स्थायी लोक अदालत के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, POCSO एवं बाल विवाह निषेध कानून की भी दी गई विस्तृत जानकारी अम्बेडकर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकर नगर के निर्देशन में जन शिक्षण केंद्र द्वारा जलालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत करमिसिरपुर, भस्मा एवं सुरहुरपुर में स्थायी लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विधिक जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्चीली न्याय व्यवस्था से जोड़ते हुए उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना था। बैठकों के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 में वर्ष 2002 के संशोधन द्वारा जोड़े गए अध्याय VI-A की धारा 22-बी के अंतर्गत किया गया है। यह मंच परिवहन, विद्युत, पेयजल, डाक तथा अन्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों का न्यायालय में मुकदमा दायर होने से पूर्व ही सौहार्दपूर्ण एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराता है। ग्रामीणों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में एक अध्यक्ष (जो जिला न्यायाधीश अथवा उससे उच्च पद पर कार्य कर चुके हों) तथा दो अन्य सदस्य होते हैं। यह संस्था एक करोड़ रुपये तक के वित्तीय मूल्य वाले मामलों की सुनवाई करने के लिए अधिकृत है। यदि पक्षकारों के बीच समझौता नहीं हो पाता है, तो स्थायी लोक अदालत मामले के गुण-दोष के आधार पर निर्णय सुनाती है, जिसका निर्णय अंतिम एवं दोनों पक्षों पर बाध्यकारी होता है। कार्यक्रम के दौरान POCSO अधिनियम के तहत बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद, बाल शोषण अथवा बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित विभागों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें, ताकि समय पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन शिक्षण केंद्र की टीम के चांदतारा, पुनीता, निशा, उर्मिला, सरोज, रामहित एवं हेमलता की सक्रिय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में विधिक साक्षरता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

- अम्बेडकरनगर! भीटी थाना क्षेत्र निवासी मनीष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं! पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है!!1
- *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।1
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar1
- निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।1
- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- w20 क्या है 😂🤣 कॉमेडी वायरल वीडियो ! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध* *09 जोनल, 78 सेक्टर एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित* अम्बेडकरनगर, विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास का पावन पर्व दिनांक 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 (रक्षाबंधन) तक परम्परागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवधि में शिवभक्त एवं कांवड़िये विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल एवं अन्य पवित्र जल लाकर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शांति, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में सम्पूर्ण जनपद को 09 जोन में विभाजित करते हुए 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 08-08 घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है। जनसामान्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम का सम्पर्क नंबर – 7376113790 तथा नोडल अधिकारी (कंट्रोल रूम) का सम्पर्क नंबर – 9161432808 निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना, समस्या अथवा आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। जिसका जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से श्रावण मास के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा निकटतम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को देने की अपील की है।1
- लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत अजीत मिश्रा (खोजी) लखनऊ: राजधानी के अर्जुनगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर सांड/गाय ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक गाय वहां आई और उसने बच्चे पर जोरदार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से बच्चा संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। अस्पताल में इलाज जारी घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल इस घटना के बाद से अर्जुनगंज इलाके के लोगों में भारी डर और रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। लोगों ने प्रशासन से आवारा मवेशियों पर तुरंत लगाम लगाने की मांग की है। #Lucknow #Arjungaon #LucknowNews #StrayCattleMenace #CivillinesHospital #UttarPradesh #LocalNews #SafetyFirst1