यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये यात्री सेवा अभियान–2026 के तहत प्रथम दिवस की गतिविधियाँ विभिन्न अयोजन किए गये। अयोध्या, 17 सितंबर 2026: नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम पर अभियान के प्रथम दिवस, 17 सितंबर 2026 को यात्रियों की सुविधा, आत्मीय स्वागत, पर्यावरण संरक्षण तथा अयोध्या की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रथम दिवस निम्न प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं।यात्रियों के साथ ‘वंदे मातरम्’ गया गया अभियान के प्रथम दिवस प्रातः यात्रियों की सहभागिता के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यात्रियों का तिलक एवं गुलाब की कली से यात्रियों का स्वागत किया गया वहीं विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हवाईअड्डे पर आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर तथा गुलाब की कली भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके माध्यम से अयोध्या की आतिथ्य एवं स्वागत की परंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्षों एवं यात्रियों ने सहभागिता की।‘माटी से सृजन तक’ — कुम्हारी कला का किया गया प्रदर्शन वहीं अयोध्या की समृद्ध पारंपरिक कुम्हारी कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। यात्रियों को मिट्टी से कलाकृति तैयार करने की पारंपरिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया तथा स्थानीय कारीगरों के कौशल एवं लोक विरासत को मंच प्रदान किया गया। हवाईअड्डे पर बांस की पट्टियों से सूप निर्माण की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। इस माध्यम से यात्रियों को अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्र की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कौशल तथा ग्रामीण कारीगरों की कला से परिचित कराया गया। 🌸 बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति अवध की समृद्ध लोकपरंपरा को यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बधावा लोकनृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की गई। पारंपरिक लोकधुनों एवं मंगलभावना से युक्त इस प्रस्तुति ने यात्रियों के अनुभव को और अधिक आनंदमय बनाया। विमानपत्तन निदेशक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘यात्री सेवा अभियान–2026’ के माध्यम से यात्रियों को बेहतर एवं आत्मीय सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अयोध्या की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी व्यापक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम अयोध्या आने वाले यात्रियों के लिए केवल यात्रा का माध्यम ही नहीं, बल्कि अयोध्या की संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। अभियान के आगामी दिनों में भी यात्रियों की सुविधा, सेवा, जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय कला को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि अयोध्या।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है। इसी क्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि डॉ. निर्मल खत्री से उनका पुराना संबंध रहा है और इस दुखद समाचार को सुनकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए।उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।1
- वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, तराई क्षेत्र को जलजमाव से राहत की बड़ी सौगात। तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद पानी की निकासी शुरू हो गई। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और किसानों में इससे खुशी का माहौल है।तराई क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बारिश के मौसम में जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना रहता था। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों को लेकर चिंता रहती थी, वहीं आवागमन और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने शासन स्तर पर पहल करते हुए वाटर पंपिंग स्टेशन की स्वीकृति और निर्माण की दिशा में प्रयास किए। अब यह परियोजना पूरी होकर संचालन के लिए तैयार है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुए ट्रायल के दौरान पंपिंग स्टेशन ने सफलतापूर्वक कार्य किया और जल निकासी शुरू हुई। पानी निकलता देख ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि जलभराव से समय रहते निजात मिलती है तो खेतों में फसल बचाने के साथ खेती-किसानी को भी काफी लाभ मिलेगा।विधायक रामचंद्र यादव आगामी 20 सितंबर को वाटर पंपिंग स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्टेशन के नियमित संचालन से तराई क्षेत्र के कई गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- प्रमोद कुमार पाल, डीआईजी होमगार्ड पूर्वांचल परिक्षेत्र पहुंचे अयोध्या अयोध्या में होमगार्ड विभाग की व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा के लिए पूर्वांचल परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड प्रमोद कुमार पाल आज अयोध्या पहुंचे। डीआईजी दो दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।डीआईजी प्रमोद कुमार पाल ने बताया कि अयोध्या में उनके दौरे का उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करना है। दूसरे दिन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चल रहे कार्यों, व्यवस्थाओं और ड्यूटी से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी। होमगार्ड की नई भर्ती को लेकर डीआईजी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड बल की संख्या पूरी होगी। इससे प्रदेश में ड्यूटी की व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।राम मंदिर की सुरक्षा में होमगार्ड की भूमिका पर उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में होमगार्ड की तैनाती आवश्यकता के अनुसार की जाती है। इसकी व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्तर से तय होती है।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में सेवा की मिसाल! भाजपा नेताओं ने किया फल वितरण और रक्तदान, मरीजों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प बिपिन पांडेय संवाददाता लोकेशन अयोध्या अयोध्या माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भाव के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर विधायक वेद गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम त्यागी,नगर महा अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, नगर विधायक प्रतिनिधि युवा नेता भाजपा अमल गुप्ता,युवा भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी यश पाठक, नगर विधायक प्रतिनिधि अमित मिश्रा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। वहीं, रक्तदान कार्यक्रम में लोगोंने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों के बीच सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।4
- Nawabganj गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 सुहागिन महिलाओं ने अवसान मैया का किया पूजन Nawabganj गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 सुहागिन महिलाओं ने अवसान मैया का किया पूजन #गणेशउत्सव #अवसानमैया #धार्मिकआयोजन #सुहागिनमहिलाएं #पूजन #आस्थाकासैलाब #गणेशउत्सव2026 #सनातनधर्म #धर्मऔरआस्था #सुखसमृद्धि #भारतवर्ष #मंगलकामना #धार्मिकसमाचार #बड़ीखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #GaneshUtsav #AvsaanMaiya #ReligiousEvent #MarriedWomen #PujaCeremony #FaithAndDevotion #GaneshUtsav2026 #SanatanDharma #ReligionAndFaith #ProsperityAndHappiness #India #PrayersForProsperity #ReligiousNews #BigNews #BreakingNews #HinduFestival #DevotionalEvent #Spirituality #IndianCulture #FestiveCelebration #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #GondaNews #Nawabganj1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बाबा गंगा रामान स्थान पर जलाए दीप प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बाबा गंगा रामान स्थान पर जलाए दीप हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंधौरा में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार की शाम बाबा गंगा रामान स्थान पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुआ। शाम करीब सात बजे ग्राम प्रधान सहित मौजूद लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को सामूहिक रूप से एकजुट होकर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में ग्राम सचिव विनोद कुमार, पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह, पंचायत सहायक रीना, रोजगार सेवक सोनू, लाल्लू दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। बाबा गंगा रामान स्थान पर दीप जलाए जाने के दौरान ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।1
- अयोध्या में घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप, FIR की मांग अयोध्या धाम के प्रमोद वन निवासी डॉ साक्षी त्रिपाठी ने सीओ अयोध्या को शिकायत कर FIR दर्ज करने की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पड़ोसी शम्भूदेवाचार्य और अनुरुद्ध 5-6 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर आए और गाली-गलौज, मारपीट की।आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और "मकान खाली कर दो, अन्यथा किसी को जिंदा नहीं छोड़ूंगा" कहकर जान से मारने की धमकी दी। हल्ला-गुहार पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी घर के अंदर छिप गए।पीड़िता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और CCTV फुटेज सुरक्षित कर जांच व निवारक कार्रवाई की मांग की है।4
- अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी। अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी। युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार। रुदौलीयेअयोध्या। थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।1
- पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर शुक्रवार को पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सोनी, अशोक तिवारी, प्रशांत शुक्ला नेटवर्क 10 , राकेश यादव, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे राजू, मुकेश पांडेय, अनिल निषाद, सुमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव अपूर्व पाठक, मनोज शर्मा, संजय यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।1