logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में सेवा की मिसाल! भाजपा नेताओं ने किया फल वितरण और रक्तदान, मरीजों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प बिपिन पांडेय संवाददाता लोकेशन अयोध्या अयोध्या माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर विधायक वेद गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम त्यागी,नगर महा अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, नगर विधायक प्रतिनिधि युवा नेता भाजपा अमल गुप्ता,युवा भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी यश पाठक, नगर विधायक प्रतिनिधि अमित मिश्रा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। वहीं, रक्तदान कार्यक्रम में लोगोंने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों के बीच सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

11 hrs ago
user_Vipin pandey Ayodhya
Vipin pandey Ayodhya
Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
d88c2dc0-139b-464b-ad80-a009ff8c5f77

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में सेवा की मिसाल! भाजपा नेताओं ने किया फल वितरण और रक्तदान, मरीजों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प बिपिन पांडेय संवाददाता लोकेशन अयोध्या अयोध्या माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं,

aeae9333-b741-4980-b1d4-e8dedd608917

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर विधायक वेद गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम त्यागी,नगर महा अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, नगर विधायक प्रतिनिधि युवा नेता भाजपा अमल गुप्ता,युवा भाजपा

b2daeafb-2a17-4f77-a436-27794e55cb05

नेता एवं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी यश पाठक, नगर विधायक प्रतिनिधि अमित मिश्रा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। वहीं, रक्तदान कार्यक्रम में लोगोंने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित

लोगों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों के बीच सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवनिर्वाचित श्री राम जन्मभूमि के सीईओ चयन प्रक्रिया सार्वजनिक करने की उठी मांग।
    1
    नवनिर्वाचित श्री राम जन्मभूमि के सीईओ चयन प्रक्रिया सार्वजनिक करने की उठी मांग।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि अयोध्या।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है। इसी क्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि डॉ. निर्मल खत्री से उनका पुराना संबंध रहा है और इस दुखद समाचार को सुनकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए।उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
    1
    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
अयोध्या।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है। इसी क्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि डॉ. निर्मल खत्री से उनका पुराना संबंध रहा है और इस दुखद समाचार को सुनकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए।उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
    user_अनिल
    अनिल
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कल बीकापुर में चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, तैयारियां फाइनल अयोध्या आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का कल 19 सितंबर को बीकापुर में बड़ा दांव। सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन, दोपहर 11:30 बजे पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद। प्रत्याशी देवेश कुमार उर्फ पिंटू का दावा-उमड़ेगा 50 हजार से 1 लाख का जनसैलाब, नीले झंडों से पटींगी सोहावल की सड़कें। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ताकत दिखाने की तैयारी, सरकार पर भ्रष्टाचार-महंगाई को लेकर साधा निशाना।
    4
    कल बीकापुर में चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, तैयारियां फाइनल

अयोध्या आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का कल 19 सितंबर को बीकापुर में बड़ा दांव।
सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन,
दोपहर 11:30 बजे पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद।
प्रत्याशी देवेश कुमार उर्फ पिंटू का दावा-उमड़ेगा 50 हजार से 1 लाख का जनसैलाब,
नीले झंडों से पटींगी सोहावल की सड़कें।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले ताकत दिखाने की तैयारी,
सरकार पर भ्रष्टाचार-महंगाई को लेकर साधा निशाना।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये। अयोध्या, 17 सितंबर 2026: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम पर अभियान के प्रथम दिवस, 17 सितंबर 2026 को यात्रियों की सुविधा, आत्मीय स्वागत, पर्यावरण संरक्षण तथा अयोध्या की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रथम दिवस निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं।यात्रियों के साथ ‘वंदे मातरम्’ गया गया अभियान के प्रथम दिवस प्रातः यात्रियों की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों का तिलक एवं गुलाब की कली से यात्रियों का स्वागत किया गया वहीं विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हवाईअड्डे पर आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर तथा गुलाब की कली भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके माध्यम से अयोध्या की आतिथ्य एवं स्वागत की परंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्षों एवं यात्रियों ने सहभागिता की।‘माटी से सृजन तक’ — कुम्हारी कला का किया गया प्रदर्शन वहीं अयोध्या की समृद्ध पारंपरिक कुम्हारी कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यात्रियों को मिट्टी से कलाकृति तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया तथा स्थानीय कारीगरों के कौशल एवं लोक विरासत को मंच प्रदान किया गया। हवाईअड्डे पर बांस की पट्टियों से सूप निर्माण की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। इस माध्यम से यात्रियों को अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्र की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कौशल तथा ग्रामीण कारीगरों की कला से परिचित कराया गया। 🌸 बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति अवध की समृद्ध लोकपरंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बधावा लोकनृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की गई। पारंपरिक लोकधुनों एवं मंगलभावना से युक्त इस प्रस्तुति ने यात्रियों के अनुभव को और अधिक आनंदमय बनाया। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ के माध्यम से यात्रियों को बेहतर एवं आत्मीय सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अयोध्या की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी व्यापक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए केवल यात्रा का माध्यम ही नहीं, बल्कि अयोध्या की संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। अभियान के आगामी दिनों में भी यात्रियों की सुविधा, सेवा, जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय कला को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
    1
    यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत  प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये
यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत  प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये।
अयोध्या, 17 सितंबर 2026: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम पर अभियान के प्रथम दिवस, 17 सितंबर 2026 को यात्रियों की सुविधा, आत्मीय स्वागत, पर्यावरण संरक्षण तथा अयोध्या की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रथम दिवस निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं।यात्रियों के साथ ‘वंदे मातरम्’ गया गया अभियान के प्रथम दिवस प्रातः यात्रियों की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों का तिलक एवं गुलाब की कली से यात्रियों का स्वागत किया गया वहीं विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हवाईअड्डे पर आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर तथा गुलाब की कली भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके माध्यम से अयोध्या की आतिथ्य एवं स्वागत की परंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्षों एवं यात्रियों ने सहभागिता की।‘माटी से सृजन तक’ — कुम्हारी कला का किया गया प्रदर्शन वहीं अयोध्या की समृद्ध पारंपरिक कुम्हारी कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यात्रियों को मिट्टी से कलाकृति तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया तथा स्थानीय कारीगरों के कौशल एवं लोक विरासत को मंच प्रदान किया गया। हवाईअड्डे पर बांस की पट्टियों से सूप निर्माण की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। इस माध्यम से यात्रियों को अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्र की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कौशल तथा ग्रामीण कारीगरों की कला से परिचित कराया गया।
🌸 बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति
अवध की समृद्ध लोकपरंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बधावा लोकनृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की गई। पारंपरिक लोकधुनों एवं मंगलभावना से युक्त इस प्रस्तुति ने यात्रियों के अनुभव को और अधिक आनंदमय बनाया।
विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ के माध्यम से यात्रियों को बेहतर एवं आत्मीय सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अयोध्या की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी व्यापक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए केवल यात्रा का माध्यम ही नहीं, बल्कि अयोध्या की संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।
अभियान के आगामी दिनों में भी यात्रियों की सुविधा, सेवा, जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय कला को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर शुक्रवार को पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सोनी, अशोक तिवारी, प्रशांत शुक्ला नेटवर्क 10 , राकेश यादव, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे राजू, मुकेश पांडेय, अनिल निषाद, सुमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव अपूर्व पाठक, मनोज शर्मा, संजय यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन
पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन
अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर शुक्रवार को पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सोनी, अशोक तिवारी, प्रशांत शुक्ला नेटवर्क 10 , राकेश यादव, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे राजू, मुकेश पांडेय, अनिल निषाद, सुमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव अपूर्व पाठक, मनोज शर्मा, संजय यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Rajendra Kumar Dubey
    Rajendra Kumar Dubey
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती । बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या राम नगरी मे निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने कार्यशाला पर भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आपके चैनल के माध्यम से सभी को बधाई। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की भी पूरे निषाद समाज की तरफ से बधाई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समाज के सभी लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाई। इस दौरान पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकजुट रहे और एकता का परिचय दे। एक रहेंगे तो समाज की हर समस्या, चाहे वह छात्रावास की समस्या हो या अन्य सामाजिक मामले हों, उनका समाधान निश्चित तौर पर होगा। इस मौके पर निषाद छात्रावास के उपाध्यक्ष मुन्ना भैया सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। Byte -संतोष निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष.
    2
    निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती ।
बिपिन पांडेय संवाददाता 
अयोध्या 
राम नगरी मे निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने कार्यशाला पर भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आपके चैनल के माध्यम से सभी को बधाई। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की भी पूरे निषाद समाज की तरफ से बधाई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समाज के सभी लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाई। इस दौरान पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकजुट रहे और एकता का परिचय दे। एक रहेंगे तो समाज की हर समस्या, चाहे वह छात्रावास की समस्या हो या अन्य सामाजिक मामले हों, उनका समाधान निश्चित तौर पर होगा। इस मौके पर निषाद छात्रावास के उपाध्यक्ष मुन्ना भैया सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Byte -संतोष निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष.
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का पीड़िता ने लगाया आरोप, प्रमोद वन स्थित मकान में 5-6 लोगों के पहुंचने से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज वायरल होने का दावा अयोध्या कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के प्रमोद वन में एक मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता साक्षी त्रिपाठी का आरोप है कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच शम्भु देवाचार्य, अनुरुद्ध समेत 5-6 अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए आरोपितों ने गाली-गलौज और अभद्रता की तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद मामले से संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर जांच में शामिल किए जाने की मांग की है। पड़ोसियों  का कहना है कि संबंधित लोगों की ओर से पूर्व में भी जमीन अथवा मकान पर कब्जे की कोशिश किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी की जा रही है। पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। अब पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप

मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप
प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का पीड़िता ने लगाया आरोप, प्रमोद वन स्थित मकान में 5-6 लोगों के पहुंचने से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज वायरल होने का दावा
अयोध्या
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के प्रमोद वन में एक मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता साक्षी त्रिपाठी का आरोप है कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच शम्भु देवाचार्य, अनुरुद्ध समेत 5-6 अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए आरोपितों ने गाली-गलौज और अभद्रता की तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद मामले से संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर जांच में शामिल किए जाने की मांग की है।
पड़ोसियों  का कहना है कि संबंधित लोगों की ओर से पूर्व में भी जमीन अथवा मकान पर कब्जे की कोशिश किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी की जा रही है। पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। अब पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी,युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल। 'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार। रुदौलीयेअयोध्या। थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।
    1
    प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी,युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल।
'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार।
रुदौलीयेअयोध्या। थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.