*भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*
*भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है।
कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है
। देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*
- *भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*3
- राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।1
- लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी एंकर :- कोंडागांव जिले में विद्युत विभाग के वितरण केंद्र रांधना अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली की समस्या से पूरे क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *बाइट01* :- सुकमन मरकाम, किसान ग्राम लुभा2
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग, लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल! मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल... क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह का बीमारी बन गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता... ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....1
- जहर बनी दवाई या धोखा? धमधा में 4 एकड़ फसल बर्बाद, न्याय के लिए भटकता रहा किसान लोकेशन - धमधा रिपोर्टर -हेमंत उमरे धमधा क्षेत्र के बसनी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किसानों ने एक कृषि केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित किसान अनुभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बसनी गांव के सरपंच पति सत कुमार निषाद की लगभग चार एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। किसान का आरोप है कि यह नुकसान कृषि केंद्र से खरीदी गई दवाई और सामग्री के कारण हुआ, जो या तो घटिया थी या गलत तरीके से दी गई थी। जिसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। किसान की शिकायत पर धमधा एसडीएम सोनल डेविड ने कृषि विस्तारक अधिकारी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धमधा नगर गेट के सामने संचालित गुरुद्धन कृषि केंद्र, जिसके संचालक कृष्णा साहू बताए जा रहे हैं,जीन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं: किसानों को पक्के बिल की जगह कच्ची रसीद देना जीएसटी नियमों का उल्लंघन दवाइयों को अधिक कीमत पर बेचना नुकसान होने पर किसानों को बहला-फुसलाकर मामला दबाना किसानों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कई किसान पहले भी इस कृषि केंद्र के चक्कर काट चुके हैं। कुछ को मुआवजे का आश्वासन दिया गया, तो कुछ को थोड़ी रकम देकर चुप करा दिया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, किसानों का भरोसा अब प्रशासन पर से उठता जा रहा है क्योंकि अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बढ़ता आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या किसानों को न्याय मिलेगा? क्या दोषी कृषि केंद्र संचालक पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा? इस घटना ने न सिर्फ कृषि व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़.... गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात। अज्ञात चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों को बनाया निशाना। लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार। गांव में पहले भी चोरी और आगजनी की घटनाएं आ चुकी हैं सामने। ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री को बताया बढ़ते अपराध का कारण। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, आरोपियों को छोड़ने का आरोप। मामले की जांच जारी, गांव में दहशत का माहौल।3
- राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2