logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर निस्तारण के दिये निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को स्वयं फोन कर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

2 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर निस्तारण के दिये निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को स्वयं फोन कर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • केजरीवाल पर आरोप युवाओं को गुमराह किया जा रहा
    1
    केजरीवाल पर आरोप युवाओं को गुमराह किया जा रहा
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तबादला एक्सप्रेस चालू कर दी है। बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव विश्वास जताते हुए बहराइच के कई थानों में अपनी सेवा दे चुके। हरेंद्र कुमार मिश्रा को थाना रानीपुर का SHO बनाया गया है। आपके नेतृत्व में निश्चित ही थाना रानीपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं चुस्त-दुरुस्त होगी। क्राइम आउट इंडिया न्यूज़ की तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
    1
    बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने 
तबादला एक्सप्रेस चालू कर दी है। 
बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव  विश्वास जताते हुए 
बहराइच के कई थानों में अपनी सेवा दे चुके। 
हरेंद्र कुमार मिश्रा  को थाना रानीपुर का SHO बनाया गया है। 
आपके नेतृत्व में निश्चित ही थाना रानीपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं चुस्त-दुरुस्त होगी।
क्राइम आउट इंडिया न्यूज़ की तरफ से 
आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच के चन्दरखा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक चमन (25 वर्ष) नासिरगंज थाना सोनवा के रहने वाले थे। वह अपने साथी पिंटू (40 वर्ष) के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे, तभी चन्दरखा के पास सड़क के पास बैठे राजू (35 वर्ष) से टकरा गए। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही घायलों का इलाज जारी है।
    2
    बहराइच के चन्दरखा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक चमन (25 वर्ष) नासिरगंज थाना सोनवा के रहने वाले थे। वह अपने साथी पिंटू (40 वर्ष) के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे, तभी चन्दरखा के पास सड़क के पास बैठे राजू (35 वर्ष) से टकरा गए।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही घायलों का इलाज जारी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 6 mahine Ho chuke hain yah shauchalay chalu nahin hua please aap hi kuchh kariye
    1
    6 mahine Ho chuke hain yah shauchalay chalu nahin hua please aap hi kuchh kariye
    user_Haider Ali
    Haider Ali
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • और लगभग 50 से अधिक मोटरसाइकिलो का चालान किया है। पैदल गश्त से जुड़ी मुख्य बातें थाना: मटेरा, बहराइच। अधिकारी: थाना अध्यक्ष (SHO) हरकेश सिंह। उद्देश्य: रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना। निर्देश : ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी से जाँच करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बहराइच में पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते रहते हैं।
    1
    और लगभग 50 से अधिक मोटरसाइकिलो का चालान किया है।
पैदल गश्त से जुड़ी मुख्य बातें
थाना: मटेरा, बहराइच।
अधिकारी: थाना अध्यक्ष (SHO) हरकेश सिंह।
उद्देश्य: रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना।
निर्देश : ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी से जाँच करने के निर्देश दिए गए। 
इसके अलावा, बहराइच में पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते रहते हैं।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती | जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्र व टीम ने अभियुक्त गोलू उर्फ अर्पित वर्मा को शंकरपुर चौराहा से नवाबगंज मार्ग स्थित जब्दी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपनी पत्नी से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। 26 अप्रैल 2026 को उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस गंभीर हमले में पीड़िता झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है।श्रावस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
    1
    दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती | जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना हरदत्तनगर गिरन्ट पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्र व टीम ने अभियुक्त गोलू उर्फ अर्पित वर्मा को शंकरपुर चौराहा से नवाबगंज मार्ग स्थित जब्दी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपनी पत्नी से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। 26 अप्रैल 2026 को उसने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस गंभीर हमले में पीड़िता झुलस गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है।श्रावस्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पचपेड़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोतस्करी में 2 गिरफ्तार, 4 गोवंशीय पशु बरामद
    1
    पचपेड़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोतस्करी में 2 गिरफ्तार, 4 गोवंशीय पशु बरामद
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ओडिशा में एक व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल बैंक ले आया, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि वह सच में मर चुकी है। वह अपनी बहन के खाते से ₹20,000 निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैंक अधिकारी बार-बार यह कह रहे थे कि खाता धारक को खुद आना होगा। उसने कई बार बताया कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है, फिर भी किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। आखिरकार, निराश होकर और सही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उसने यह बेहद कदम उठा लिया। यह घटना सिर्फ जागरूकता की कमी ही नहीं, बल्कि सिस्टम में बुनियादी मानवीय समझ की कमी को भी दर्शाती है।
    1
    ओडिशा में एक व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल बैंक ले आया, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि वह सच में मर चुकी है।
वह अपनी बहन के खाते से ₹20,000 निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैंक अधिकारी बार-बार यह कह रहे थे कि खाता धारक को खुद आना होगा। उसने कई बार बताया कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है, फिर भी किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
आखिरकार, निराश होकर और सही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उसने यह बेहद कदम उठा लिया।
यह घटना सिर्फ जागरूकता की कमी ही नहीं, बल्कि सिस्टम में बुनियादी मानवीय समझ की कमी को भी दर्शाती है।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.