logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रांची में यशोदा हॉस्पिटल्स की ओर से एक बड़ी पहल की गई है, जिससे फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा अब मरीजों के बेहद करीब उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए गंभीर श्वसन और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

3 hrs ago
user_Shashikant
Shashikant
Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
3 hrs ago

रांची में यशोदा हॉस्पिटल्स की ओर से एक बड़ी पहल की गई है, जिससे फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा अब मरीजों के बेहद करीब उपलब्ध कराई जा रही है। इसके जरिए गंभीर श्वसन और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 139 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
    1
    झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 139 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • झारखंड सरकार और सीसीएल कंपनी को बड़कागांव से टंडवा जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि सही समय पर सड़क की मरम्मत का काम पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सड़क पर यातायात को बेहतर बनाने के लिए भारी वाहनों और छोटे हल्के वाहनों के आवागमन हेतु अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है।
    1
    झारखंड सरकार और सीसीएल कंपनी को बड़कागांव से टंडवा जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि सही समय पर सड़क की मरम्मत का काम पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सड़क पर यातायात को बेहतर बनाने के लिए भारी वाहनों और छोटे हल्के वाहनों के आवागमन हेतु अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है।
    user_Rajendra Kumar
    Rajendra Kumar
    Teacher रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    21 hrs ago
  • रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की, जबकि रांची जिला बजरंग दल के संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाना और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान किया। इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसमें मुख्य रूप से दिनेश उरांव, विनोद राणा, पीपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दिपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भूईया, बालक लोहरा, विक्रम भूईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भूईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।
    1
    रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की, जबकि रांची जिला बजरंग दल के संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाना और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान किया।

इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसमें मुख्य रूप से दिनेश उरांव, विनोद राणा, पीपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दिपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भूईया, बालक लोहरा, विक्रम भूईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भूईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • नेवरी चौक पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चल रहे काम को रुकवा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।
    1
    नेवरी चौक पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चल रहे काम को रुकवा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।
    user_REHAN
    REHAN
    Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में पिछले चार दिनों से सप्लाई पानी बंद रहने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। विरोध जताते हुए वार्ड सदस्य मुकेश राम ने आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग द्वारा जलापूर्ति के लिए कलेक्शन किए जाने के बावजूद खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड सदस्य सह झामुमो नेत्री रेशमा प्रवीण ने कहा कि पीएचईडी विभाग और जलापूर्ति समिति के अध्यक्ष की लापरवाही के कारण चार दिनों से सप्लाई पानी पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
    1
    गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में पिछले चार दिनों से सप्लाई पानी बंद रहने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।

विरोध जताते हुए वार्ड सदस्य मुकेश राम ने आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग द्वारा जलापूर्ति के लिए कलेक्शन किए जाने के बावजूद खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड सदस्य सह झामुमो नेत्री रेशमा प्रवीण ने कहा कि पीएचईडी विभाग और जलापूर्ति समिति के अध्यक्ष की लापरवाही के कारण चार दिनों से सप्लाई पानी पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • हजारीबाग के विधायक जनसेवा कार्यालय में विधायक प्रदीप प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीन संस्करण सुना। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। वे भारत की उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों और आम नागरिकों के योगदान को देश के सामने रखकर गर्व व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी माध्यम है। इसके संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देशवासियों की मेहनत, प्रतिभा व सामूहिक सहभागिता से भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, श्री विमल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर रजक, सुमन राय, रामअवतार शर्मा, बलराम शर्मा, बिरजू रवि, श्री रामजी कुशवाहा, रवि गुप्ता, परमेश्वर गोप, गोबिन्द यादव, फुलवा देवी, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    हजारीबाग के विधायक जनसेवा कार्यालय में विधायक प्रदीप प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीन संस्करण सुना। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। वे भारत की उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों और आम नागरिकों के योगदान को देश के सामने रखकर गर्व व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी माध्यम है। इसके संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देशवासियों की मेहनत, प्रतिभा व सामूहिक सहभागिता से भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, श्री विमल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर रजक, सुमन राय, रामअवतार शर्मा, बलराम शर्मा, बिरजू रवि, श्री रामजी कुशवाहा, रवि गुप्ता, परमेश्वर गोप, गोबिन्द यादव, फुलवा देवी, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • कोडरमा के सतगावां प्रखंड अंतर्गत राजावर पंचायत के तिलकआडीह गांव निवासी कारु राजवंशी (पिता बंशी राजवंशी) का परिवार आज भी पक्का घर न होने के कारण जंगल में मराई (झोपड़ीनुमा आश्रय) बनाकर रहने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और ठंड के मौसम में भी यह परिवार इसी अस्थायी आश्रय में जीवन यापन कर रहा है। कारु राजवंशी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला और किसी योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी समुचित लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है। मामले में मुखिया प्रतिनिधि नंदे लाल साब का कहना है कि कारु राजवंशी का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है और नियमानुसार उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा बेघर परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास देने के दावों के बीच अब देखना यह है कि इस परिवार को योजना का लाभ कब तक मिलता है, जबकि स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द आवास स्वीकृत करने की मांग की है।
    1
    कोडरमा के सतगावां प्रखंड अंतर्गत राजावर पंचायत के तिलकआडीह गांव निवासी कारु राजवंशी (पिता बंशी राजवंशी) का परिवार आज भी पक्का घर न होने के कारण जंगल में मराई (झोपड़ीनुमा आश्रय) बनाकर रहने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और ठंड के मौसम में भी यह परिवार इसी अस्थायी आश्रय में जीवन यापन कर रहा है।

कारु राजवंशी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला और किसी योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनके परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी समुचित लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।

मामले में मुखिया प्रतिनिधि नंदे लाल साब का कहना है कि कारु राजवंशी का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है और नियमानुसार उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार द्वारा बेघर परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास देने के दावों के बीच अब देखना यह है कि इस परिवार को योजना का लाभ कब तक मिलता है, जबकि स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द आवास स्वीकृत करने की मांग की है।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कोडरमा में एक ही घर को दूसरी बार निशाना बनाया गया है, लेकिन चोरी की यह कोशिश एक बार फिर नाकाम हो गई।
    1
    कोडरमा में एक ही घर को दूसरी बार निशाना बनाया गया है, लेकिन चोरी की यह कोशिश एक बार फिर नाकाम हो गई।
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.