भिलाई रोड से वारी मंदिर तक बनेगी पक्की सड़क, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत जिले के विकासखंड लांजी में स्थित वारी गांव तक अब आवागमन पहले से अधिक आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 बालाघाट द्वारा भिलाई रोड से वारी मंदिर तक बीटी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई 2.73 किलोमीटर है और इसे 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज धुर्वे ने बताया कि वर्तमान में सड़क निर्माण का डब्ल्यूएमएम (WMM) कार्य तेजी से प्रगति पर है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे परिवहन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा गांव के विकास को नई गति मिलेगी। वारी गांव छत्तीसगढ़ की सीमा के समीप स्थित है। यहां पहाड़ी पर स्थित देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब तक लांजी-भिलाई मुख्य मार्ग से वारी तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को लगभग 2.73 किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सड़क के बनने से वारी क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
भिलाई रोड से वारी मंदिर तक बनेगी पक्की सड़क, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत जिले के विकासखंड लांजी में स्थित वारी गांव तक अब आवागमन पहले से अधिक आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 बालाघाट द्वारा भिलाई रोड से वारी मंदिर तक बीटी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई 2.73 किलोमीटर है और इसे 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज धुर्वे ने बताया कि वर्तमान में सड़क निर्माण का डब्ल्यूएमएम (WMM) कार्य तेजी से प्रगति पर है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे परिवहन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा गांव के विकास को नई गति मिलेगी। वारी गांव छत्तीसगढ़ की सीमा के समीप स्थित है। यहां पहाड़ी पर स्थित देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब तक लांजी-भिलाई मुख्य मार्ग से वारी तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को लगभग 2.73 किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सड़क के बनने से वारी क्षेत्र का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
- User10382Lalbarra, Balaghat💣on 8 March
- श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है । यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है । आगामी मई महीने में चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।1
- श्यामपुर,लक्ष्मणपुर में सीईओ का निरीक्षण, आवास निर्माण में तेजी के निर्देश, 4 अप्रैल शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने छुईखदान के श्यामपुर व लक्ष्मणपुर में पीएम आवास व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने और अप्रारंभ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गरीब हितग्राहियों को सहायता, लंबित दस्तावेज, ई केवाईसी व भुगतान प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा गया।1
- मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में छिड़े युद्ध की भयावहता अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस की जाने लगी है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति की कतारें लंबी हो गई हैं और उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। जिले में गैस वितरण को लेकर बढ़ते विवादों और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने शहर मे एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे कोतवाली थाने के सुरक्षित घेरे में किया जा रहा है। हाल ही में गैस एजेंसियों पर उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ और वहां होने वाली धक्का-मुक्की की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। चूँकि शहर के हर कोने और हर एजेंसी पर अलग से पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाने को ही मुख्य वितरण केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वितरण की यह पुलिसीया व्यवस्था कितने दिनों तक लागू रहेगी! फिलहाल प्रशासन अब शांतिपूर्ण ढंग से आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटा है।1
- विकासखंड कटंगी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरूड़ में शनिवार को ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। दोपहर साढ़े 03 बजे क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विधायक के हाथों विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों और साइकिल वितरीत की गई। इस अवसर पर बीईओ सी.एस.कुसराम, बीआरसी रविन्द्र हरिनखेड़े, प्राचार्य भूमेश्वरी मेश्राम, उपाध्यक्ष भानुसिंह पटले, सरपंच गीता बिसेन, स्थाई पटेल नैनसिंह बिसेन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष कुमार देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय मेश्राम, अवलेश पारधी सहित गांव के गणमान्यजन मौजूद रहे।1
- द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।1
- चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।1
- *राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर स्थित नागौद का सिंहपुर चौराहा बना आवारा जानवरों का विश्राम स्थल, कभी भी हो सकतीं है बड़ी घटनाएं* नागौद। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सतना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नागौद का महत्वपूर्ण सिंहपुर चौराहा जहां से आप सभी दिशाओं के यात्रा कर सकते हैं, यह चौराहा दिन भर छोटे बड़े वाहनों के आवाजाही का गवाह है, परंतु चौराहे में मुख्य सड़क के ऊपर भारी संख्या में आवारा जानवर दिन-रात वाहन यात्रा को बाधित करते हैं, साथ ही आबारा जानवरों के कारण कोई ना कोई घटना हर समय संभावित रहती है। यद्यपि *जानवरों की व्यवस्था करना प्रथमत: उनके पालकों की है, तथा नगर परिषद की भी बड़ी जवाबदारी है*, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। स्मरणीय है कि कुछ दिनों पहले ही एक गाय ट्रक के नीचे आ गई थी अधमरी स्थिति में उसे तमाम स्वयंसेवकों ने इकट्ठा होकर किसी तरह निकाला था और आवाज उठाई थी, लगा भी था कि लोगों में थोड़ा चेतना अब आएगी, लेकिन स्थिति आज पूरे शहर में विशेष कर सब्जी मंडी के अंदर भारी संख्या में आवारा जानवरों की धमा चौकड़ी किसी से छुपी नहीं है, लेकिन कौन इन्हें नियंत्रित कर पाएगा *यह है एक यात्री प्रश्न है।*1