन पुराने फोन को इकट्ठा करते थे। इनका मुख्य उद्देश्य इन फोन को रिपेयर करना नहीं, बल्कि इनके भीतर छिपे व्यक्तिगत डाटा को रिकवर (Data Recovery) करना था। इस डाटा को वे साइबर अपराधियों को ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था। इस अवैध धंधे से होने वाली कमाई का उपयोग ये गिरोह अपनी सुख-सुविधाओं के लिए कर रहा था। पुलिस टीम को नकद पुरस्कार इस बड़ी सफलता से गदगद पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। 👉 बरामदगी एक नजर में: कुल मोबाइल: 11,605 (कीमत करीब ₹70 लाख) 👉 वाहन: 01 टाटा डीसीएम और 08 मोटरसाइकिलें (कीमत करीब ₹33 लाख) 👉 नकद: ₹48,800 👉 गिरफ्तारी: 08 अभियुक्त (सभी बिहार निवासी)2
- स्मार्ट मीटर से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी, उपकेंद्र पर लगी लंबी लाइनें गोपीगंज। स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएँ कम होने के बजाय बढ़ती दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना उचित जानकारी के उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से यह कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार रुपये से कम का बकाया है, उनका विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके बावजूद एक हजार रुपये तक के बकायादारों के भी कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे जब अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं, उसके बाद भी उनका कनेक्शन तुरंत नहीं जोड़ा जा रहा है। मजबूरी में उपभोक्ताओं को बार-बार उपकेंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपकेंद्र पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी और लंबी कतारों की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में जब विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) से जानकारी ली गई तो उन्होंने उपभोक्ताओं को हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। वहीं हेल्पलाइन पर बात करने पर उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि उनके ऊपर अभी और बकाया है। इस विरोधाभासी जानकारी के कारण उपभोक्ता और अधिक परेशान हो रहे हैं उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से अंडों की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर अंडे पर उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, बिना तारीख वाले अंडों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अंडों को जब्त कर नष्ट भी किया जा सकता है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बाजार में लंबे समय से बासी अंडों को ताजा बताकर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ रहा था।1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने ली दो की जान, तीसरी लेन में चल रही बाइक को रौंदा* मिर्जापुर (यूपी) में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। सड़क की तीसरी लेन में सुरक्षित चल रहे बाइक सवारों को एक अनियंत्रित ट्रक ने अचानक रौंद दिया। बेकाबू रफ्तार के कारण हुए इस भीषण एक्सीडेंट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने कहा मौत कहीं से भी और कभी भी आ सकती है।1