Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 139 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 139 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग के विधायक जनसेवा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान, घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले जल व्यवसायियों ने विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जल व्यवसायियों ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम द्वारा उनसे विभिन्न प्रकार के करों की मांग की जा रही है, जिसके कारण उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने जल व्यवसायियों की समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित व्यवसायियों के साथ हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने आयुक्त को पूरे मामले से अवगत कराया और कहा कि घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनके व्यवसाय में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा तथा किसी भी व्यापारी से अनावश्यक अथवा नियमविरुद्ध कर की वसूली नहीं की जाएगी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और आम नागरिकों को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। हजारीबाग की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अविनाश यादव जी भी उपस्थित रहे।1
- झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान तस्कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया और तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली, लेकिन तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और तस्कर की तलाश में जुट गई है।1
- रांची में यशोदा हॉस्पिटल्स की ओर से एक बड़ी पहल की गई है, जिससे फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा अब मरीजों के बेहद करीब उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए गंभीर श्वसन और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा उपचार की सुविधा मिल सकेगी।1
- झारखंड के हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केरेडारी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लेवी वसूली की एक बड़ी साजिश विफल हो गई है। पुलिस के अनुसार, लेवी की मांग पूरी न होने पर आरोपी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनाकर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से गैंग के एक सदस्य के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।1
- हजारीबाग जिले के कटकमसांडी स्थित पेलावल के उप स्वास्थ्य केंद्र को ग्रामीणों के लिए जल्द से जल्द चालू कराना अत्यंत आवश्यक है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र को तुरंत शुरू किया जाना पूरी तरह से जनहित में होगा।1
- सच तक झारखंड न्यूज के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।1
- रामगढ़ के कुजू स्थित दो विद्यालयों में प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति गठन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।1
- हज़ारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) विभाग द्वारा 27 जुलाई 2026 को आर्यभट्ट सेमिनार हॉल, सी.वी. रमन साइंस ब्लॉक-1 में “पार्किन्सनिज़्म” एवं “आधुनिक युग में फिजियोथेरेपी की भूमिका” विषयों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. उमेन्द्र सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) चन्द्र भूषण शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, विभाग के प्रति निरंतर सहयोग एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी फिजियोथेरेपी के समसामयिक विषयों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने विभाग को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. अम्बिका गुप्ता ने किया। विभाग का संक्षिप्त परिचय डॉ. मेराज नबी सिद्दीकी ने प्रस्तुत करते हुए विभाग की स्थापना, उपलब्धियों एवं देशभर में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों की सफलताओं पर प्रकाश डाला तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रभात रंजन (पी.टी.), वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो रिहैबिलिटेशन विभाग, एम्स, नई दिल्ली ने “पार्किन्सनिज़्म” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रारंभिक पहचान, वैज्ञानिक मूल्यांकन, संतुलन एवं चाल प्रशिक्षण तथा साक्ष्य-आधारित फिजियोथेरेपी की महत्ता पर प्रकाश डाला। द्वितीय वक्ता डॉ. अजीत कुमार (पी.टी.), वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, रजिस्ट्रार, झारखंड स्टेट काउंसिल ऑफ फिजियोथेरेपी (JSCPT) एवं संयोजक, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP), झारखंड ने “आधुनिक युग में फिजियोथेरेपी की भूमिका” विषय पर संबोधित करते हुए फिजियोथेरेपी के बढ़ते दायरे, अनुसंधान आधारित उपचार एवं व्यावसायिक नैतिकता पर अपने विचार साझा किए। विशिष्ट वक्ता डॉ. आयुषी (पी.टी.), रांची ने “थिंक बियॉन्ड द शोल्डर” विषय पर व्याख्यान देते हुए कंधे की समस्याओं के समग्र मूल्यांकन एवं आधुनिक पुनर्वास पद्धतियों की जानकारी दी। अंत में डॉ. राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1