Shuru
Apke Nagar Ki App…
करणी सेना ने वायरल वीडियो और होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की? #mahararagnj #NewsUpdate #vairalvideo #vairalreels #BJPGovernment #BJPUttarPradesh #karni #shena करणी सेना ने वायरल वीडियो और होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की? #mahararagnj #NewsUpdate #vairalvideo #vairalreels #BJPGovernment #BJPUttarPradesh #karni #shena
R K SINGH Y
करणी सेना ने वायरल वीडियो और होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की? #mahararagnj #NewsUpdate #vairalvideo #vairalreels #BJPGovernment #BJPUttarPradesh #karni #shena करणी सेना ने वायरल वीडियो और होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की? #mahararagnj #NewsUpdate #vairalvideo #vairalreels #BJPGovernment #BJPUttarPradesh #karni #shena
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खाने के थाली में परोसा जा रहा है स्टील का नुकीला टुकड़ा,बड़ा आरोप, और फिर जाने? #mahararagnj #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate #BJP4IND #Pizza #dinner1
- सांसद पर भीड़ हुई हमलावर, रोषित सपाइयों द्वारा दी गई तहरीर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बताया हमला सुनियोजित मेंहदावल, संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले के बाद से जनपद से लेकर लखनऊ तक माहौल रोषित हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया से लेकर जनपद के कार्यकर्ता अपने सांसद पर हुए हमले को लेकर रोषित है। जिसके बाद से ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के बेलहरकला स्थित घर पर सपा का हुजूम उमड़ पड़ा और हर कोई सांसद से मिलकर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार व हमले को लेकर चिंता जताई जा रही हैं। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद ने बखिरा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सांसद द्वारा दिये गए तहरीर में बताया गया कि शुक्रवार को देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी का काफिला बखिरा के अमरडोभा चौराहे पर पंहुचा तभी गणेश मूर्ति विसर्जन में शामिल उपद्रवी तत्वों द्वारा मेरी गाड़ी पर झंडा देखकर ही ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष, सीओ व उपजिलाधिकारी भी उपस्थित रहे। मेरे सुरक्षा कर्मियों व सहयोगियों ने किसी तरह से उपद्रवियों से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। जिससे मेरी जान बच सकी। हमले के कारण मेरी निजी गाड़ी UP 32 QX8283 व UP 32 HV0600 एवं वीआईपी वाहन UP 58 G 0247 क्षतिग्रस्त हो गई है। सांसद ने इस हमले को सुनियोजित साजिश बताया है। इस तरह से तहरीर देकर सांसद ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद से ही सपाइयों ने रोष व्यक्त करते हुए जनपद के डीएम व एसपी से मिलकर शिकायत की गई।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फरेंदा समाधान दिवस में पहुंचे 21 मामले, एक का मौके पर निस्तारण 📍 फरेंदा/महराजगंज। तहसील फरेंदा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेम शंकर पांडे, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा एवं नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 🔹 कुल 21 मामले हुए प्रस्तुत 🔹 1 मामले का मौके पर ही निस्तारण 🔹 5 मामलों के लिए अधिकारियों की टीम गठित 🔹 सभी शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 📢 महराजगंज की हर जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #PublicMaharajganjNews #Maharajganj1
- शादी का झांसा देकर कई साल तक बनाए संबंध, विरोध पर धमकी देने का आरोप; युवक गिरफ्तार श्यामदेउरवा/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर 18 सितंबर को थाना श्यामदेउरवा में परतावल बाजार निवासी नवरत्न मिश्र (26) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 259/26 में बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक वादिनी से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवरत्न मिश्र पुत्र देवेंद्र मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विनय कुमार गौड़ शामिल रहे।1
- खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान खाने की थाली में परोसा नुकीला स्टील का टुकड़ा, सिर्फ सेहत नहीं जिंदगी खत्म करने वाली थाली, आप भी हो जाएंगे हैरान उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस थाली में ग्राहक को खाना परोसा गया, उसी थाली में खाने के साथ पहुंच गया करीब 12mm का स्टील का नुकीला टुकड़ा, जी हां... दावा है कि ग्राहक ने जब खाने में धातु का टुकड़ा देखा तो उसने तत्काल वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के कर्मचारी और संचालक से इसकी शिकायत की। लेकिन आरोप है कि शिकायत सुनने और मामले को गंभीरता से लेने के बजाय ग्राहक और होटल संचालकों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वीडियो बनाने के लिए भी मना किया गया, घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि खाने में स्टील का टुकड़ा आया कैसे? बड़ा सवाल ये है कि अगर यही नुकीला धातु का टुकड़ा ग्राहक के मुंह से होते हुए गले या पेट में चला जाता तो क्या होता? तस्वीरें उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के एक निजी रेस्टोरेंट की बताई जा रही हैं। दावा है कि ग्राहक ने रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर किया। खाना परोसे जाने के बाद ग्राहक इत्मिनान से भोजन करने लगा की अचानक मुंह में कुछ अजीब सा महसूस हुआ, निवाला बाहर निकाला तो उसमें स्टील का नुकीला टुकड़ा नजर आया। बताया जा रहा है कि यह टुकड़ा करीब 12 एमएम का था। अब जरा सोचिए...स्पेशल थाली का यह नुकीला स्टील का टुकड़ा अगर भोजन करते समय ग्राहक निगल लेता, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी, इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है। खाने में ऐसी चीज का मिलना अपने आप में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। ■ हालांकि इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष भी जानना जरूरी है और इसी वजह से हमारी टीम सीधे होटल मैनेजर से बात की। जहां होटल मैनेजर अपनी गलती को कैमरे के सामने एक्सेप्ट करते हुए नजर आए, लेकिन जब उनके किचन को देखा गया तो न ही वहां साफ सफाई थी और न ही वहां सीसीटीवी कैमरे ही लगे थे। ■ देश भर में आए दिन बढ़ रहे थूक जिहाद, यूरिन जिहाद जैसे मामलों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर "योगी सरकार ने सितंबर 2024 में खान-पान के प्रतिष्ठानों में CCTV निगरानी को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निगरानी केवल ग्राहकों के बैठने वाले हिस्से तक सीमित न रहे और प्रतिष्ठान के अन्य हिस्से भी कवर किए जाएं। यानी आज इस मामले में CCTV महज सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि घटना की सच्चाई सामने लाने वाला महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बन सकता है। ■ अगर इस रेस्टोरेंट में CCTV कैमरे लगे हैं तो सवाल सीधा है— क्या घटना के समय की फुटेज मौजूद है? ■ क्या किचन या भोजन तैयार करने वाले हिस्से की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं? ■ क्या फुटेज में यह पता लगाया जा सकता है कि भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहक की मेज तक पहुंचने के बीच क्या हुआ? और क्या उस फुटेज को सुरक्षित रखा गया है? सवाल बहुत है लेकिन यहां बात उस ग्राहक के जीवन की है जिसे वह नुकीला स्टील के टुकड़े वाला भोजन परोसा गया। ग्राहक का आरोप है कि उसने जब रेस्टोरेंट प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो मामले को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी कथित तौर पर इसी मामले से जुड़ी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं? घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था? ग्राहक की शिकायत पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने किस तरह का ग्राहक से बर्ताव किया? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल—खाने में स्टील का टुकड़ा पहुंचा कहां से? क्या यह रसोई से आया? क्या किसी बर्तन या उपकरण का हिस्सा टूटकर खाने में गिरा? या फिर भोजन तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई? इन तमाम सवालों के जवाब अभी बाकी है, साथ ही इस पूरे मामले में एक बात बिल्कुल साफ है कि खाने में किसी भी तरह की बाहरी या नुकीली धातु की वस्तु का मिलना गंभीर सवाल खड़ा करता है। लेकिन इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। अब जरूरत है कि संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी इस मामले का संज्ञान लें और यह पता लगाएं कि आखिर खाने की थाली तक स्टील का टुकड़ा पहुंचा कैसे। दरअसल, रेस्टोरेंट में खाना खाने वाला ग्राहक सिर्फ स्वाद के लिए पैसे नहीं देता। वह इस भरोसे के साथ खाना खाता है कि उसे सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसा जाएगा। ऐसे में अगर खाने के अंदर कोई नुकीली धातु की वस्तु मिलती है तो यह सिर्फ ग्राहक की शिकायत नहीं रह जाती। यह सवाल बन जाता है—क्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्था जमीन पर उतनी ही मजबूत है, जितनी कागजों पर दिखाई देती है नौतनवा के इस मामले में भी यही सवाल सामने है। क्या रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की नियमित जांच होती है? क्या रसोई के उपकरणों की स्थिति देखी जाती है? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है? और अगर ग्राहक की शिकायत सही पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय होगी या मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? यह एक अहम सवाल है।1
- लखनऊ- सांसद पर हमले से गरमाई सियासत: अखिलेश यादव का BJP पर सीधा हमला - बोले, यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सांसद ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या होगा। संतकबीरनगर- सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के काफिले पर हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना ने अब प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि संतकबीरनगर में पुलिस की मौजूदगी में एक सांसद पर हमला होता है, उनकी गाड़ी पर पथराव और तोड़फोड़ होती है, इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब सत्ता के संरक्षण में अराजक तत्व एक सांसद को ही निशाना बना रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पुलिस मूकदर्शक बनी है। यह हमला केवल पप्पू निषाद पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो। बता दें कि बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में गणेश विसर्जन के दौरान सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला हुआ था।1
- जीशान हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , तीन गिरफ्तार? #mahararagnj #vairalreels #vairalvideo #NewsUpdate #purndrpur1
- OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। OYO होटल में छापेमारी, 13 लोग हिरासत में! छत्तीसगढ़ के छुरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने OYO होटल में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 7 युवतियों, 6 युवकों और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1